Tuesday, August 19, 2008

स्कूल व प्रयार युनिवर्सटी पर मामला दर्ज

फतेहाबाद 19 अगस्त
पुलिस ने एसडीएम जयकिशन आभीर की सिफारिश पर भट्टूकलां के सतलुज पब्लिक स्कूल व प्रयार युनिवर्सटी तमिलनाडू पर धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसडीएम ने रिपोर्ट दी थी कि भट्टूकलां स्थित उक्त स्कूल में 30 जून से प्रयार युनिवर्सटी तमिलनाडू की बीएड व एमफिल की परीक्षाएं आयोजित की गई। परीक्षा आयोजित करने संबंधी न तो कोई औपचारिकताएं पूरी की गई और न ही प्रशासन को कोई सूचना दी गई। इस संबंध में सिरसा के करतार सिंह ने एसडीएम को सूचित किया था। एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और प्रथम दृष्टया गडबडी मिलने पर पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।