Thursday, August 7, 2008

गोरखपुर गांव की गलियों में पानी भरा

गोरखपुर 07अगस्त/निस- जिले के बड़े गांव गोरखपुर में नालों की सफाई न होने के कारण पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बरसात से गोरखपुर गांव क गलियों में पानी भर गया है। गांव के जोहड़ पानी से लबालब है। बरसात से हरिजन मोहल्ले में 5 मकान भी गिर गए हें। मकानों व खेतों में पानी भर गया है। बरसाती पानी के भर जाने से नरमा, कपास की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। किसान नेता का. कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया ने आज प्रभावित गांव का दौरा कर इस आपदा के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दोषी ठहराया है। उनहोने कहा कि विभाग ने बरसात शुरू होने से पहले पानी निकासी के बने नालों की सफाई नहीं की, जिसके चलते गांव के खेतों व गांव में पानी भर गया है। उन्होंने सरकार से प्रभावित क्षेत्र की स्पैशल गिरदावरी करवा कर मुआवजा देने की मांग की है।