फतेहाबाद 29 सितम्बर/रमेश गिल्होत्रा- प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने आज यहां पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इनैलो-भाजपा का गठबंधन आत्मघाती है। इस गठबंधन से कांग्रेस को तो कोई खतरा नहीं है लेकिन लोकतंत्र को खतरा है। जब भी इस गठबंधन की सरकार बनी है, लोगों के जान-माल, संपत्ति को खतरा पहुंचा है। यदि भाजपा इनैलो से गठबंधन करती है तो प्रदेश भाजपा में विद्रोह होना तय है। और यदि कुलदीप बिश्नोई से करती है तो यह वोटों की `ओवरलैपिंग´ होगी। इनैलो ने हमेशा सत्ता हथियाने के लिए भाजपा का इस्तेमाल किया है। कुलदीप शर्मा आज यहां दो अक्तूबर को पानीपत में हो रही काग्रेस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे। उनके साथ योजना आयोग के डिप्टी चेयरेमैन रणजीत सिंह, सांसद आत्मा सिंह गिल, कांग्रेस जिला प्रधान रणधीर सिंह, प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा, होशियारी लाल शर्मा, टेकचंद मिढा, अरविन्द शर्मा, डा. वीरेन्द्र सिवाच, जगजीत हुड्डा, डा. मुख्ात्यार सिंह सदर, सुशील बिश्नोई, माधोराम एडवोकेट, डा. आत्मप्रकाश मैहता, विक्की मैहता, रामकुमार जांगड़ा, मुनीष मैहता, महेन्द्र अरोड़ा, सुशील बिश्नेाई, सुनील चौधरी, शम्मी रत्ती, मां जगराम नंगथला, एसएस थिन्द, भवानी सिंह, अशोक बुधीजा, सुमित मुंजाल, बबलू शर्मा, दीपक सेतिया, मुलखराज, विक्की सरदाना, रवि तनेजा सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे। कुलदीप शर्मा ने बताया कि दो अक्तूबर को पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी गांव गढ़सरनाई में 273 लोगांे को प्लाट के दस्तावेज सौंपेगी। हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई को आडे़ हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नेाई को झूठ बोलने में गोल्ड मैडल मिलना चाहिए। कुलदीप बिश्नोई अब राजनीतिक तौर पर अछूत हो गए हैं। अब उनसे न भाजपा, न बसपा गठबंधन करना चाहती है। करनाल के सांसद अरविन्द शर्मा के रैली को लेकर प्रचार न करने व पार्टी विरोधी सुर अपनाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने इस बारे पार्टी हाईकमान को पत्र लिख दिया है। 65 वर्ष से ’यादा उम्र के लोगों की टिकट काटने को सांसद आत्मा सिंह गिल से जोड़कर पूछे गए सवाल में श्री शर्मा ने कहा कि गिल साहब पार्टी के निष्ठावान नेता हैं और अभी उनकी उम्र तो 45 की है।