फतेहाबाद 13 अगस्त-
सिरसा पुलिस द्वारा कल गिरफ्तार कर पुलिस लाइन फतेहाबाद में लाए गए सिख नेताओं को आज तहसीलदार के सामने पेश किया गया। तहसीलदार ने उन्हें जमानत पर रीहा कर दिया। गिरफ्तार सिख नेताओं की जमानत पर सुनवाई के लिए तहसीलदार डबवाली से फतेहाबाद आए थे। जमानत मिलने के बाद सिख नेताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने सभी सिख नेताओं को बसों में बिठाकर सिरसा गुरूद्वारे ले जाकर छोड़ दिया। गौरतलब रहे कि कल ओढां में पुलिस ने घुक्कांवाली डेरे के निमार्ण कार्य का विरोध करने जा रहे सिख नेता बलजीत सिह दादू, सुखिवन्द्र खालसा सिहत 150 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।