Friday, September 5, 2008

स्कूल वाहनों की चैंकिंग के निर्देश



फतेहाबाद 05 सितम्बर/मुकेश नारंग

कल भूना के एक निजी स्कूल की वैन पलटने की घटना को गंभीरता से लेते हुए डीसी जेएस अहलावत ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्कूल वाहनों की चैंकिंग करनेके निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने वाहन चालकों व परिचालकों को वाहन नियंत्रित गति से चलाने की हिदायत दें। यदि कोई भी चालक लापरवाही बरतता पाया तो उसके खिलाफ सख्त कारüवाई की जाएगी।