Thursday, September 11, 2008

खेत मजदूर यूनियन का रोष प्रदर्शन




फतेहाबाद 11 सितम्बर/सुदर्शन नरूला- अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन राजय कमेटी के आह्वान पर फतेहाबाद में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व खेत मजदूरों ने आज जिला परिषद सदस्य का. कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया व जमस की सचिव अनीता क्रांति के नेतृत्व में शहर में रोष प्रदर्शन किया और तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंप कर खेत मजदूरों ने सरकार से मांग की है कि सरकार भूमिहीनों व अस्थाई रोजगार वाले गरीबों को बीपीएल में शामिल करें। इसके अलावा मजदूरों ने जरूरतमंद परिवारों को रिहायशी प्लाट देने, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना लागू करने, पैंशन से वंचित बर्जुगो की पैंशन बनाने, बरसात से नष्ट फसलों का मुआवजा देने सहित कई मांगे रखी। इस प्रदर्शन को का. रामकुमार बहबलपुरिया, हरिप्रसाद, दलबीर सिंह, रामचंद्र सहनाल, सुमित चोपड़ा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर का. जगतार सिंह, जोगिन्द्र सिंह भयाना, दीपचंद लालौदा, कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे।