Friday, August 29, 2008

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को आईएसओ 9001-2000

चंडीगढ़, 29 अगस्त - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को भारतीय मानक ब्यूरो ने आईएसओ 9001-2000 प्रमाण पत्र प्रदान किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड के प्रवक्ता ने आज बताया कि हरियाणा बोर्ड लाइसेंस नंबर 9002372 के तहत आईएसओ 9001-2000 के अंतर्गत गुणवत्ता प्रबंध पद्धति प्रमाणन लाइसेंस प्राप्त करके देश का अग्रणी बोर्ड बन गया है, जिसका प्रबंधन व कार्य पद्धतियां अंतरराष्ट्रीय मानक संस्थान के मापदंडों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र बोर्ड की कार्यकुशलता में और अधिक बढ़ोतरी करने और शिक्षा व परीक्षा क्षेत्रों में गुणवत्ता लाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आईएसओ 9001-2000 द्वारा प्रमाणित संस्थान बन गया है, इससे बोर्ड कार्यो का निपटान और अधिक तीव्र गति से होगा व जन साधारण को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने बताया कि आईएसओ के मापदंडों के अनुपालना करते हुए बोर्ड के सभी कार्यो , गतिविधियों एवं दस्तावेजों को व्यवçस्थत किया गया है।