
चंडीगढ़, 5 अगस्त - पलवल हरियाणा प्रदेश का 21वां जिला होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में आज यहां हुई मत्रिंमण्डल की बैठक में क्षेत्र के लोगो की मांग पर गुड़गांव मण्डल में यह नया जिला सृजित करने का निर्णय लिया गया है। यहां यह उल्लेखनीय होगा कि मुख्यमंत्री ने 30 मार्च, 2008 को पलवल में हुई एक जनसभा में क्षेत्र के लोगो की मांग को मानते हुए पलवल को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। तत्पश्चात्, जिला पलवल में शामिल किए जाने वाले क्षेत्र की पहचान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई, जिसके सदस्य वित्तायुक्त, राजस्व, आयुक्त, गुड़गांव मण्डल तथा उपायुक्त, फरीदाबाद एवं मेवात शामिल थे। मत्रिंमण्डल ने कमेटी की सिफारिशो पर निर्णय लिया कि पलवल नए जिले का मुख्यालय होगा। नए जिले में पलवल, होडल एवं हथीन नामक तीन उप-मण्डल एवं तहसीलें होगि । इसमें चार खण्ड नामत: पलवल, होडल, हसनपुर एवं हथीन होंगे। । पलवल जिले में पलवल नगर परिषद् तथा होडल एवं हथीन नगरपालिकाएं होंगी।मत्रिंमण्डल की बैठक में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, उचाना, जिला जींद की भूमि एक मल्टीप्लैक्स के निर्माण के लिए नगरपालिका, उचाना को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, उचाना को पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उचाना में स्थानांतरित किया जा चुका है। आयुष विभाग को यह 8 कनाल एवं 8 मरला भूमि नगरपालिका को हस्तांतरित करने पर कोई आपत्ति नहीं है। अत: यह भूमि आठ लाख रुपये प्रति एकड़ की कलॅक्टर दर पर हस्तांतरित की जाएगी। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित मल्टीप्लैक्स से नगरपालिका, उचाना को 30 लाख से 40 लाख रुपये तक की वार्षिक आय होगी। हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग कल्याण निगम की अपनी विभिन्न योजनाओ के तहत 1800 लाभानुभोगियाें को स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाने की योजना है।