Saturday, August 30, 2008

डीएवी स्कूल में प्रतियोगिता







फतेहाबाद 30 अगस्त/निस


डीएवी स्कूल के प्राईमरी विभाग के कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों के लिए मिट्टी द्वारा आकृतियां बनाना और अंगूठे द्वारा चित्रकारी करना प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मिट्टी से आकृति बनाने की प्रतियोगिता में नेहल व गौतम प्रथम, मयंक व अंकिता द्वितीय, मयूर व नवप्रीत तृतीय रहे। जबकि जयोत्सना, पार्थ व निशिता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अंगूठे से चित्रकारी में उत्कर्ष प्रथम, शब्द और ऋद्धि द्वितीय तथा लविश, रुपाली और लक्ष्य तृतीय तथा चारवी, श्रेया, जयंत और नाजनीन को सांत्वना पुरस्कार मिला।

कन्या महाविद्यालय में छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन



फतेहाबाद30अगस्त/मदान/गिल्होत्रा- स्थानीय कन्या महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में आज राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधीश डा. जयकिशन आभीर ने संस्कृत विषय में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 70 छात्राओं को चार हजार रुपए प्रति छात्रा के हिसाब से छात्रवृत्ति वितरित की। मुख्य अतिथि डा. आभीर ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कन्या महाविद्यालय की टीम के प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह जानकारी संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डा. सीता राम शर्मा ने देते हुए बताया कि प्राचार्य अशोक भाटिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रा. वीरेन्द्र अटवाल, शिव कुमार बिश्नोई, प्रो. अविनाश कुमार, जसबीर कौर, श्रीमती जयोति यादव, शशीकला यादव व सरोज बिश्नोई उपस्थित थे। दूसरी ओर आज कॉमर्स विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।

रिश्वत लेने के आरोपी होमगार्ड को की कैद

फतेहाबाद 30 अगस्त/निस

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेएस दहिया की कोर्ट ने रिश्वत लेने के आरोपी होमगार्ड प्रकाश चंद को 3 साल की कैद व 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। होमगार्ड पर पुलिस ने 29 मार्च 05 को गृहरक्षी स्वयं सेवकों की ड्यूटियां अच्छे स्थान पर लगवाने के लिए रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया था।

भिडंत में वाहनों के चालकों की मौत

फतेहाबाद 30 अगस्त/सुदर्शन नरूला--

समीपवर्ती गांव मुस्सेअहली में एक मोटर साइकिल व स्कूटर की आमने--सामने हुई भिडंत में दोनो वाहनों के चालकों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए, जिन्हें फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भरती करवाया गया है। मरने वालों में मोटर साइकिल चालक बलविन्द्र सिंह (35) निवासी थेड़ी व स्कूटर चालक कारियां निवासी मलकीत सिंह शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह चिनाई मिस्त्री बलविन्द्र सिंह अपने मोटर साइकिल पर अपने 4 साथियों बुद्धराम, नौरंग लाल, सतनाम व रमेश के साथ थेड़ी से अहरवां आ रहा था कि गांव मुस्सेअहली में पुल के नजदीक उनकी टक्कर सामने से आ रहे स्कूटर, जिसे दोधी मलकीत सिंह निवासी कारियां चला रहा था, से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनो वाहनों के चालकों बलविन्द्र सिंह व मलकीत सिंह ने वहीं दम तोड़ दिया। जबकि नौरंग लाल रमेश, बुद्धराम व सतनाम घायल हो गए।

दहेज लोभी ने पत्नी को मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाया

फतेहाबाद 30 अगस्त/मुकेश नारंग
दहेज लोभी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अग्रोहा मैडिकल में दाखिल करवाया गया है। वहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। फिलहाल शहर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रजनी निवासी भाटिया कालोनी ने बताया कि उसकी शादी जसवंत सिंह के साथ दो माह पहले हुई थी। आरोप है कि जसवंत सिंह शादी के बाद से ही दहेज की मांग करने लग गया था, जिसके बाद दोनों में अनबन रहने लगी। रजनी के मुताबिक 24 अगस्त की रात की जब वह खाना बना रही थी तो उसके पति ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी आए व अस्पताल पहुंचा। उक्त महिला ने अपन बयान अग्रोहा मैडिकल में हिसार के न्यायाधीश सुनील श्योराण के समक्ष दिए। वहीं चिकित्सकों के अनुसार रजनी देवी 80 से 90 प्रतिशत तक जल चुकी है।

चिकित्सा प्रतिनिधियों द्वारा डा. वीरेन्द्र सिवाच का अभिनन्दन


फतेहाबाद 30 अगस्त - कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ व आईएमए के अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र सिवाच ने कल सांय अरोड़वंश धर्मशाला में चिकित्सा प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। सरकार तकनीकी शिक्षा पर विशेष तवज्जो दे रही है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से मजदूर, किसान, कर्मचारी, व्यापारी सभी को फायदा हो रही है। गुंडातत्वों पर अंकुश लग गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्म पर विशाल शिविर लगाया जाएगा। इस समारोह में नंदकिशोर मैहता, योगेश, अनिल मैहता, गुलशन सेठी, सतपाल, रवि मैहता, रघुनाथ, बब्बू सहित अनेक चिकित्सा प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कांग्रेस ने तीन वर्षों तक व्यापारियों का शोषण किया - संपत

फतेहाबाद 30 अगस्त

पूर्व वित्तमंत्री प्रो संपत सिंह ने आज अनाजमंडी में व्यापारी नेता लक्ष्मी नारायण देहडू की दुकान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने तीन वर्षों तक व्यापारियों का शोषण किया है। प्रदेश में व्यापारी पूर्णत: असुरक्षित महसूस करते हैं। पूर्व वित्तमंत्री अनाजमंडी में कल हो रहे व्यापारी सम्मेलन के लिए व्यापारियों को निमंत्रण देने आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सौ-सौ गज के प्लाट देने की बात कर गरीब लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने पूर्व गृहमंत्री मनीराम गोदारा के पोते के निधन पर भी शोक प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, कुलजीत सिंह कुलडि़या, आत्मप्रकाश बतरा, सुरेन्द्र लेगा, मेहरचंद झंडई, जुगलाल टुटेजा, रामराज मैहता, हरपाल बैनीवाल, प्रताप सिंह, राजू मुंजाल, सुशीला सराüफ, विद्यारत्ती, सुमनलता सिवाच, विजय चौधरी, पूर्ण नारंग, सूबे सिंह ढाका, कपिल पूनिया व राजेन्द्र सूरा उपस्थित थे।

पूर्व गृ़हमंत्री मनीराम गोदारा के पौत्र सुनील काबली का निधन

फतेहाबाद 30 अगस्त/

निस पूर्व गृ़हमंत्री मनीराम गोदारा के पौत्र सुनील काबली (43) पुत्र पृथ्वी सिंह गोदारा का कल रात हिसार के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सुनील काबली अपने पीछे पत्नी व बेटी छोड़ गए हैं। उनका एक भाई सुधीर व बहन भी है। श्री काबली के पार्थिव शरीर को आज उनके पैतृक गांव निंबड़ी में सुपर्दे ए खाक कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व गृहमंत्री मनीराम गोदारा, संसदीय सचिव दुड़ाराम, विधायक ज्ञानचंद ओड, द्वारका प्रसाद, प्रहलाद सिंह गिलाखेड, अजब सिंह, गुलबहार सिंह एडवोकेट, शीशपाल सिंह सिहाग, सूबे सिंह, संत कुमार, सुशील बिश्नेई, देवीलाल, कांग्रेस नेता जगन्नाथ, अरविन्द शर्मा, डा. विरेन्द्र सिवाच, डा. आत्मप्रकाश, रामस्वरूप गोदारा, एडवोकेट पीके संधीर, धर्मसिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्री काबली के निधन के शोक में आज थाना रोड़ पर थाने के सामने अधिकतर दुकानें बंद रहीं। श्री काबली पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।

Friday, August 29, 2008

डाक्टरों के वर्षभर आवेदन लिए जाएंगे।

चंडीगढ़, 29 अगस्त -

हरियाणा सरकार ने डाक्टरों के लिए एक प्लेसमेंट पॉलिसी बनाई है तथा डाक्टरों की सभी रिक्तियों को भरने तथा इसे एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया बनाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत वर्षभर आवेदन लिए जाएंगे। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती करतार देवी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने इस आशय का निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया है कि लोगों को प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए डॉक्टरों की कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि विभागीय चयन समिति द्वारा जब भी आवश्यक होगा, साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे तथा पात्र उम्मीदवारों की नियमित नियुक्तिया¡ की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कैम्पस प्लेसमेंट को भी पुन: शुरू किया जाएगा। श्रीमती करतार देवी ने कहा कि प्लेसमेंट पॉलिसी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप मण्डल अस्पतालों में छ:-छ: विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे, जिनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन, बाल रोग विशेषज्ञ, एनस्थीसिया, शल्य चिकित्सक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। चिकित्सा अधिकारियों के वर्तमान पदों को उसी अनुसार पदनामित किया जाएगा। जिला अस्पतालों में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं का एक-एक डॉक्टर नियुक्त किया जाएगा, जिनमें मेडिसिन, शल्य चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनस्थीसिया, नेत्र विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, पैथोलोजी, रेडियोलोजी एवं बॉयो-कैमिस्ट्री विशेषज्ञ शामिल हैं तथा इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में माइक्रो-बॉयोलोजी विशेषज्ञ की सेवाएं भी ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर योग्यता वाले डाक्टर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियुक्त नहीं किया जाएगा। प्रथम रैफरल इकाई घोषित किए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रथम चरण में विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे। एक विशेषज्ञ डॉक्टर का स्थानान्तरण होने पर उसके स्थान पर उसी विशेषज्ञता वाले डॉक्टर को नियुक्त किया जाएगा। प्रथम रैफरल इकाई घोषित किए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आपातकालीन चिकित्सा प्रसूति देखभाल तथा जीवनरक्षक एनस्थीसिया में प्रशिक्षण प्राप्त डॉक्टरों को भी नियुक्त किया जाएगा। जिला स्तर तक गैर-क्लनिकल पदों पर विशेषज्ञों को नियुक्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी डॉक्टरों को उच्च वेतनमान तथा मूल वेतन के 25 प्रतिशत की दर से नॉन-प्रैक्टसिंग भत्ता देने का भी निर्णय लिया है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों या सुदूर क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नियुक्त एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों को 5,000 रुपये का मासिक प्रोत्साहन तथा मोरनी एवं मेवात क्षेत्रों में नियुक्त डॉक्टरों को 10,000 रुपये का मासिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, जिनके पास डिप्लोमा या स्नातकोत्तर योग्यता है तथा ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों का दायित्व निभा रहे हैं, को 15,000 रुपये का मासिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। मोरनी एवं मेवात क्षेत्रों में नियुक्त विशेषज्ञ डॉक्टरों को 25,000 रुपये का मासिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनुबंध नियुक्तियों के मामले में एम.बी.बी.एस. डॉक्टरों को 20,000 रुपये तथा छ: विशेषज्ञताओं में से किसी एक विशेषज्ञता वाले डॉक्टर को 30,000 रुपये अदा किए जाएंगे। श्रीमती करतार देवी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत सभी डॉक्टरों को गा¡व के आंगनवाड़ी केन्द्रों में ओ.पी.डी. के लिए निर्धारित किए गए दिन को विभिन्न गा¡वों का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सम्बन्धत डॉक्टर निर्धारित दिन अपने पूर्व जारी एवं पूर्व सूचित कार्यक्रम के अनुसार महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कार्य का निरीक्षण भी करेंगे। ऐसे कार्यक्रम की सूचना ग्राम पंचायत, स्कूल शिक्षक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रवार कार्ड भी मुद्रत करवाए गए हैं, जिन पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कार्य एवं निर्धारित दिन दर्शाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा राज्य सरकार ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए अनेक नए कदम उठाए हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को आईएसओ 9001-2000

