Thursday, September 11, 2008
बाजरे की सरकारी खरीद 12 सितम्बर से
चण्डीगढ़, 11 सितम्बर - हरियाणा सरकार ने राज्य में बाजरे की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 12 सितम्बर से आरम्भ करने का निर्णय लिया है ताकि इसकी ब्रिकी की विपत्तिजनक स्थिति को रोका जा सके और किसानों को इसका न्यूनत्ाम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुaा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय केे निर्देश हरियाणा भण्डागार निगम, हैफेड, कान्फैड, हरियाणा कृषि उद्योग निगम के प्रबन्ध निदेशकों, भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबन्धक, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक, सभी उपायुक्तों तथा राज्य के सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को पहले ही जारी किए जा चुुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खरीद एजैंसियांें द्वारा खरीफ विपणन सीजन 2008-09 के निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप बाजरे की खरीद सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। केन्द्र सरकार ने खरीफ फसलों के लिए 2008-09 सीजन के औसतन गुणवत्ता पर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया कि या है। धान की साधारण किस्म के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 850 रुपये प्रति çक्वंटल तथा ग्रेड-ए के लिए 880 रुपये प्रति çक्वंटल निर्धारित किया गया है। ज्वार हाइब्रिड के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 840 रुपये çक्वंटल तथा मालदांडी के लिए 860 रुपये प्रति çक्वंटल निर्धारित किया गया है। बाजरा एवं मक्का के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 840 रुपये प्रति çक्वंटल निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार, रगी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 915 रुपये प्रति çक्वंटल, तुर (अरहर) के लिए 2000 रुपये, मूंग के लिए 2520 रुपये, उड़द के लिए 2520 रुपये , मूंगफली çछलका के लिए 2100 रुपये, सोयाबीन पीली के लिए 1390 रुपये तथा काली के लिए 1350 रुपये रखा गया है। सूरजमुखी बीज का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2215 रुपये प्रति çक्वंटल किया गया है। कपास की 24.5 से 25.5 मिलीमीटर स्टेपल लैंथ तथा 3.5 से 5.1 माईक्रोनेयर वैल्यू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये एवं 29.5 से 30.5 मिलीमीटर स्टेपल लैंथ तथा 3.5 से 4.3 माईक्रोनेयर वैल्यू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3000 रुपये निर्धारित किया गया है।