Thursday, September 11, 2008
फौजी को लूटा
टोहाना 11 सितम्बर/सुगंध- टोहाना रेलवे पुलिस को नहर पुल के नजदीक एक फौजी अर्धबेहोशी की हालत में मिला है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भरती करवाया है। पुलिस को दिए बयान में फौजी ने बताया कि वह फिरोजपुर में फौज में कार्यरत है। एक माह पहले वह करनाटक में अपने घर छुटि्टयां मनाने गया था। गत दिन जब वह करनाटक से फिरोजपुर आने के लिए ट्रेन में बैठा तो दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया और उसका सामान व रुपए लेकर चलते बने। उसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके बाद किसी अनजान व्यक्ति ने उसे टोहाना में नहर पुल के नजदीक छोड़ दिया।