चंडीगढ़, 29 अगस्त - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को भारतीय मानक ब्यूरो ने आईएसओ 9001-2000 प्रमाण पत्र प्रदान किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड के प्रवक्ता ने आज बताया कि हरियाणा बोर्ड लाइसेंस नंबर 9002372 के तहत आईएसओ 9001-2000 के अंतर्गत गुणवत्ता प्रबंध पद्धति प्रमाणन लाइसेंस प्राप्त करके देश का अग्रणी बोर्ड बन गया है, जिसका प्रबंधन व कार्य पद्धतियां अंतरराष्ट्रीय मानक संस्थान के मापदंडों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र बोर्ड की कार्यकुशलता में और अधिक बढ़ोतरी करने और शिक्षा व परीक्षा क्षेत्रों में गुणवत्ता लाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आईएसओ 9001-2000 द्वारा प्रमाणित संस्थान बन गया है, इससे बोर्ड कार्यो का निपटान और अधिक तीव्र गति से होगा व जन साधारण को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने बताया कि आईएसओ के मापदंडों के अनुपालना करते हुए बोर्ड के सभी कार्यो , गतिविधियों एवं दस्तावेजों को व्यवçस्थत किया गया है।

24 निरीक्षक पुलिस उप-अधीक्षक के पद पर पदोन्नत

चंडीगढ़, 29 अगस्त - हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पुलिस विभाग के 24 निरीक्षकों को पुलिस उप-अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत किए गये पुलिस उप-अधीक्षकों में राम मेहर, हवा सिंह, जय पाल, राम अवतार, भारत सिंह, जगत सिंह, सुनेहरा सिंह, महावीर सिंह, लच्छमण दास, रणधीर सिंह, जय सिंह, राम किशन, सुमेर सिंह, मुकेश कुमार, राम निवास, रणधीर सिंह, हुकम चन्द, सूबे सिंह, देव राज, रघबीर सिंह, सुरजीत लाल, रमेश कुमार, धर्म चन्द, रामेश्वर दास शामिल हैं।

Wednesday, August 20, 2008

राजीव गांधी की जयंती पर राष्ट्रस्तरीय समारोह

चण्डीगढ़, 20 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर प्रदेश में ``शिक्षा दीप´´ नामक एक नई योजना क्रियान्वित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री, जो आज पंचकूला में राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर आयोजित राष्ट्रस्तरीय समारोह में बोल रहे थे, ने कहा कि इस योजना के तहत पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रत्येक गांव के प्रत्येक स्कूल की छात्रा को लैड सौर लालटेन उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस वर्ष के दौरान इस नई योजना से 19000 लड़कियां लाभान्वित होंगी तथा इस पर तीन करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित केन्द्रीय नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री श्री विलास मुत्तेमवर से छठी से आठवीं कक्षाओं के पाठ्यक्रम में अक्षय ऊर्जा पर एक पाठ शामिल करने का आग्रह किया ताकि बच्चों को शैशवकाल से ही अक्षय ऊर्जा के महत्व के बारे जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक हम ऐसे खास मुद्दे से सम्बçन्धत अभियान में बच्चों को शामिल नहीं करेंगे, तब तक हम सफल नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि देश में ``सोलर सिटी´´ के रूप में विकसित किए जाने वाले शहरों की सूची में हरियाणा के एक शहर को भी शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3278 करोड़ रुपये की लागत से बायोमास तथा लघु पन एवं पवन बिजली आधारित 30 परियोजनाओं से 697.8 मैगावाट बिजली उत्पन्न करने के लिए 10 स्वतंत्र बिजली निर्माताओं के साथ 30 समझौते किए गए हैं। ये परियोजनाएं क्रियान्वयनाधीन हैं तथा इनके वर्ष 2009 के मध्य तक शुरू होने की संभावना है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र उनके 65वें जन्मदिवस को अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे दिवंगत नेता, जो भारत को और अधिक सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाना चाहते थे, के सपनों को साकार करें। उन्होंने अक्षय ऊर्जा स्त्रोतों से बिजली उत्पन्न करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बिजली की बढ़ती मांग को कोयले या तेल से पूरा नहीं किया जा सकता। इसलिए भावी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अक्षय ऊर्जा ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2008-09 के दौरान अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए 20 करोड़ रुपये व्यय करेगी। मुख्यमंत्री ने पंचकूला में अक्षय ऊर्जा दिवस के राष्ट्र स्तरीय समारोह में स्कूली बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी के मद्देनजर कल पंचकूला के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

केन्द्रीय आवास तथा शहरी गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री सुश्री शैलजा ने श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेने के लिए श्री विलास मुत्तेमवर को बधाई दी। उन्होंने परमाणु बिजली के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि यू पी ए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह ने देश के हित में परमाणु ऊर्जा क्लब में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने हरियाणा सरकार से ``ग्रीन बिल्डिंग्स ´´ की अवधारणा को प्रोत्साहित करने का भी आग्रह किया ताकि ऊर्जा संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। उप-मुख्यमंत्री श्री चन्द्रमोहन ने भी पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अपिüत करते हुए कहा कि श्री राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री राजीव गांधी को पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने के लिए सदा याद किया जाएगा। श्री दीपक गुप्ता, केन्द्रीय सचिव, नवीन एवं अक्षय ऊर्जा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार में क्रांति के उपरांत अब अक्षय ऊर्जा में क्रांति लाने का समय है।

इससे पूर्व, श्री हुड्डा , श्री विलास मुत्तेमवर, सुश्री शैलजा, श्री चन्द्रमोहन तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री फूलचन्द मुलाना, शिक्षा मंत्री श्री मांगे राम गुप्ता तथा सहकारिता राज्य मंत्री श्री मीना मण्डल ने श्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री तथा श्री मुत्तेमवर ने आज सुबह आयोजित 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। पुरूष वर्ग में एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार बंगलौर के श्री संतोष कुमार, 71000 रुपये का çद्वतीय पुरस्कार पंचकूला के श्री कृष्ण तथा 51,000रुपये का तृतीय पुरस्कार आंध्र प्रदेश के श्री बी.मधुसूदन ने प्राप्त किया। महिलाओं की 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन में पश्चिम बंगाल की सुश्री चंदा पम्पा ने एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार, कनाüटक की सुश्री प्रीती अरोड़ा ने 71,000 रुपये का çद्वतीय पुरस्कार तथा महाराष्ट्र की सुश्री कविता रावत ने 51,000 रुपये का तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वर्ष 2007-08 के दौरान अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर जिला यमुनानगर की ग्राम पंचायत सरावन ने चार लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार, जिला नारनौल की ग्राम पंचायत खोड़ ने तीन लाख रुपये का दूसरा पुरस्कार तथा जिला रिवाड़ी की ग्राम पंचायत करनावास ने दो लाख रुपये का दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त, अक्षय ऊर्जा स्त्रोतों को प्रोत्साहित करने में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पंचायतों को जिला एवं खण्ड स्तर पर भी पुरस्कार प्रदान किए गए। आज पंचायतों को कुल 25 लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। पोस्टर बनाने एवं स्लोगन लिखने की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे पूर्व सुबह, मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह स्वयं एक बिजली चालित वाहन चलाकर समारोह परिसर पहुंचे, जहां से उन्होंने पुरूषों एवं महिलाओं की 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन तथा बिजली चालित वाहनों, जिनमें ई-बाइक्स, स्कूटर एवं कारें शामिल हैं।

Tuesday, August 19, 2008

हड़ताल को लेकर कर्मचारियों ने तैयारियां पूरी



फतेहाबाद 19 अगस्त/मुकेश नारंग-


सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों व महंगाई के खिलाफ कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली राष्ट्र व्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जहां एक ओर रोडवेज कर्मचारियों ने कल रोडवेज की बसें बंद रखने की घोषणा की है, वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर सर्व कर्मचारी संघ के निर्णय के तहत कल होने वाली राष्ट्र व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने मोटर साइकिलों का जत्था निकाला। इस जत्थे का नेतृत्व जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलावाली व सकसं के प्रधान हरिचंद कंबोज ने संयुक्त रूप से किया। जबकि संचालन सकसं के सचिव बेगराज ने किया। यह मोटर साइकिलों का जत्था शहरी बिजली घर से शुरू होकर विभिन्न सरकारी विभागों से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचा। इस मौके पर उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से कल की राष्ट्र व्यापी हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आuान किया। इस मौके पर कर्मचंद सरदाना, मुंशीराम, रमेश शर्मा, अमित शर्मा मौजूद थे। दूसरी ओर हरियाणा बिजली पैंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान केएल सरबटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में से कल की हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आव्हान किया गया। इस बैठक में एससी मिढा, पीसी वर्मा, संगठन सचिव रामकुमार भारती, चंद्रभान आहूजा, देवीदयाल आदि मौजूद थे। इसके अलावा बीएसएनएल कर्मी भी अपनी मांगों के समर्थन में कल हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल को देखते हुए एसपी सौरभ सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों की छुटि्टयां रद्द करते हुए आज रात 8 बजे तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए हैं। हड़ताल के चलते बिजली कर्मचारियों ने शहर में बिजली आपूर्ति जारी रखने के लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

स्कूल व प्रयार युनिवर्सटी पर मामला दर्ज

फतेहाबाद 19 अगस्त
पुलिस ने एसडीएम जयकिशन आभीर की सिफारिश पर भट्टूकलां के सतलुज पब्लिक स्कूल व प्रयार युनिवर्सटी तमिलनाडू पर धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसडीएम ने रिपोर्ट दी थी कि भट्टूकलां स्थित उक्त स्कूल में 30 जून से प्रयार युनिवर्सटी तमिलनाडू की बीएड व एमफिल की परीक्षाएं आयोजित की गई। परीक्षा आयोजित करने संबंधी न तो कोई औपचारिकताएं पूरी की गई और न ही प्रशासन को कोई सूचना दी गई। इस संबंध में सिरसा के करतार सिंह ने एसडीएम को सूचित किया था। एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और प्रथम दृष्टया गडबडी मिलने पर पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

