Wednesday, September 3, 2008

किसानों को नहीं मिल रही सुविधाएं -बलवान



फतेहाबाद 03 सितम्बर/निस-


हजकां किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कैथल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, करनाल, पंचकूला, पलवल आदि जिलों का दौरा कर किसानों व वर्करों की समस्याएं सुनी। अपने दौरों के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए श्री दौलतपुरिया ने कहा कि आज प्रदेश के किसानों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कांग्रेस से दुखी होकर किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। श्री दौलतपुरिया ने दावा किया है कि हजकां की सरकार आते ही किसानों को नकली खाद, नकली बीज व धोखाधड़ी से मुक्ति दिलवाई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ अनूप धूडि़या, अनिल बैनीवाल, स। त्रिलोचन सिंह, नूतन कौर, जोगिन्द्र नाथ, हरिन्द्र कल्याण, रमेश बजाज, मामचंद सैनी सहित अनेक हजकां पदाधिकारी व नेता मौजूद थे।