फतेहाबाद 30 अगस्त
पूर्व वित्तमंत्री प्रो संपत सिंह ने आज अनाजमंडी में व्यापारी नेता लक्ष्मी नारायण देहडू की दुकान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने तीन वर्षों तक व्यापारियों का शोषण किया है। प्रदेश में व्यापारी पूर्णत: असुरक्षित महसूस करते हैं। पूर्व वित्तमंत्री अनाजमंडी में कल हो रहे व्यापारी सम्मेलन के लिए व्यापारियों को निमंत्रण देने आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सौ-सौ गज के प्लाट देने की बात कर गरीब लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री मनीराम गोदारा के पोते के निधन पर भी शोक प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, कुलजीत सिंह कुलडि़या, आत्मप्रकाश बतरा, सुरेन्द्र लेगा, मेहरचंद झंडई, जुगलाल टुटेजा, रामराज मैहता, हरपाल बैनीवाल, प्रताप सिंह, राजू मुंजाल, सुशीला सराüफ, विद्यारत्ती, सुमनलता सिवाच, विजय चौधरी, पूर्ण नारंग, सूबे सिंह ढाका, कपिल पूनिया व राजेन्द्र सूरा उपस्थित थे।