Wednesday, August 6, 2008

नैना देवी हादसे के शोक में जाखल बंद

जाखल 06 अगस्त/निस- बीते रविवार नैना देवी में हुए हादसे के शोक स्वरूप आज जाखल मंडी पूर्णतया बंद रही। दुकानदारों व व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर जाखल अनाजमंडी में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस शोक सभा में इनैलो जिला प्रधान स. निशान सिंह व युवा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र बिल्ला ने विशेष रूप से भाग लिया। इस शोक सभा में नैना देवी हादसे के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को दोषी बताते हुए स. निशान सिंह ने सरकार से मृतकों के परिजनों को 11-11 लाख रुपए मुआवजा व उनके आश्रितों को एक-एक सरकारी नौकरी देने की मांग की है।