फतेहाबाद 07 अगस्त/सुदर्शन नरूला- कल जींद में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी रोडवेज कर्मियों पर लाठीचार्ज करने व गिरफ्तार करने के विरोध में फतेहाबाद के रोडवेज कर्मियों ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज तीन घंटे तक चक्का जाम रखा। जिसके चलते जहां एक ओर यात्रियों को भारी बरसात में परेशानी उठानी पड़ी, वहीं निजी वाहन चालकों ने जमकर चांदी कूटी।
रोडवेज कर्मियों ने आज सुबह 11 बजे से ही अपनी बसें स्टैंड में खड़ी करके बस स्टैंड के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर परिवहन मंत्री की दमनकारी नीतियों की आलोचना भी की। रोडवेज कर्मिर्यों के रवैये को देखते हुए प्रशासन ने आज सुबह ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तहसीलदार ज्ञानप्रकाश के नेतृत्व में बस स्टैंड के नजदीक पुलिस तैनात कर दी थी। नारेबाजी के बाद कर्मियों ने एक विशाल सभा भी आयोजित की। सभा की अध्यक्षता डिपु प्रधान शिव कुमार श्योराण व गोपाल साहू ने संयुक्त रूप से की जबकि संचालन डिपू सचिव सुरेन्द्र मलिक ने किया। कर्मियों को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के राज्य महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा कि कल जींद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर रोडवेज कर्मियों को गिरफ्तार कर लोकतंत्र का हनन किया है, जिसके विरोध में प्रदेश के सभी 20डिपुओं व 17 सब डिपुओं में पूर्ण चक्काजाम रखा गया है। उन्होंने घोषणा की कि 9 अगस्त को संघर्ष समिति की बैठक कर आगामी संघर्ष की घोषणा की जाएगी। बैठक को अध्यापक संघ के राज्य महासचिव सीएन भारती, सकसं के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलावाली, हरिचंद कंबोज, मोहन नारंग, का. जगतार सिंह, लहरी सिंह, बलवंत सिंह, हवा सिंह,