Wednesday, September 3, 2008

आंगनवाड़ी वर्कर द्वारा जोरदार प्रदर्शन




फतेहाबाद 03 सितम्बर/रमेश गिल्होत्रा-


आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन ने आज ब्लाक प्रधान सुनीला बठेजा की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला प्रधान रमेश रानी ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई नई कूपन प्रणाली से आंगनवाड़ी वर्करों पर काम का बोझ और अधिक बढ़ जाएगा। प्रदर्शन के बाद वर्करों ने सीडीपीओ ऊषा ग्रोवर को एक ज्ञापन सौप कर उनकी मांगे पूरी करने मांग रखी। इस मौके पर चंद्र गोस्वामी, कृष्णा रानी, राज रानी, संकसं के जिला सचिव बेगराज, ब्लाक प्रधान मोहन लाल नारंग भी मौजूद थे।