Wednesday, September 3, 2008

कन्या महाविद्यालय में मेडिकल कैंप



फतेहाबाद 03 सितम्बर/रमेश गिल्होत्रा


-राजकीय कन्या महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में आज कालेज की ओर से तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा। अनामिका बिश्नोई की टीम ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर कालेज प्राचार्य अशोक भाटिया ने आए हुए चिकित्सकों का स्वागत किया। यह जानकारी देते हुए कालेज की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी जसबीर कौर ने बताया कि उच्चतर शिक्षा आयुक्त द्वारा लगाए जा रहे इस कैम्प में उनके कालेज की परफोरमेंस के आधार पर कालेज में लगने वाले विभिन्न कैम्पों के लिए एक लाख 70 हजार रुपए की ग्रांट दी गई है। इस कैम्प में छात्राओं के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ ब्लड ग्रुप चैक किया जाएगा व हैपेटाइटिस के टीके लगाए जाएंगे। इस मौके पर डा. सीता राम शर्मा, वीरेन्द्र अटवाल, सीएल जस्सू, अनिल मैहता, सुरेन्द्र सैनी, शिव कुमार, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे।