Wednesday, August 20, 2008

राजीव गांधी की जयंती पर राष्ट्रस्तरीय समारोह

चण्डीगढ़, 20 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर प्रदेश में ``शिक्षा दीप´´ नामक एक नई योजना क्रियान्वित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री, जो आज पंचकूला में राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर आयोजित राष्ट्रस्तरीय समारोह में बोल रहे थे, ने कहा कि इस योजना के तहत पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रत्येक गांव के प्रत्येक स्कूल की छात्रा को लैड सौर लालटेन उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस वर्ष के दौरान इस नई योजना से 19000 लड़कियां लाभान्वित होंगी तथा इस पर तीन करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित केन्द्रीय नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री श्री विलास मुत्तेमवर से छठी से आठवीं कक्षाओं के पाठ्यक्रम में अक्षय ऊर्जा पर एक पाठ शामिल करने का आग्रह किया ताकि बच्चों को शैशवकाल से ही अक्षय ऊर्जा के महत्व के बारे जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक हम ऐसे खास मुद्दे से सम्बçन्धत अभियान में बच्चों को शामिल नहीं करेंगे, तब तक हम सफल नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि देश में ``सोलर सिटी´´ के रूप में विकसित किए जाने वाले शहरों की सूची में हरियाणा के एक शहर को भी शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3278 करोड़ रुपये की लागत से बायोमास तथा लघु पन एवं पवन बिजली आधारित 30 परियोजनाओं से 697.8 मैगावाट बिजली उत्पन्न करने के लिए 10 स्वतंत्र बिजली निर्माताओं के साथ 30 समझौते किए गए हैं। ये परियोजनाएं क्रियान्वयनाधीन हैं तथा इनके वर्ष 2009 के मध्य तक शुरू होने की संभावना है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उनके 65वें जन्मदिवस को अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे दिवंगत नेता, जो भारत को और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाना चाहते थे, के सपनों को साकार करें। उन्होंने अक्षय ऊर्जा स्त्रोतों से बिजली उत्पन्न करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बिजली की बढ़ती मांग को कोयले या तेल से पूरा नहीं किया जा सकता। इसलिए भावी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अक्षय ऊर्जा ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2008-09 के दौरान अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए 20 करोड़ रुपये व्यय करेगी। मुख्यमंत्री ने पंचकूला में अक्षय ऊर्जा दिवस के राष्ट्र स्तरीय समारोह में स्कूली बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी के मद्देनजर कल पंचकूला के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

केन्द्रीय आवास तथा शहरी गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री सुश्री शैलजा ने श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेने के लिए श्री विलास मुत्तेमवर को बधाई दी। उन्होंने परमाणु बिजली के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि यू पी ए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह ने देश के हित में परमाणु ऊर्जा क्लब में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने हरियाणा सरकार से ``ग्रीन बिल्डिंग्स ´´ की अवधारणा को प्रोत्साहित करने का भी आग्रह किया ताकि ऊर्जा संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। उप-मुख्यमंत्री श्री चन्द्रमोहन ने भी पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अपिüत करते हुए कहा कि श्री राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री राजीव गांधी को पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने के लिए सदा याद किया जाएगा। श्री दीपक गुप्ता, केन्द्रीय सचिव, नवीन एवं अक्षय ऊर्जा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार में क्रांति के उपरांत अब अक्षय ऊर्जा में क्रांति लाने का समय है।

इससे पूर्व, श्री हुड्डा , श्री विलास मुत्तेमवर, सुश्री शैलजा, श्री चन्द्रमोहन तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री फूलचन्द मुलाना, शिक्षा मंत्री श्री मांगे राम गुप्ता तथा सहकारिता राज्य मंत्री श्री मीना मण्डल ने श्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री तथा श्री मुत्तेमवर ने आज सुबह आयोजित 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। पुरूष वर्ग में एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार बंगलौर के श्री संतोष कुमार, 71000 रुपये का çद्वतीय पुरस्कार पंचकूला के श्री कृष्ण तथा 51,000रुपये का तृतीय पुरस्कार आंध्र प्रदेश के श्री बी.मधुसूदन ने प्राप्त किया। महिलाओं की 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन में पश्चिम बंगाल की सुश्री चंदा पम्पा ने एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार, कनाüटक की सुश्री प्रीती अरोड़ा ने 71,000 रुपये का çद्वतीय पुरस्कार तथा महाराष्ट्र की सुश्री कविता रावत ने 51,000 रुपये का तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वर्ष 2007-08 के दौरान अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर जिला यमुनानगर की ग्राम पंचायत सरावन ने चार लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार, जिला नारनौल की ग्राम पंचायत खोड़ ने तीन लाख रुपये का दूसरा पुरस्कार तथा जिला रिवाड़ी की ग्राम पंचायत करनावास ने दो लाख रुपये का दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त, अक्षय ऊर्जा स्त्रोतों को प्रोत्साहित करने में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पंचायतों को जिला एवं खण्ड स्तर पर भी पुरस्कार प्रदान किए गए। आज पंचायतों को कुल 25 लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। पोस्टर बनाने एवं स्लोगन लिखने की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे पूर्व सुबह, मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह स्वयं एक बिजली चालित वाहन चलाकर समारोह परिसर पहुंचे, जहां से उन्होंने पुरूषों एवं महिलाओं की 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन तथा बिजली चालित वाहनों, जिनमें ई-बाइक्स, स्कूटर एवं कारें शामिल हैं।