Saturday, August 30, 2008

कन्या महाविद्यालय में छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन



फतेहाबाद30अगस्त/मदान/गिल्होत्रा- स्थानीय कन्या महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में आज राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधीश डा. जयकिशन आभीर ने संस्कृत विषय में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 70 छात्राओं को चार हजार रुपए प्रति छात्रा के हिसाब से छात्रवृत्ति वितरित की। मुख्य अतिथि डा. आभीर ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कन्या महाविद्यालय की टीम के प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह जानकारी संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डा. सीता राम शर्मा ने देते हुए बताया कि प्राचार्य अशोक भाटिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रा. वीरेन्द्र अटवाल, शिव कुमार बिश्नोई, प्रो. अविनाश कुमार, जसबीर कौर, श्रीमती जयोति यादव, शशीकला यादव व सरोज बिश्नोई उपस्थित थे। दूसरी ओर आज कॉमर्स विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।