फतेहाबाद 05 सितम्बर/सुदर्शन नरूला -पीले व गुलाबी कार्ड की समस्या को लेकर संन्यास आश्रम रोड़, जण्डी मोहल्ला, रेगर बस्ती की दर्जनों महिलाएं व पुरूष आज पार्षद वीरेन्द्र नारंग के नेतृत्व में डीसी जेएस अहलावत व एडीसी सी.जी. रजनीकांथन से मिले। अधिकारियों से मिलकर उक्त मोहल्लावासियों ने पुन: बीपीएल सर्वे करवाने की मांग की है। इस मौके पर सुरेश कुमार, हरफूल सिंह, डूगर सिंह, फुलां सिंह, राजू, गोपालचंद सहित अनेक लोग मौजूद थे।