Wednesday, September 3, 2008

रोटरी क्लब ग्लैक्सी मरीजो की मदद को आगे आई



फतेहाबाद 03 सितम्बर/सुदर्शन नरूला-


रोटरी क्लब फतेहाबाद ग्लैक्सी द्वारा आज सामान्य अस्पताल में मरीजों के लिए स्टूल वितरित किए गए। इस मौके पर क्लब सदस्यों ने अस्पताल में टी।बी. से पीडि़त मरीज सुखवंत सिंह को 1100 रुपए व प्रहलाद सिंह को 500 रुपए की राशि दवाईयों के खर्च के लिए प्रदान किए। इस अवसर पर सामान्य अस्पताल के सीएमओ जे.के. बिश्नोई व एसएमओ हीरा लाल गुप्ता ने क्लब के इस कार्य की भूरि-भूरि सराहना की तथा क्लब सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान प्रदीप झाझड़ा, सोमदत्त, सुधीर गढ़वाल, सचिन, रुपेश गर्ग, अवतार सिंह, दर्शन सिंह, दिलबाग, जयदेव गोदारा, नरेन्द्र, भूषण, बलविन्द्र, मनदीप सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।