फतेहाबाद 30 अगस्त/सुदर्शन नरूला--
समीपवर्ती गांव मुस्सेअहली में एक मोटर साइकिल व स्कूटर की आमने--सामने हुई भिडंत में दोनो वाहनों के चालकों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए, जिन्हें फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भरती करवाया गया है। मरने वालों में मोटर साइकिल चालक बलविन्द्र सिंह (35) निवासी थेड़ी व स्कूटर चालक कारियां निवासी मलकीत सिंह शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह चिनाई मिस्त्री बलविन्द्र सिंह अपने मोटर साइकिल पर अपने 4 साथियों बुद्धराम, नौरंग लाल, सतनाम व रमेश के साथ थेड़ी से अहरवां आ रहा था कि गांव मुस्सेअहली में पुल के नजदीक उनकी टक्कर सामने से आ रहे स्कूटर, जिसे दोधी मलकीत सिंह निवासी कारियां चला रहा था, से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनो वाहनों के चालकों बलविन्द्र सिंह व मलकीत सिंह ने वहीं दम तोड़ दिया। जबकि नौरंग लाल रमेश, बुद्धराम व सतनाम घायल हो गए।