Saturday, September 13, 2008

समाजसेवा के लिए पद होना जरूरी नहीं - भादू




फतेहाबाद 13 सितम्बर/रमेश गिल्होत्रा- नवयुग निर्माण संस्था के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के दामाद कुनाल भादू ने आज भट्टू में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि समाजसेवा के लिए किसी पद का होना जरूरी नहीं है। यदि मन में समाजसेवा का ज’बा हो तो किसी भी संस्था से जुड़कर इसे भली-भांति किया जा सकता है। ऐसा कि उनकी नवयुग निर्माण संस्था कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था द्वारा 20 सीएफएल वितरण कार्यक्रम, 15 श्रमदान, दो हैल्थ कैम्प सहित 48 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। पत्रकारों द्वारा श्री भादू से यह पूछने पर कि वह विधायक या सांसद पद का चुनाव लड़ना पंसद करेंगे तो इस पर श्री भादू ने कहा कि फिलहाल वह ना तो हां करते हैं और ना ही नहीं। समय आने पर देखते हैं कि ऊंट किस ओर करवट लेगा। परमाणु समझौते पर श्री भादू ने कहा कि यह समझौता होने से सबसे अधिक फायदा फतेहाबाद जिले को ही होगा। कुम्हारिया में परमाणु संयंत्र स्थापित होने से हमेशा के लिए बिजली संकट समाप्त हो जाएगा। गैस्ट टीचरों पर रोहतक में हुए लाठीचार्ज पर श्री भादू का कहना है कि जो कुछ रोहतक में हुआ, वह शिक्षकों के बीच घुसे असामाजिक तत्वों ने किया है। इसके उपरांत श्री भादू ने बिजली बचाओ अभियान के तहत गांव धारणिया, बनगांव, मेहुवाला, भट्टू, रामसरा सहित अनेक गांवों में सीएफएल वितरित की। इस अवसर पर श्री भादू ने कई घरों में स्वयं पीले बल्ब उतारकर सीएफएल लगाई। इस अवसर पर डा. वीरेन्द्र सिवाच, धर्मवीर मलिक, हनुमान सिंह, कृष्ण ढाका, जगजीत हुड्डा, बलजीत बैनीवाल, मनमोहन सांई, रमेश गोयल, धर्मवीर चंद्रावल, विक्की मैहता, प्रवीन भिरडाना, रामनिवास काजलहेड़ी, दलीप सिंह बीघड़, जगराम नंगथला, अजीत, कृष्ण कुमार, कंवरपाल, दर्शन सिंह, लखविन्द्र सिंह, रामनिवास सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।