फतेहाबाद 29 सितम्बर/निस- कान्फेड के चेयरमैन व हरियाणा प्रदेश व्यापार म¡डल के प्रधान बजरंग दास गर्ग ने आज व्यापार मंडल अनाजमंडी के प्रधान टेकचंद मिढा को हरियाणा व्यापार मंडल का प्रदेश सचिव मनोनीत करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि महंगाई पर काबू पाने के लिए खाद्य पदार्थो को वैट मुक्त किया जाए तथा आम उपयोग की वस्तुओं पर वैट साढ़े 12 फीसदी की बजाए 4 फीसदी हो। श्री गर्ग ने कहा कि पंाच अक्तूबर को सिरसा में आयोजित की जा रही महाराजा अग्रसैन जयंति ऐतिहासिक होगी। इस जयंति के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व्यापारियों के लिए कल्याणकारी घोषणाएं कर सकते हैं। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि सरकार ने महाराजा अग्रसैन मेडीकल कालेज की ग्रांट बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि मेडीकल कालेज में शीघ्र ही एमडी व एमएस के छह नए कोर्स शुरू हो रहे हैं तथा एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाने की योजना है। अग्रोहा को रेल मार्ग से न जोड़ने पर उन्होंने रेलमंत्री लालू यादव को भी आड़े हाथों लिया। इस अवसर पर डा. आत्मप्रकाश मैहता, शाम लाल, अशोक नारंग, ऋषिकेश गर्ग, ओमप्रकाश सरदाना, सुभाष ललित सहित अनेक व्यापारी नेता मौजूद थे।