संजीवनी हस्पताल में २४ को कैंप लगेगा




फतेहाबाद 19 अगस्त/रमेश गिल्होत्रा-
स्थानीय मॉडल टाउन में स्थित संजीवनी हस्पताल में 24 अगस्त को गर्दन दर्द से परेशान मरीजों के लिए एक निशुल्क कैम्प लगाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए डा। राकेश आहूजा ने बताया कि कैम्प का समय सुबह 9 से 2 बजे तक होगा।




रतिया चुंगी स्थित लक्ष्मी अस्पताल में आज ब्ल्यू क्रास फार्मा कंपनी व डा. गोस्वामी के सौजन्य से निशुल्क कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में डा. गोस्वामी ने मरीजों का चैकअप किया व कंपनी की ओर से एमआर गोल्डी ग्रोवर ने दवाईयां वितरित की।




प्रोपर्टी डीलर को गोली मारी

हिसार 19 अगस्त

आज दिन दहाड़े प्रीति नगर में धोबीघाट के नजदीक मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों ने प्रोपर्टी डीलर राजकुमार गुज्जर पर गोलियां चला दी। जिससे एक गोली राजकुमार के पैर में जा लगी। प्रोपर्टी डीलर को हिसार के एक निजी अस्पताल में भरती करवाया गया है। पता चला है कि उक्त युवकों का प्रोपर्टी डीलर से प्रोपर्टी का कोई विवाद चल रहा था। पुलिस को रिपोर्ट दे दी गई है।

वायरल बुखार से कांग्रेसी नेता का निधन

टोहाना 19 अगस्त/सुगंध-

शहर में वायरल बुखार से पीडि़त मरने वालों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। कल देर रात्रि भी बुखार के कारण कांग्रेसी नेता अशोक बिल्ला (48) का निधन हो गया है। आज चंडीगढ़ रोड़ स्थित स्वर्गाश्रम में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अशोक बिल्ला पिछले कई दिनों से बुखार से पीडि़त थे, जिसके चलते कल देर रात्रि उन्होंने दम तोड़ दिया। अशोक बिल्ला जमींदार थे। वह समाजसेवा में भी हमेशा अग्रणी रहतं थे। अशोक बिल्ला के मरणोपंरात उनके पुत्र विक्रम अनेजा ने भारत विकास परिषद शाखा टोहाना को उनके नेत्र दान कर दिए हैं। भाविप सदस्य बजरंग गोयल, संजय, जगमोहन अरोड़ा, कुश भार्गव के नेतृत्व में पहुंची डाक्टरों की टीम ने श्री बिल्ला की आंखें माधव नेत्र बैंक नरवाना में भेज दी हैं। उनके निधन पर कांग्रेस कमेटी, भारत विकास परिषद, मानव सेवा संगम, दुर्गा मंदिर, हल्का शहरी प्रधान सूरज मैहता, नगर पालिका के पूर्व प्रधान रामप्रकाश मैहता, सरपचं बंसी लाल, विद्या सागर, अर्जुन दास, राजेन्द्र सिंधू, अनिल भाटिया, हरियाणा पत्रकार संघ टोहाना के सदस्यों ने शोक जताया है। ज्ञात रहे कि शहर में सफाई व्यवस्था गड़बड़ाने से पूरा शहर बीमारियों की चपेट में आ गया है। शहर के अनेक लोग बाहर के शहरों में उपचाराधीन हैं। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के पूर्व प्रधान चिंरजी लाल सैनी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शहर में सफाई व्यवस्था न सुधरी तो शहरवासी सड़कों पर जाम लगाने को मजबूर होंगे।

जनता की समस्याओं से प्राथमिकता के आधार पर निपटा जाएगा- अहलावत

फतेहाबाद 19 अगस्त:

जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा और जिले में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देकर दुरुस्त किया जाएगा। यह बात आज जिला उपायुक्त श्री जे एस अहलावत ने अपने कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मीडिया जिले के विकास के लिए पूर्ण सहयोग दें और आवश्यक सुझाव भी अवश्य दें। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है इनकी लेखनी में बड़ी शक्ति है। इस शक्ति का उपयोग जनहित में किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर समस्या के समाधान के लिए कोशिश की जाएगी। श्री अहलावत ने कहा कि सभी विभागों का तालमेल बढ़ाया जाएगा ताकि विकास कार्यो को गुणवत्तापूर्वक शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अधिकारियों के साथ बैठकों का आयोजन किया जाएगा और आम जनता के साथ भी बैठकों का आयोजन किया जाएगा ताकि जनता की समस्याओं का निवारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी जटिल समस्या का समाधान आपसी बातचीत के जरिये हल किया जा सकता है। हड़ताल, धरने, जाम, नारेबाजी से राष्ट्र का नुक्सान होता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को इस प्रकार के हथकंडों से बचना चाहिए और समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में मलेरिया के बचाव के उचित कदम उठाएं और सभी स्थानों पर फोगिंग करवाए। जिला उपायुक्त ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रसोई गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कानूनी कारवाई करे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्री सी जी रजनीकांथन, उपमंडलाधीश डा. जय कृष्ण आभीर, जीएम रोडवेज एस के कत्याल, नगराधीश सतीश कुमार जैन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ओ पी शर्मा, सिविल सर्जन जे के बिश्नोई, कृषि उपनिदेशक आर सी पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी बी आर वत्स, कार्यकारी अभियंता कर्मचंद सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Wednesday, August 13, 2008

गिरफ्तार सिख नेता रिहा

फतेहाबाद 13 अगस्त-

सिरसा पुलिस द्वारा कल गिरफ्तार कर पुलिस लाइन फतेहाबाद में लाए गए सिख नेताओं को आज तहसीलदार के सामने पेश किया गया। तहसीलदार ने उन्हें जमानत पर रीहा कर दिया। गिरफ्तार सिख नेताओं की जमानत पर सुनवाई के लिए तहसीलदार डबवाली से फतेहाबाद आए थे। जमानत मिलने के बाद सिख नेताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने सभी सिख नेताओं को बसों में बिठाकर सिरसा गुरूद्वारे ले जाकर छोड़ दिया। गौरतलब रहे कि कल ओढां में पुलिस ने घुक्कांवाली डेरे के निमार्ण कार्य का विरोध करने जा रहे सिख नेता बलजीत सिह दादू, सुखिवन्द्र खालसा सिहत 150 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

Tuesday, August 12, 2008

हरियाणा में बनेगा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा



चण्डीगढ़, 12 अगस्त - रोहतक से सांसद श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा उठाए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हरियाणा की सीमा में एक अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित करने का मुद्दे के अब मूर्तरूप लेने की प्रबल सम्भावना है। नागरिक उड्डयन मामलो पर संसदीय सलाहकार समिति की कल नई दिल्ली में हुई बैठक में हरियाणा में झज्जर में एक अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित करने का सुझाव दिया, जिसमें यह महसूस किया गया कि दिल्ली को एक और हवाई अड्डे की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि श्री दीपेन्द्र हुड्डा ने गत वर्ष दिसम्बर माह के दौरान प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हरियाणा में एक ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट-कम-कार्गो एयर काम्पलैक्स स्थापित करने में हस्तक्षेप चाहा था। श्री हुड्डा ने सुझाव दिया था कि नया हवाई अड्डा सस्ती हवाई यात्रा सेवा, एयर कार्गो, निजी संचालक, हैलिकॉप्टर सेवाएं तथा वायुयान मरम्मत सेवा की जरूरतें पूरी करेगा और यह स्थल झज्जर जिले में 4347 एकड़ क्षेत्र में होगा तथा बहादुरगढ़ तहसील के मान्डोठी, जाखौदा, रोहद, सैदपुर तथा टाण्डाहेड़ी गांव के बीच होगा और यह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 10 एवं कुण्डली-मानेसर-पलवल एक्सपै्रसवे के निकट होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से हरियाणा के प्रस्ताव पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय को दिशा-निर्देश देने का भी आग्रह किया तथा हवाई अड्डा आधारभूत संरचना नीति, 1997 के 150 किलोमीटर के उप-नियम में तुरन्त समीक्षा करवाने को कहा। झज्जर में स्थापित किया जा सकने वाला हवाई अड्डा दिल्ली के वर्तमान हवाई अड्डे से 150 किलोमीटर की दूरी के अन्दर पड़ेगा। सरकार ने हाल ही में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट पर एक संशोधित नीति को क्लीयर किया है, जिसके तहत 150 किलोमीटर की दूरी में नया हवाई अड्डे के निर्माण की अनुमति दी गई है, बशर्ते केन्द्रीय मत्रिंमण्डल द्वारा इसकी विशेष अनुमति दी जाए। श्री दीपेन्द्र हुड्डा ने झज्जर में हवाई अड्डा स्थापित करने के मुद्दे के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए संसदीय सलाहकार समिति का आभार व्यक्त भी किया है। उन्होंने कहा कि नया हवाई अड्डा न केवल इदिंरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली के यातायात के भार को कम करेगा, बल्कि यह इस क्षेत्र में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि वे यू पी ए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह के आभारी हैं, जिन्होंने वर्तमान हवाई अड्डे से150 किलोमीटर की परिधि में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना की शर्त में केन्द्रीय मत्रिंमण्डल के फैसले से छूट दिलवाई है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि राजधानी में इदिंरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा के साथ डिवैल्पर द्वारा किए गए समझौते के मद्देनजर मत्रिंयों के एक समूह को दिल्ली के निकट एक दूसरा हवाई अड्डा स्थापित करने के कानूनी पहलुओं को देखने के लिए कहा गया है।

अक्षय उर्जा दिवस पर प्रतियोगिता




फतेहाबाद 12 अगस्त: राजीव गांधी अक्षय उर्जा दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिता बाल भवन में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिला के सभी छ: खण्डों भूना,रतिया,भट्टू,टोहाना,जाखल व फतेहाबाद के स्कूलों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम नव एवं नवीकरण उर्जा मन्त्रालय के सोजैन्य से आयोजित करवाया गया। इस प्रतियोगिता में निबंध लेखन,पेटिंग,वाद-विवाद, सलोगन व प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी बी आर वत्स ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अक्षय उर्जा से जुड़े हुए उपकरणों को अपने घरों में प्रयोग करने के लिए अपने परिवारों को पे्रेरित करे। परियोजना अधिकारी हरनाम बिश्नोई ने भी अक्षय उर्जा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सलोगन प्रतियोगिता में विक्की,ममता तथा कविता ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में पिंकी ने प्रथम,ज्योतिरानी ने द्वितीय व सुमित कुमार ने तृतीय, पेटिंग प्रतियोगिता में ज्योति ने प्रथम,जावेदा ने द्वितीय व पूनम ने तृतीय स्थान, वाद विवाद प्रतियोगिता में लवलीन ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय व नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश् नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद ने प्रथम व भट्टू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परियोजना अधिकारी हरनाम बिश्रोई ने बताया कि 20 अगस्त को राजीव गांधी अक्षय उर्जा दिवस के समारोह में सभी विजेता छात्रों को ईनाम दिए जाएगें।

