
फतेहाबाद 05 सितम्बर/मुकेश नारंग- पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह के नेतृत्व में कल रात जिले भर में आप्रेशन नाईट डैमोन्सटे्रशन अभियान चलाया गया। जिसमें रात 11 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक सभी नाकों, चौकियों, संदिग्ध जगहो पर चैकिंग की गई। इस अभियान में जिले भर के लगभग सभी कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस लाइन से शुरू होकर यह अभियान रतिया, टोहाना, भूना, जाखल सहित जिले के अन्य सभी स्थानों पर चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सौरभ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान पाया गया कि शहर में जीटी रोड़ पर दुकानदारों का लोहे का सामान बाहर पड़ा होता है, जिसे चोर आसानी से चुरा सकते हैं। अगर दुकानदार इस तरह से सहयोग नहीं करेंगे तो चोरों पर कैसे काबू पाया जा सकता है? उन्होंने कहा कि मोटर साइकिल पर तीन सवारियां लेकर चलने वाले वाहन चालकों से सख्ती से निपटा जाएगा। जांच के बाद पाया गया है कि आम तौर पर डकैती करने वाले एक मोटर साइकिल पर तीन युवक बैठ कर आते हैं। पुलिस कप्तान ने लूट की घटनाओं से निपटने के लिए लोगों से आग्रह किया है कि वे जब कोई बडी कैश डील करते हैं तो थाने से गनमैन साथ ले जा सकते हैं। एसपी सिंह ने बताया कि जीपीएस सिस्टम लागू होने से गश्ती वाहनों में 30 प्रतिशत तेल की बचत हुई है। इस सिस्टम के लागू होने से गश्ती वाहन चालक गाड़ी की गलत एन्ट्री नहीं कर सकते। इस सिस्टम के आने से प्रत्येक पीसीआर की लोकेशन जीपीएस पर बैठकर देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक थाने में एक वीडियो हैण्डीकैम कैमरा दिया गया है ताकि प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाली भीड़ की वीडियो बनाई जा सके और दोषी लोगों के खिलाफ सही कारüवाई हो सके। गौरतलब रहे कि हिसार के पुलिस कप्तान के विदेश जाने के कारण सौरभ सिंह ही हिसार जिले का अतिरिक्त तौर पर कार्यभार संभाले हुए हैं।