फतेहाबाद 03 सितम्बर/निस -
जिला सत्र न्यायाधीश आरएस विर्क की कोर्ट ने आज हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपने पति की हत्यारिन पत्नी परमजीत कौर निवासी रत्ताथेह को उम्रकैद व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। परमजीत ने अपने पति जसबीर सिंह से अनबन के चलते 31 दिसंबर 2004 को कुल्हाड़ा मार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक जसबीर के भाई हरपाल ने पुलिस में अपनी भाभी परमजीत के खिलाफ शिकायत दी थी।