बहादुरी पुरस्कार मिलेगा

फतेहाबाद 12 अगस्त: उद्गम साहस के लिए 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस समारोह में बलविन्द्र सिंह पुत्र श्री शमशेर सिंह निवासी अलीका रतिया को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव नरेश झाझड़ा ने आज बताया कि बलविन्द्र सिहं ने रतिया घग्घर नदी के पुल टूटने पर गोताखोरी एवं बैंक डकैती में बहादूरी के कार्य हेतु पांच हजार रुपए की राशि तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह में गरीब,बेसहारा व जरूरत मन्दों को तिपहिया रिक्शा व व्हील चेयर भी सोसायटी द्वारा नि:शुल्क वितरित की जाएगी।

डेरा प्रेमियों व सिखों के बीच फ़िर तनाव

डबवाली 12 अगस्त/निस- गत 18 जुलाई को डेरा प्रेमियों व सिखों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने आज तीन सिख युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पकड़े गए युवकों करण सिंह निवासी डबवाली व अलीका निवासी अमरजीत सिंह व सुखमंदर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिख युवकों को गिरफ्तार करने के विरोध में आज एक बार फिर से डेरा प्रेमियों व सिखों में तनातनी पैदा हो गई है। गिरफ्तारी के विरोध में सिख समुदाय के सैंकड़ों लोग गुरूद्वारा सिंहसभा में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द डेरा मुखी की गिरफ्तारी की मांग की। सिखों को संबोधित करते हुए सिंहसभा के प्रधान बगैल सिंह ने कहा कि प्रशासन डेरा प्रेमियों का साथ देकर सिखों के साथ अन्याय कर रही है। सिख समुदाय पकडे़ गए सिख युवकों को बरी करने की मांग पर अड़ा था। वहीं दूसरी ओर घुक्कांवाली में तोड़े गए डेरे का निर्माण शुरू होने पर सिख भड़क गए और उन्होंने डेरा प्रेमियों को निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दे डाली। तनाव की आशंका के चलते प्रशासन ने घुक्कांवाली क्षेत्र को सील कर दिया है। सिखों ने पहले से ही अल्टीमेटम दे रखा था कि यदि डेरा प्रेमी फिर से इस जगह पर डेरा बनाएंगे तो वह डेरा प्रेमियों की ईंट से ईंट बजा देंगे। सिखों की इस चेतावनी के चलते आज सुबह से ही प्रशासन ने घुक्कावाली में पुलिस तैनात कर दी है। कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक सैंकड़ों सिख घुक्कांवाली पहुंच चुके थे और डेरे का निर्माण भी चल रहा था।

पूर्व पुलिस कप्तान की पत्नी के बयान कलमबद्ध

फतेहाबाद 12 अगस्त/निस- फतेहाबाद के पूर्व पुलिस कप्तान हनीफ कुरैशी की बेटी शिफा अपहरण मामले में आज शिफा की मां शमीम कुरैशी ने आज अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर.के. यादव की कोर्ट में बयान कलमबद्ध करवाए। कोई मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को करेगी। गौरतलब रहे कि पुलिस कप्तान की मासूम बेटी को खेमी ने उठा लिया था। इस घटना से शहर सन्न रह गया था। बाद में पुलिस कप्तान एन्काऊंटर में खेमी मारा गया था।

हत्यारे पति को उम्रकैद

फतेहाबाद 12 अगस्त/निस- जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरएस विर्क की कोर्ट ने हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए हत्यारे पति पाला सिंह निवासी ब्राह्माणवाला को उम्रकैद व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस संबंध में झंडूके (पंजाब) निवासी सुखदेव सिंह ने पाला सिंह पर अपनी बहन गुरमीत कौर की हत्या करने की शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने 31 मई 2004 को पाला सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।

मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल को मान्यता मिली

भट्टूकलां 12 अगस्त/बिंदल- मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल को सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं तक मान्यता दे दी गई है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता मिलने के बाद अब मदर टेरेसा स्कूल भट्टू का दूसरा सीबीएसई बोर्ड एफिलेटिड सीनियर सैंकेडरी स्कूल होगा। यह जानकारी देते हुए स्कूल मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष गोबिन्द गोयल ने बताया कि उनके स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। स्कूल को मान्यता देने पर श्री गोयल ने सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों का आभार जताते हुए स्कूल स्टाफ व समस्त अभिभावकों को बधाई दी है। इस मौके पर प्रिंसीपल मंजू मैहता, वाईस प्रिंसीपल धर्मेन्द्र सिंह, डायरेक्टर राजेन्द्र गुप्ता सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद था।

बलात्कारी को जेल

टोहाना 12 अगस्त/सुगंध- मानसा निवासी परमजीत की शिकायत पर बलात्कार के आरोप में नामजद हैप्पी निवासी टोहाना को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

20 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे बीमा कर्मी

फतेहाबाद 12 अगस्त/सुदर्शन नरूला- 20 अगस्त को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अखिल भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए शाखा सचिव प्रदीप परोचा ने बताया कि इस राष्ट्र व्यापी हड़ताल में सरकार की निजीकरण व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मी एकजुट होकर आवाज उठाएंगे। एलआईसी कर्मियों ने आज भी सरकार की इन कर्मी विरोधी नीति के खिलाफ सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। शाखा सचिव प्रदीप परोचा ने सभी कर्मचारियों से इस हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

वायरल बुखार का प्रकोप

फतेहाबाद 12 अगस्त/मुकेश नारंग- शहर में इन दिनों मलेरिया व वायरल बुखार से पीड़ित लोग अस्पतालों में उपचाराधीन है। मलेरिया व वायरल से जिले में अब तक कई मौते हो चुकी हैं। शहरवासियों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शहर में जल्द से जल्द फोगिंग करवाने की मांग की है। शहरवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन अब भी कोई ठोस कदम नहीं उठाएगा तो फिर स्वास्थ्य विभाग कब जागेगा। शहर के डीएसपी रोड़, माजरा रोड़, अशोक नगर, बीघड़ रोड़ सहित अनेक स्थानों पर गंदगी फैली है मगर सफाई कर्मी नियमित रूप से इन्हें नहीं उठाते। जिसके चलते मच्छरों की भरमार है और बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है।

Thursday, August 7, 2008

अभय चौटाला अजीत गिलाखेडा के निवास पर

जिम्मी हत्याकांड मामले में दोषी करार

फतेहाबाद 07 अगस्त/निस- टोहाना के जिम्मी हत्याकांड के आरोपियों धर्मपाल निवासी सोनीपत, फरमाना निवासी बबली व सोनू को आज अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश एनपी देवत की कोर्ट में पेश किया गया। जहां सोनू को जिम्मी की हत्या करने का दोषी ठहराया गया है तथा धर्मपाल व बबली पर शव खुर्द-बुर्द करने का आरोप तय हुआ है। इस संबंध में अजीत सिंह निवासी टोहाना ने अपने 12 वर्षीय बेटे जिम्मी का वर्ष 2006 में अपहरण कर हत्या करने के संबंध में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में दोषियों को सजा शनिवार 9 अगस्त को सुनाई जाएगी।

युवा व्यवसायी की मौत

फतेहाबाद 07 अगस्त/मुकेश नारंग- अनाजमंडी में 15 नंबर दुकान के मालिक रामनिवास के युवा व्यवसायी पुत्र रविन्द्र की कल देर रात आकस्मिक मौत हो गई। युवा व्यवसायी का आज भौर निकलते ही अतिंम संस्कार कर दिया गया। युवा व्यापारी की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।

अफीम सहित गिरफ्तार

टोहाना 07 अगस्त/सुगंध- टोहाना पुलिस ने गत रात्रि नरवाना रोड़ पर लोन निवासी जीत सिंह व रामफल निवासी लितानी को मोटर साइकिल नंबर एचआर 9ए- 3836 पर उनके कब्जे से 910 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है।

पीलिया से भाजपा के नेता की मौत

टोहाना 07 अगस्त/सुगंध- भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकुमार वर्मा (50) की आज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। श्री वर्मा कई दिन पहले पीलिया से ग्रस्त हो गए थे। जिसके चलते परिजनों ने उन्हें टोहाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली रैफर कर दिया गया, जहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया है।

रोडवेज कर्मियों ने तीन घंटे तक चक्का जाम रखा

फतेहाबाद 07 अगस्त/सुदर्शन नरूला- कल जींद में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी रोडवेज कर्मियों पर लाठीचार्ज करने व गिरफ्तार करने के विरोध में फतेहाबाद के रोडवेज कर्मियों ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज तीन घंटे तक चक्का जाम रखा। जिसके चलते जहां एक ओर यात्रियों को भारी बरसात में परेशानी उठानी पड़ी, वहीं निजी वाहन चालकों ने जमकर चांदी कूटी।
रोडवेज कर्मियों ने आज सुबह 11 बजे से ही अपनी बसें स्टैंड में खड़ी करके बस स्टैंड के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर परिवहन मंत्री की दमनकारी नीतियों की आलोचना भी की। रोडवेज कर्मिर्यों के रवैये को देखते हुए प्रशासन ने आज सुबह ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तहसीलदार ज्ञानप्रकाश के नेतृत्व में बस स्टैंड के नजदीक पुलिस तैनात कर दी थी। नारेबाजी के बाद कर्मियों ने एक विशाल सभा भी आयोजित की। सभा की अध्यक्षता डिपु प्रधान शिव कुमार श्योराण व गोपाल साहू ने संयुक्त रूप से की जबकि संचालन डिपू सचिव सुरेन्द्र मलिक ने किया। कर्मियों को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के राज्य महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा कि कल जींद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर रोडवेज कर्मियों को गिरफ्तार कर लोकतंत्र का हनन किया है, जिसके विरोध में प्रदेश के सभी 20डिपुओं व 17 सब डिपुओं में पूर्ण चक्काजाम रखा गया है। उन्होंने घोषणा की कि 9 अगस्त को संघर्ष समिति की बैठक कर आगामी संघर्ष की घोषणा की जाएगी। बैठक को अध्यापक संघ के राज्य महासचिव सीएन भारती, सकसं के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलावाली, हरिचंद कंबोज, मोहन नारंग, का. जगतार सिंह, लहरी सिंह, बलवंत सिंह, हवा सिंह,

गोरखपुर गांव की गलियों में पानी भरा

गोरखपुर 07अगस्त/निस- जिले के बड़े गांव गोरखपुर में नालों की सफाई न होने के कारण पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बरसात से गोरखपुर गांव क गलियों में पानी भर गया है। गांव के जोहड़ पानी से लबालब है। बरसात से हरिजन मोहल्ले में 5 मकान भी गिर गए हें। मकानों व खेतों में पानी भर गया है। बरसाती पानी के भर जाने से नरमा, कपास की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। किसान नेता का. कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया ने आज प्रभावित गांव का दौरा कर इस आपदा के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दोषी ठहराया है। उनहोने कहा कि विभाग ने बरसात शुरू होने से पहले पानी निकासी के बने नालों की सफाई नहीं की, जिसके चलते गांव के खेतों व गांव में पानी भर गया है। उन्होंने सरकार से प्रभावित क्षेत्र की स्पैशल गिरदावरी करवा कर मुआवजा देने की मांग की है।

लोक सेवा आयोग के सदस्यो की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 की

चंडीगढ़, 7 अगस्त - हरियाणा सरकार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्यो की इसके अध्यक्ष के अलावा, वर्तमान संख्या 8 से बढ़ाकर 12 करने का निर्णय लिया है ताकि आयोग का कार्य सुचारू रूप से चलाना सुनिश्चित किया जा सके।
इस आशय का निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मत्रिंमण्डल की एक बैठक में लिया गया।
हरियाणा लोक सेवा आयोग (सेवा शतेंर्) विनियम, 1972 के नियम संख्या 3 में उपयुक्त संशोधन करके सदस्यो की संख्या में वृद्घि की गई है।

फतेहाबाद व हिसार के उपायुक्त तब्दील

चंडीगढ़, 7 अगस्त - हरियाणा सरकार ने आज तुरन्त प्रभाव से छ: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियो के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
श्री हरदीप कुमार, आयुक्त एवं सचिव, पशुपालन और डेरी विभाग को श्री आर पी चन्द्र की अवकाश अवधि के दौरान पुरातत्व व संग्रहालय विभाग के आयुक्त एवं सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। श्रीमती दीप्ति उमाशंकर, उपायुक्त, हिसार को श्री राकेश गुप्ता के स्थान पर उपायुक्त, गुड़गांव और मुख्य प्रशासक, श्री माता शीतला देवी श्राईन बोर्ड, गुड़गांव लगाया गया है, जबकि श्री राकेश गुप्ता स्टडी लीव पर चले गए हैं। श्री सी आर राणा, उपायुक्त मेवात, नुंह को उपायुक्त, पलवल के नव-सृजित पद पर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार, श्री राजीव रंजन, संयुक्त सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन विभाग तथा निदेशक, चकबन्दी, निदेशक, भूमि अभिलेख, विशेष कलॅक्टर (मुख्यालय) और विशेष एल ए ओ को श्री सी आर राणा के स्थान पर उपायुक्त, मेवात, नुंह लगाया गया है।
श्री ओ पी श्योराण, उपायुक्त, फतेहाबाद को श्रीमती दीप्ति उमाशंकर के स्थान पर उपायुक्त, हिसार लगाया गया है तथा श्री जे एस अहलावत, प्रशासक, हुडा, फरीदाबाद को श्री ओ पी श्योराण के स्थान पर उपायुक्त, फतेहाबाद नियुक्त किया गया है।

Wednesday, August 6, 2008

डबवाली कांड पीडितो को मुआवजा

चण्डीगढ़, 6 अगस्त : गत 18 जुलाई को डबवाली में हुई हरमंदर सिंह की मौत व आगजनी की घटनाओ में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पीड़ित व्यक्तियों को मुआवजा देने की घोषणा की है । मृतक हरमंदर सिंह के परिजनों को दो लाख रुपए की राशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी । मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार 18 जुलाई को आगजनी की घटनाओं में जिन मकानों व दुकानों में नुकसान हुआ, उन सभी को मुआवजा राशि दी जाएगी । जिला प्रशासन, सिरसा द्वारा आगजनी व तोड़फोड़ से हुए नुकसान का आंकलन करवा लिया गया है । एक मकान बंद होने के कारण आंकलन नहीं हो पाया । इस आंकलन में 13 ऐसी दुकानो व मकानों की पहचान की गई है, जिनमें दो व दो लाख से अधिक रुपए के नुकसान का आंकलन किया गया । मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार इन दुकान व मकान मालिकों को एक-एक लाख रुपए की राशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी। 18 दुकानों व मकानों में एक से डेढ लाख रुपए तक के नुकसान का आंकलन किया गया । इन दुकान व मकान मालिकों को50-50 हजार रुपए की राशि मुआवजे के रूप में दी जाएगी । उन्होंने बताया कि 13 दुकानों व मकानों में 50 हजार रुपए से एक लाख रुपए तक के नुकसान का आंकलन किया गया जिन्हें 25-25 हजार रुपए मुआवजा राशि दी जाएगी । सिरसा के उपायुक्त श्री वी. उमाशंकर ने बताया कि जिन दुकानदारों व मकान मालिकों का आंकलन 50 हजार रुपए व इससे कम हुआ है, उन्हें भी जिला रैडक्रास की ओर से मुआवजा दिया जाएगा । आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाओं में हुए नुकसान का आंकलन राजस्व विभाग की टीम द्वारा किया गया । इस टीम ने जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जिसके आधार पर मुआवजा राशि तय की गई है ।

किसानो को तोहफा -स्टांप ड्यूटी की छूट सीमा दो-गुणा बढ़ी

चंडीगढ़, 6 अगस्त -

कृषक समुदाय को और अधिक लाभ देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार ने आज फसली ऋणों पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी की छूट सीमा दो-गुणा से बढाकर दो लाख रुपये तक करने का निर्णय लिया है। इस आशय का निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ राज्य से सम्बन्धित लम्बित मुद्दों पर चर्चा के लिए हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की एक बैठक में लिया गया। फसली ऋणों पर स्टांप ड्यूटी में छूट सीमा बढाए जाने के निर्णय से कृषि ऋण को बढावा मिलेगा और इस प्रकार किसानों को लाभ होगा। हालाकिं ट्रैक्टर ऋणों के मामले में यह सीमा तीन लाख रुपये तक रहेगी। स्वत्वलेखन बंधकपत्र जमा करवाकर एक समान गिरवी के मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बैंकर्स से आग्रह किया कि भूमि रेहनदारी पर कर अग्रिम देते समय उन्हें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए गए फ्लोर रेटों को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फ्लोर रेट निर्धारित करने के साथ-साथ भूमि मालिकों को उनकी भूमि अधिग्रहण के बदले क्षतिपूति के लिए सालाना रायल्टी देने का भी प्रावधान किया है। हरियाणा जैसे राज्य में जहां जमीन की कीमत अत्याधिक है बैंकों को एक समान गिरवी के मुद्दे पर अपने नियमों में संशोधन करना चाहिए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार इस सम्बन्ध में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति को जारी अपनी अधिसूचना उपलब्ध करवाएगी ताकि इसे अन्य सम्बन्धित बैंकों में वितरित किया जा सके। श्री हुड्डा ने बैंको को कृषक समुदाय को त्वरित ऋण उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया ताकि धन के अभाव में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

दो एच सी एस अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़, 6 अगस्त - हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से हरियाणा सिविल सेवा के दो अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानान्तरण आदेश जारी किए हैं। सहकारी चीनी मिल, महम के प्रबन्ध निदेशक एवं शहरी सम्पदा रोहतक के भूमि अधिग्रहण अधिकारी श्री सत्यवान को श्री सतीश कुमार जैन के स्थान पर सिरसा का सिटी मैजिस्ट्रेट लगाया है तथा महम के उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) श्री जगनिवास महम सहकारी चीनी मिल के प्रबन्ध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेगे। इसके अतिरिक्त, सरकार ने श्रीमती शशि बाला गुलाटी को आपूर्ति एवं निपटान विभाग के निदेशक का कार्यभार देखते रहने के आदेश भी जारी किए हैं।

नैना देवी हादसे के शोक में जाखल बंद

जाखल 06 अगस्त/निस- बीते रविवार नैना देवी में हुए हादसे के शोक स्वरूप आज जाखल मंडी पूर्णतया बंद रही। दुकानदारों व व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर जाखल अनाजमंडी में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस शोक सभा में इनैलो जिला प्रधान स. निशान सिंह व युवा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र बिल्ला ने विशेष रूप से भाग लिया। इस शोक सभा में नैना देवी हादसे के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को दोषी बताते हुए स. निशान सिंह ने सरकार से मृतकों के परिजनों को 11-11 लाख रुपए मुआवजा व उनके आश्रितों को एक-एक सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

जहरीले जीव के काटने से बच्चे की मौत

भट्टूकलां 06 अगस्त/बिंदल- खंड के गांव मेहुवाला में घर में खेलते समय बच्चे को गौ (सांप की एक किस्म) के काटने से बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे के दादा रामचंद्र ने बताया कि आज सुबह उसका डेढ़ वर्षीय पोता छोटू घर के आंगन में खेल रहा था कि अचानक गौ ने उसे काट लिया और वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में परिजन उसे सामुदायिक केंद्र ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक अपनी 5 बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता काश्त पर खेती करते थे। बालक की मौत के बाद उनके घर में मातम पसर गया है।

300 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया

जींद 06 अगस्त/निस- रोडवेज कर्मियों के प्रदर्शन को देखते हुए आज प्रशासन काफी सख्त था। जिले में धारा 144 लगाई गई थी। ज्यों ही प्रदर्शनकारी शहर में पहुंचते, पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती। दिनभर 300 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। रोडवेज के आंदोलन का आज बस यातायात पर कोई खास असर नहीं दिखा। फतेहाबाद जिले में भी 16 रोडवेज कर्मचारी आज काम पर नहीं आए। विभाग ने इन कर्मियों की गैरहाजिरी लगा दी है।

विद्युत निगम के जेई अशोक शर्मा व एएलएम बलदेव सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार

रतिया 06 अगस्त/सचिन ललित/राजेन्द्र मित्तल-

विद्युत निगम के जेई अशोक शर्मा व एएलएम बलदेव सिंह के हाथ आज 5 हजार की रिश्वत लेते हुए लाल हो गए। विजिलैंस टीम ने आज उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जाखनदादी निवासी सुखदीप सिंह का ट्रांसफार्मर जल गया था। आरोप है कि जेई अशोक शर्मा ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। सुखदीप सिंह ने मामले की जानकारी सतर्कता विभाग को दी। सतर्कता विभाग की टीम ने आज सुखदीप को हजार-हजार के तीन नोट व पांच-पांच सौ के चार नोटों पर पाउडर लगाकर रिश्वत देने भेज दिया। सुखदीप सिंह ने अशोक शर्मा से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अनाजमँडी में है और मंडी में आ जाए। सुखदीप सिंह ने मंडी में जाकर नोट पकड़ा दिए। जेई के साथ एएलएम बलदेव सिंह भी था। रुपए पकड़ाने के बाद सुखदीप सिंह ने विजिलैंस टीम को इशारा कर दिया। उसके इशारा करते हुए टीम ने अशोक शर्मा जेई व एएलएम बलदेव सिंह को दबोच लिया।

बीएलबी बीमारी से किसानों की 300 एकड़ फसल खराब

रतिया 06 अगस्त/राजेन्द्र मित्तल- लाम्बा में धान की फसल में बैक्टीरीयल लीफ ब्लाइट (बीएलबी) नामक बीमारी लगने से दर्जनों किसानों की 300 एकड़ के करीब फसल खराब हो गई है। जिससे जमींदारों को करोड़ों रुपए का नुकसान होने की संभावना है। ऊपर से अभी तक इस बीमारी का हल न होने के कारण अन्य किसानों की फसलों में इस बीमारी के फैलने की संभावना से संपूर्ण लाम्बा निवासियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। गांव के किसानों सरपंच नवनीत राय, दर्शन पुत्र महेन्द्र, मुखत्यार सिंह, किशन सिंह, देवेन्द्र सिंह, बलदेव सिंंह, गुरवीर सिंह, नरेन्द्र पाल तथा अन्य किसानों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से धान की फसल में बीएलबी बीमारी लगी हुई है। इस बीमारी के कारण पहले तो धान के पत्ते ऊपर से सड़ जाते हैं और बाद में धान का पौधा नीचे गिर जाता है। किसानों ने बताया कि गांव के दर्जनों किसान हिसार में कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इस बीमारी के इलाज के लिए मिले थे लेकिन वैज्ञानिकों ने हाथ खड़े करते हुए कहा कि अभी तक इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। इसके बाद किसान कौल डाक्टरों से भी मिले लेकिन उनकी दवाईयों से भी फसलों का बचाव नहीं हो रहा है। किसान नवनीत राय ने बताया कि गांव के मुखत्यार सिंह, गुरवीर व देवेन्द्र की फसलें सबसे अधिक इस बीमारी की चपेट में हैं और उनकी 20-20एकड़ धान की फसल चौपट हो गई है। गांव की करीब 300 एकड़ फसल पर यह बीमारी लगी हुई है। जिससे किसानों को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि दर्जनों बार स्पे्र के बाद भी कोई असर नहीं हुआ है। अब इस बीमारी के पूरे गांव में फैलने की संभावना बन गई है। इस कारण किसान अपनी फसलों पर हल चलाने की सोच रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार व जिला उपायुक्त से नष्ट हुई फसल का 20 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। दूसरी ओर इस बारे जब कृषि उपनिदेशक आर.सी. पूनिया से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी किसानों की उक्त बीमारी से संबधिंत शिकायत मिली है। जिसकी जांच के लिए कल कौल से डाक्टरों की टीम लाम्बा गांव में जाकर जांच करेगी कि बीमारी किस किस्म की है। उन्होंने बताया कि अभी तक यह तय नहीं हो हो पाया है कि फसलों पर लगी बीमारी बीएलबी ही है या कोई और। कल डाक्टरों द्वारा जांच के बाद ही यह सामने आ पाएगा। उन्होंने बताया कि अगर वास्तव में फसलों पर बीएलबी बीमारी का ही प्रकोप है तो विभाग के पास इसका कोई इलाज नहीं है।

सैक्टर 3 के 300 प्लाटों का ड्रा घोषित

फतेहाबाद 06 अगस्त/निस- हुडा ने आज सैक्टर 3 के शेष पड़े 300 प्लाटों का ड्रा घोषित कर दिया। इस ड्रा के मुताबिक एक कनाल के प्लाटों में जीएसआरक्यू -ए कैटेगरी में एप्लीकेशन नंबर 1154, 5102, कैटेगरी जीएसआरक्यू-बी में एप्लीकेशन नंबर 20059, डिफेंस कैटैगरी में रजिस्ट्रेशन नंबर 3814 व 3739, पैरामिलिट्री कैटेगरी में एप्लीकेशन नंबर 12347, जनरल कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन नंबर 1070, 3907, 2384, 5875, 4672, 3902, 745, 6109, 4674, 4190, 2678, 3749, 5304, 751, 2418, 3134, 4688, 5524, 4736, 4700, 1704, 4668, 2347, 4676, 3187, 14 मरले में जीएसआरक्यू-ए में एप्लीकेशन नंबर 18999, 16262, 19000, जीएसआरक्यू-बी श्रेणी के एप्लीकेशन नंबर 14209, डिफेंस में रजिस्ट्रेशन नंबर 4639, 829, 3818, पैरामिलिट्री में रजिस्ट्रेशन नंबर 2989, जनरल कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन नंबर 733, 3938, 4034, 3767, 5392, 4105, 5974, 4641, 4600, 10140, 4103, 4229, 171, 1479, 3252, 734, 4111, 4027, 2764, 3412, 1359, 1711, 3241, 1776, 1668, 6110, 1497, 4642, 2096, 718, 3423, 1210, 6147, 3450 का निकाला गया है। 10मरले के प्लाटों में जीएसआरक्यू-ए श्रेणी के एप्लीकेशन नंबर 19582] 21726] 22188] 2017] 13537] 22904] 15016] 16986] 13408] 18128] जीएसआरक्यू -बी श्रेणी में एप्लीकेशन नंबर 2031] 8811] 8334] डिफेंस में रजिस्ट्रेशन नंबर 2153] 5323] 200] 2978] 9] 3149] 3944] 3944ञ्च4344] 209] 4057] 1235] पैरामिलिट्री में एप्लीकेशन नंबर 10580] 4883] 5702] जनरल कैटेगरी में एप्लीकेशन नंबर 7223] 22981] 4018] 14500] 15408] 21613] 21654] 8640] 21414] 21457] 5237] 11720] 15678] 17503]14066] 11170] 3734] 8440] 2253] 13898] 19794] 5931] 8377] 11347] 17580] 17579] 21028] 17278] 3930] 11562] 7811] 24053] 8511] 24112] 13829] 18741] 17361] 21610] 13790] 18008] 18228] 7031] 3932] 17651] 16907] 8657] 11658] 19841] 7572] 1927] 22276] 11414] 23635] 10740] 17267] 5426] 23235] 14834] 12926] 13606] 22228] 4524] 5212] 11605] 22216] 17572] 2432] 16628] 13319] 3110] 16399] 8435] 18234] 3165] 1124] 22537] 6007] 13867] 20628] 10543] 16820] 13267] 11465] 24095] 22779] 12291] 15268] 15115] 20665] 3] 12961] व रजिस्ट्रेशन नंबर 3888] 5207] 2070] 1672] 2109] 3845] 5071] 5140] 5141] 2128] 5072 का निकला है। 6 मरला के प्लाटों में स्वतंत्रता सेनानियों के एप्लीकेशन नंबर 13744] 3040] विकलांग श्रेणी के एप्लीकेशन नंबर 3073] ब्लाइंड श्रेणी के 4030] जीएसआरक्यू-ए श्रेणी के एप्लीकेशन नंबर 198] 14055] 3109] 2516] 2516] 3360] 7099] 249] 14023] बी श्रेणी के एप्लीकेशन नंबर 14054] 3854] डिफेंस में रजिस्ट्रेशन नंबर 984] 2187] जनरल कैटेगरी के एप्लीकेशन नंबर 1123] 4275] 371] 4899] 2273] 3695] 2007] 4549] 45] 4586] 4274] 1775] 17552] 17251] 22562] 1109] 22064] 2951] 18737] 22161] 5944] 11508] 4083] 1796] 2450] 21329] 2043] 18790] 15897] 8911] 1099] 7143] 23762] 2087] 10368] 7563] 7742] 4078] 309] 820] 1319] 3618] 1749 व रजिस्ट्रेशन नंबर 3044] 5353] 2368]2115] 2273का निकला है। हरियाणा पुलिस श्रेणी के रजिस्ट्रेशन नंबर 1498] 5547] पैरामिलिट्री के रजिस्टे्रशन नंबर 2526] 2657] का निकला है। आंकड़ों की सत्यता के लिए हुडा के गजट से मिलान करे।

भवनों पर लगाये गये ऊंचाई के प्रतिबंध को हटाया

चंडीगढ़, 6अगस्त : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ग्रुप हाऊसिंग कालोनियों एवं वाणिज्यिक कालोनियों के भवनों पर लगाये गये ऊंचाई के प्रतिबंध को हटा दिया है। प्राधिकरण ने ग्रुप हाऊसिंग, समेकित एवं बहुमजिंला वाणिज्यिक भवनों तथा आई टी पार्कस एवं साइबर सिटीज में चार तलीय बेसमेंट की अनुमति प्रदान करने का भी निर्णय लिया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक श्री टी सी गुप्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों के लिये नीतियां तैयार कर ली गई हैं। राष्ट्रीय भवन कोड द्वारा भवनों की ऊंचाई पर प्रतिबंध हटाये जाने तथा ढांचागत डिजाइन एवं अग्निशमन के लिये उपलब्ध नवीनतम प्रौद्योगिकियों को मद्देनजर रखते हुए प्राधिकरण ने ग्रुप हाऊसिंग स्थलों, वाणिज्यिक परिसरों तथा संस्थागत स्थलों के मामले में भवनों की ऊंचाई की अधिकतम सीमा को समाप्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक परिसरों के मामले में यह प्रावधान केवल उन स्थलों पर लागू होगा जिनपर वास्तुकलात्मक नियन्त्रण नहीं बल्कि जोनिंग योजना लागू है। इसी प्रकार, संस्थागत स्थलों के मामले में यह प्रावधान एक एकड़ एवं इससे अधिक के क्षेत्र वाले संंस्थागत प्लाटों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि 30 मीटर एवं इससे अधिक की ऊंचाई वाले भवनों के मामले में भारतीय राष्ट्रीय विमानपतन प्राधिकरण से स्वीकृति लेनी होगी। इसी प्रकार, 60 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले भवनों के मामले में, ढांचागत स्थिरता के सम्बन्ध में आई आई टीज, पंजाब इंजीनियरिंग कालेज, रिजनल इंजीनियरिंग कालेज तथा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे मान्यता प्राप्त संस्थानों से तथा अग्नि सुरक्षा के लिये इंस्टीच्यूट आफ फायर इंजीनियरिंग, नागपुर से स्वीकृति लेना आवश्यक होगा। श्री गुप्ता ने कहा कि पार्किंग के लिये बढ़ती मांग तथा ढांचागत डिजाइन के लिये उपलब्ध नवीनतम प्रौद्योगिकियों के मद्देनजर प्राधिकरण ने साइबर सिटीज, साइबर पार्कस, आई टी पार्कस, गु्रप हाऊसिंग स्थलों, वाणिज्यिक परिसरों एवं संस्थागत प्लाटों में स्थापित ऊंचे-ऊंचे भवनों में लोगों की सुविधा के लिये पार्किंग हेतु चार तलीय बेसमेंट बनाने की अनुमति प्रदान करने का भी निर्णय लिया है। प्रत्येक श्रेणी के भवनों की पार्किंग को संशोधित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रुप हाऊसिंग में प्रत्येक मकान के लिये कार पार्किंग हेतु एक कार जितनी जगह (ई सी एस) लेती है उससे डयोढ़ी जगह उपलब्ध करवाना आवश्यक होगा, जबकि पहले एक कार जितना स्थान घेरती है उतना ही स्थान पार्किंग के लिये उपलब्ध करवाया जाता था। इसके अतिरिक्त, कुल कार पार्किंग स्थल में कम से कम 75 प्रतिशत आवृत्त पार्किंग के रूप में उपलब्ध हो। समेकित एवं बहुमजिंला वाणिज्यिक भवनों के मामले में अब आवृत्त क्षेत्र के 75 वर्ग मीटर की बजाय प्रत्येक 50 वर्गमीटर के लिये एक कार की जगह उपलब्ध करवानी होगी। उन्होंने कहा कि कुल पार्किंग क्षेत्र का 15 प्रतिशत सतही तल पर तथा शेष 85 प्रतिशत आवृत्त पार्किंग के रूप में उपलब्ध करवाना होगा। इसी प्रकार, साइबर पार्कस, आई टी पार्कस एवं साइबर सिटीज में आवृत्त क्षेत्र के प्रत्येक 50 वर्ग मीटर के लिये एक कार की जगह उपलब्ध करवानी होगी। उन्होंने कहा कि बेसमेंट या भू-तल से ऊपर बहुतलीय पार्किंग के रूप में आवृत्त पार्किंग की गणना फ्लोर एरिया अनुपात में नहीं की जायेगी। बहरहाल, अलग से पार्किंग भवन खण्डों के फुटप्रिंट को ग्राऊंड कवरेज माना जायेगा। बेसमेंट तथा ऊपरी मजिंलों में मकैनिकल पार्किंग के प्रावधान के मामले में बेसमेंट या फ्लोर की अधिकतम ऊंचाई 4.5 मीटर होगी। मुख्य प्रशासक ने कहा कि आवृत्त पार्किंग स्थल के दुरूपयोग के मामले में सम्बन्धित श्रेणी में अतिरिक्त आवृत्त क्षेत्र के लिये निर्धारित की गई संघटन फीस से तीन गुणा जुर्माना लगाया जायेगा। बेसमेंट का उपयोग भवन तथा पार्किंग स्थलों से जुड़ी आवश्यकताओं एवं सेवाओं तथा एयर कंडीशनिंग हैंडलिंग इकाई के लिये किया जा सकता है। पार्किंग क्षेत्र में भण्डारण या वाणिज्यिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। यदि बेसमेंट के एक भाग का उपयोग जनरेटर कक्ष, इलैक्ट्रिक सब-स्टेशन तथा ट्रांसफार्मर कक्ष के रूप में किया जा रहा है तो उसे साढ़े चार इंच चौडी ईंट की दीवार बनाकर बेसमेंट के शेष हिस्से से अलग करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये दिशा-निर्देश शीघ्र ही लागू हो जायेंगे। बहरहाल, पहले बिक चुके स्थलों पर ऐसे स्थलों के लिये स्वीकृत जोनिंग योजना के प्रावधान ही लागू होंगे।

Tuesday, August 5, 2008

पलवल हरियाणा प्रदेश का 21वां जिला बना



चंडीगढ़, 5 अगस्त - पलवल हरियाणा प्रदेश का 21वां जिला होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में आज यहां हुई मत्रिंमण्डल की बैठक में क्षेत्र के लोगो की मांग पर गुड़गांव मण्डल में यह नया जिला सृजित करने का निर्णय लिया गया है। यहां यह उल्लेखनीय होगा कि मुख्यमंत्री ने 30 मार्च, 2008 को पलवल में हुई एक जनसभा में क्षेत्र के लोगो की मांग को मानते हुए पलवल को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। तत्पश्चात्, जिला पलवल में शामिल किए जाने वाले क्षेत्र की पहचान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई, जिसके सदस्य वित्तायुक्त, राजस्व, आयुक्त, गुड़गांव मण्डल तथा उपायुक्त, फरीदाबाद एवं मेवात शामिल थे। मत्रिंमण्डल ने कमेटी की सिफारिशो पर निर्णय लिया कि पलवल नए जिले का मुख्यालय होगा। नए जिले में पलवल, होडल एवं हथीन नामक तीन उप-मण्डल एवं तहसीलें होगि । इसमें चार खण्ड नामत: पलवल, होडल, हसनपुर एवं हथीन होंगे। । पलवल जिले में पलवल नगर परिषद् तथा होडल एवं हथीन नगरपालिकाएं होंगी।मत्रिंमण्डल की बैठक में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, उचाना, जिला जींद की भूमि एक मल्टीप्लैक्स के निर्माण के लिए नगरपालिका, उचाना को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, उचाना को पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उचाना में स्थानांतरित किया जा चुका है। आयुष विभाग को यह 8 कनाल एवं 8 मरला भूमि नगरपालिका को हस्तांतरित करने पर कोई आपत्ति नहीं है। अत: यह भूमि आठ लाख रुपये प्रति एकड़ की कलॅक्टर दर पर हस्तांतरित की जाएगी। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित मल्टीप्लैक्स से नगरपालिका, उचाना को 30 लाख से 40 लाख रुपये तक की वार्षिक आय होगी। हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग कल्याण निगम की अपनी विभिन्न योजनाओ के तहत 1800 लाभानुभोगियाें को स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाने की योजना है।

सभी विधायको को नही मिल पाएंगे प्लाट

चंडीगढ़, 5 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में आज यहां हुई मत्रिंमण्डल की बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा विधानसभा के वर्तमान सदस्य, जिन्हें गुड़गांव के सैक्टर 28 स्थित हरियाणा जन प्रतिनिधि को-ऑपरेटिव ग्रुप हाऊसिंग सोसायटी, जिसे मत्रिंपरिषद् की 29अगस्त,2002 को हुई एक बैठक में लिए गए निर्णयानुसार दो एकड़ भूमि आवटिंत की गई थी, में सदस्य के रूप में फ्लैट आवटिंत किया गया है, वे नई योजना के तहत केवल गुड़गांव में कोई लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं होगे । मत्रिंपरिषद् की 14 जुलाई, 2008 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन करते हुए गुड़गांव एवं पंचकूला में फ्लैट या मकानो के निर्माण के लिए हरियाणा के वर्तमान विधायको एवं सांसदो को भूमि आवटिंत करने के लिए हुडा के नीति-प्रस्ताव बारे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष को सूचित किया गया था। कुछ विधायको ने अध्यक्ष से यह जानकारी मांगी थी कि यदि उनके पास स्वैच्छिक कोटे के तहत पंचकूला में प्लाट हैं, तो क्या वे गुड़गांव में ग्रुप हाऊसिंग सोसायटी की सदस्यता के लिए या फिर यदि किसी के पास गुड़गांव में स्वैच्छिक कोटे के तहत प्लाट हैं, तो क्या वे नई योजना के तहत पंचकूला में क्ब् मरले के प्लाट के आबंटन के लिए पात्र हैं।

लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा

चंडीगढ़, 5 अगस्त -हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान ने हाल ही में यूपीए सरकार द्वारा संसद में रखे गए विश्वास मत प्रस्ताव के दौरान लोकसभा अध्यक्ष श्री सोमनाथ चटर्जी द्वारा निभाई गई गरीमापूर्ण भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. कादियान लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मलेशिया की राजधानी क्वालालाम्पुर में हो रहे 54वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने गये भारतीय शिष्टमंडल को सम्मेलन के संबंध में सक्षिंप्त जानकारी देने के लिए शनग्रिला होटल, क्वालालाम्पुर में बुलाई गई आवश्यक बैठक में बोल रहे थे। डॉ. कादियान ने कहा कि श्री सोमनाथ चटर्जी ने संसद में विश्वास मत के दौरान यह सिद्ध कर दिखाया कि अध्यक्ष के संवैधानिक पद की गरिमा दलगत राजनीति से ऊपर होती है। उनके इस वक्तव्य का शिष्टमंडल के सभी सदस्यों, पर्यवेक्षकों एवं संसदों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन 10 अगस्त तक चलेगा।

बिजली चोरी की सूचना योजना के उत्साहवर्धक परिणाम

चंडीगढ़, पॉँच अगस्त - दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा आरंभ की गई बिजली चोरी की सूचना योजना के उत्साहवर्धक परिणाम प्राप्त हो रहे है। अब तक लगभग 8500 से भी अधिक सूचनादाताओं ने अपने नजदीक के परिसरों में चोरी की सूचना निगम को दर्ज करवाई है। जिनके आधार पर निगम के अधिकारियों ने 1400 बिजली चोरी के मामले पकड़कर 2।85 करोड़ का जुर्माना लगाया है। निगम के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम ने इस योजना को और अधिक प्रोत्साहित बनाया है। बिजली चोरी की सूचना देने वाले को ईनाम राशि 20 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत की गई है और अब इस पर अधिकतम सीमा पर हटा दी गई है तथा दिन प्रतिदिन बिजली चोरी की सूचना देने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति निगम को बिजली चोरी की सूचना अपनी पहचान बताये बिना दे सकता है। निगम द्वारा उसे गोपनीय कोड दिया जाएगा। सूचना मिलने पर निगम के अधिकारी सूचनादाता को सूचना का विशेष पंजीकरण नंबर देंगे और सूचना के आधार पर चोरी पकड़े जाने पर एक हजार रूपये की राशि तत्काल उसे प्रदान की जाएगी। जिसके लिए उसे निगम द्वारा दिया गया गोपनीय कोड बताना होगा। यदि निगम आंकलित जुर्माने की पूर्ण राशि वसूलने में सफल रहता है तो 40 प्रतिशत राशि सूचनादाता को पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। उसकी पहचान किसी भी सूरत में सार्वजनिक नहीं की जाएगी।। उन्होंने कहा कि जुर्माने की वसूल की गई राशि का 20 प्रतिशत छापा दल के कर्मचारियों में पुरस्कार स्वरूप वितरित किया जाएगा।

रोडवेज़ के कर्मचारियो को चेतावनी

चंडीगढ़, 5 अगस्त -

हरियाणा सरकार ने जींद में 6अगस्त को प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हरियाणा रोडवेज़ के कर्मचारियो के एक वर्ग को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं किसी अवैध गतिविधि में सलिंप्त पाए जाने तथा जनसाधारण के लिए असुविधा उत्पन्न करने वालो के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा रोडवेज़ के एक प्रवक्ता ने आज यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि कर्मचारियो की कोई भी जायज़ मांग लबिंत नहीं है तथा हरियाणा रोडवेज़ प्रबन्धन कर्मचारियो की ऐसी किसी भी उचित मांग पर विचार करने के लिए सदा ही तैयार है, जो उनकी सेवा शर्तों को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो द्वारा किसी भी प्रकार का प्रदर्शन करने का कोई भी वैध आधार नहीं है। ऐसी अनावश्यक गतिविधिययो से केवल जनसाधारण, जो हरियाणा रोडवेज़ का संरक्षक है, को ही असुविधा होगी तथा जिसकी सेवा के लिए यह संगठन है। उन्होंने यातायात सेवाओ को आवश्यक सेवा बताते हुए कहा कि इन सेवाओ में व्यवधान उत्पन्न नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में विभाग में बड़ी संख्या में पदोन्नतियां की गई हैं तथा 2500 से अधिक ऑप्रेशनल स्टाफ के पद भरे गए हैं। 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान हरियाणा रोडवेज़ के बेड़े में 1000 नई बसें शामिल करके उसे चरणबद्घ ढंग से सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई बसें शामिल किए जाने पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त अमले की भर्ती भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज़ राज्य सरकार का एक हिस्सा है तथा राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियो पर लागू नियम एवं विनियम हरियाणा रोडवेज़ के कर्मचारियो पर भी लागू होंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक हरियाणा रोडवेज़ के कर्मचारियो के लिए एक नई नीति की मांग है, जोकि मांगो का एक हिस्सा है, उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज़ के करमचारिओ को नियमित रूप से बोनस की एवज में अनुग्रह अनुदान दिया जा रहा है। हाल ही में नाईट शिफ्ट भत्ता एवं जूता भत्ता जैसे भत्तों में वृद्घि की गई है। कार्यशाला में काम की अवधि को प्रतिदिन आधे घण्टे तक कम किया गया है। ऑप्रेशनल एवं टैक्नीकल स्टाफ के लिए नई वर्दी स्वीकृत की गई है, जिसे शीघ्र ही उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कुछ वेतन विसंगतियो को दूर करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

सिरसा व कुरुक्षेत्र के पुलिस कप्तान तब्दील

चंडीगढ़
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक महानिरीक्षक एवं दो पुलिस अधीक्षक रैंक के भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किये है। राज्य सतर्कता ब्यूरो पंचकूला के महानिरीक्षक पुलिस श्री आर.सी. जोवल को एक रिक्त स्थान पर महानिरीक्षक, गृह आरक्षी लगाया है, जबकि कुरूक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक अमिताभ सिंह ढिल्लो व सिरसा के पुलिस अधीक्षक श्री के. वेंकट रमन को एक दूसरे के स्थान पर स्थानांतरित किया है।

हजकां ब्लाक फतेहाबाद की कार्यकारिणी की सूची जारी

फतेहाबाद 05अगस्त/निस- हरियाणा जनहित कांग्रेस के ब्लाक ग्रामीण अध्यक्ष इंद्रजीत पूनिया ने हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्रोई के निर्देशानुसार व हजकां जिला ग्रामीण अध्यक्ष कुलवंत सिंह बराड़, पार्टी महासचिव मंगत राम लालवास की सहमति से आज ब्लाक फतेहाबाद की कार्यकारिणी की सूची जारी की, जिसमें भागचंद पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओंकार सिंह, कृष्ण कुमार, रामेश्वर लाल, रुप राम को उपाध्यक्ष, रिछपाल सिंह व अजय कुमार को प्रधान महासचिव, बलबीर सिंह, संदीप कुमार, सुभाष चंद, सुधीर, रामजी लाल, महावीर, मुनीष, पूर्ण सिंह, जयनारायण, सतपाल को महासचिव, राममूर्ति, विनोद कुमार, पृथ्वी सिंह, सुरेश, सुभाष, हरदेव सिंह, मोमन राम, साहब सिंह, लीलूराम, राम अवतार, रामचंद्र, महेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र, शाम चंद, फुलां राम, तुलसी राम, कपूरा राम को सचिव नियुकत किया है। इसके अलावा महेन्द्र कुमार व देवीलाल को प्रचार सचिव, सुभाष चंद, वेदप्रकाश को संगठन सचिव, रोशन लाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर प्रदेश सचिव बलवान सिंह दौलतपुरिया, अनिल बैनीवाल, अनूप धूड़िया, अरूण दुखी, कृष्ण मित्तल सहित अनेक हजकां कार्यकर्ता मौजूद थे।

Friday, August 1, 2008

सोलर एनर्जी पार्क में सोलर प्लेटें चोरी


फतेहाबाद 01 अगस्त/सुदशर्न नरूला- गत रात्रि चोरों ने स्थानीय एमएम कालेज में जिले के एकमात्र सोलर एनर्जी पार्क में लगी करीब आठ सोलर प्लेटें चुरा ली हें। चोरीशुदा सोलर प्लेटों की कीमत करीब ढाई लाख बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दरज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी का सुराग लगाने के लिए डॉग स्कवायड टीम को भी बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया था। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय एमएम कालेज में िस्थत जिले का एकमात्र सोलर पार्क, जो की हरियाणा सरकार द्वारा मिली सब्सीडी से कालेज की ओर से करीब आठ लाख रुपए की लागत से बनवाया गया था, में गत रात्रि चोरों ने आठ सोलर प्लेंटे चुरा ली। घटना की सूचना कालेज के चौकीदार को उस समय लगी, जब वह सुबह छह बजे वहां पहुंचा तो उसे पाकर् में लगी सोलर प्लेटे गायब मिली। चौकीदार ने फौरन इस बारे में कालेज के हैड क्लर्क रामशरण गेरा को सूचित किया । जिसके बाद वह क्लर्क पवन रुखाया को लेकर कालेज पहुंचे। कालेज पहुंचने पर चोरी की वारदात देखकर उन्होंने कालेज मैनेजिंग कमेटी व पुलिस को सूचित किया

स्तनपान माता व शिशु दोनों के हित में -अनामिका




फतेहाबाद 01अगस्त/रमेश- एक अगस्त से सात अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्वस्तन पान सप्ताह के तहत आज जिला प्रितरक्षण अधिकारी डा. अनामिका बिश्नोई ने महिलाओं को संबोधित करते हुए स्तनपान के फायदे बताए। उन्होंने कहा की स्तनपान से माता व शिशु दोनों की सेहत अच्छी रहती है।

लांयस क्लब द्वारा नेत्र जांच शिविर


फतेहाबाद 01 अगस्त-लांयस क्लब द्वारा श्री तारा बाबा चेरिटेबल ट्रस्ट सिरसा के तत्वावधान में शिक्त नगर िस्थत रा।प्रा. पाठशाला में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जांच किए गए छात्रों का आप्रेशन लायंस क्लब द्वारा श्री तारा बाबा चरिटेबल ट्रस्ट में मुफ्त करवाया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान संजीव बतरा, सीए सुशील सिगला, भगवान दास गुप्त भी मौजूद थे /

वायरल बुखार के प्रकोप से आठवी मौत

टोहाना 01 अगस्त क्षेत्र में वायरल बुखार के प्रकोप से कल राित्र शहर के वाडर् नंबर सात िनवासी राजेश जैन पुत्र कृष्ण जैन की िदल्ली के एम्स अस्पताल में मौत हो गई है। राजेश की मौत के बाद टोहाना में वायरल व डेंगू बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो चुकी है। इससे पहले भी टोहाना के राजरानी, ऐना, मांगेराम, नीलम, राजेन्द्र, श्रीपाल सिहत सात लोग इस बुखार की भेंट चढ़ चुके हैं। 32 वषीर्य राजेश की मौत के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। मृतक अपने पीछे 2 बच्चे छोड़ गया है। मृतक राजेश अनाजमंडी में मुनीमी का काम करता था। आज सुबह युवक के शव को दिल्ली से टोहाना लाया गया है, जहां आज दोपहर गमगीन माहोल में उसका अतिम संस्कार किया गया। राजेश जैन को 5 दिन पहले वायरल बुखार हो गया था, जिसके चलते उसे हिसार रैफर किया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने के बाद राजेश को दिल्ली रेफ़ेर किया गया था

स्मैक सहित गिरफ्तार

फतेहाबाद 01 अगस्त/मुकेश नारंग- शहर पुलिस ने जवाहर चौक स्थत viवादों में रहे जगदीश ज्वैलर के पवन को 9 ग्राम स्मैक सिहत गिरफ्तार किया है। गौरतलब रहे कि नवम्बर 2006 में पवन के भाई चानन ने करनौली निवासी सतनाम पर 18 लाख के आभूषण चुराने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर काफी बवाल मचा था। अंत में जांच के बाद चानन के आरोप झूठे पाए गए थे। शहर पुलिस ने बताया कि कल सब इंस्पेक्टर आजाद सिह ने लाजपत नगर क्षेत्र में छापा मार कर पवन पुत्र जगदीश 9 ग्राम स्मैक सिहत धर दबोचा। गौरतलब रहे कि दोनों भाई चानन और पवन शुरू से ही विवादों में रहे हैं। वषर् 2004 में भी हनुमान हवलदार के साथ मारपीट करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दजर् किया गया था। वहीं हुकमाराम हवलदार से मकान खरीद में गड़बड़ करने, भोदिया निवासी रामचंद्र का सोना गिरवी रखने व हरीराम निवासी भोदिया खेड़ा के साथ प्रोपटीर् के लेनदेन तथा अमर सिह निवासी बनगांव से जमीन का इकरारनामा करने को लेकर जमकर विवाद हुए, जो सुरखियो में रहे। 18 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने पंचायत को विश्वास दिलाया था कि झूठे आरोप लगाने के आरोपी चानन के विरूद्ध मुकद्दमा दरज किया जाएगा, मगर अभी तक मामला दजर् न होने पर सतनाम के पिरजनों में रोष व्याप्त है। वहीं आज पुलिस ने पवन को अदालत में पेश kiya और नयायिक हिरासत में भेज दिया गया।

साइकिल चुराना महंगा पड़ा

फतेहाबाद 01 अगस्त/ निस- एक शराबी चोर को एक साइकिल चुराना महंगा पड़ा, जब वह साइकिल चुरा कर उसी व्यक्ति के पास बेचने चला गया, जो उस साइकिल का असली मालिक था। हुआ यूं कि कल सांय पुराने बस स्टैंड के नजदीक पंक्चर लगाने की दुकान के बाहर खड़ी साइकिल एक शराबी चुरा कर ले गया। थोड़ी बाद वह शराबी उसी जगह पर दुकान मालिक के पास आ पहुंचा और साइकिल बेचने की पेशकश रखी। बाद में जब दुकान पर काम करने वाले लड़के ने अपनी चोरी हुई साइकिल की पहचान लिया तो उसकी जमकर छित्तर परेड की।