फतेहाबाद 01 सितम्बर/मुकेश नारंग
इनैलो ने आज बीपीएल व पैंशन सर्वे में हुई धांधली, बिजली संकट, महंगाई, धान की खरीद सहित कई मुद्दों को लेकर आज इनैलो जिला प्रधान निशान सिंह के नेतृत्व में शहर में एक विशाल जुलूस निकाला और उपायुक्त जेएस अहलावत को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने लघुसचिवालय व बीघड़ मोड़ पर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रास्ता भी जाम किया। शहर थाना अध्यक्ष कपिल सिहाग के आग्रह पर इनैलो प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी कररहे थे। इनैलो कार्यकर्ता आज सुबह अनाजमंडी के शैड के नीचे इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं को इनेलो जिला प्रधान निशान सिंह, पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, कुलजीत सिंह कुलडि़या, कृष्णा पूनिया, रामराज मैहता, सुरेन्द्र लेगा, आत्मप्रकाश बतरा सहित कई नेताओं ने संबोंधित करते हुए कहा कि सरकार बीपीएल के नाम पर गरीबों के साथ मजाक कर रही है। इनैलो ने इस धांधली में लिप्त अधिकारियों के विरूद्ध कारवाई की भी मांग की। उपायुक्त को राजयपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर है, बिजली पानी का गंभीर संकट है, बढ़ती महंगाई और सरकारी भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। किसानों का धान मंडियों में आ रहा है। लेकिन प्रदेश व केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण मंडियों में धान को खरीदने वाला कोई नहीं है। किसानों को बाजरे का कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में नए सिरे से बीपीएल सर्वे करवाने की मांग की गई है। उपायुक्त जेएस अहलावत ने ज्ञापन स्वीकार करने के बाद इनैलो प्रदर्शनकारियों को विश्वास दिलाया कि बीपीएल व पैंशन का पुन: सर्वे किया जाएगा और सभी गरीबों के साथ न्याय किया जाएगा। इस अवसर पर युवा इनैलो प्रधान राजेन्द्र बिल्ला, रमेशसिंगला, पृथ्वी सिंह गिलांखेड़ा, मेहरचंद झंडई, पवन चुघ, सूबे सिंह ढाका, विजय चौधरी, राजेन्द्र सूरा, जुगलाल टुटेजा, रामप्रताप पूनिया, मोहन लाल जुनेजा, लक्ष्मी नारायण देहडू, विद्यारत्ती, सुमनलता सिवाच, पूर्ण नारंग, सरोज सांगा, कृष्ण मांजू, सतपाल सिवाच, राजबीर बैनीवाल, पटेल सिंह, प्रमोद बजाज, कपिल पूनिया, राजू मुंजाल, दीपू टूटेजा, उमेद सिंह नंबरदार, रवि गढवाल, इंद्र गावड़ी, केएस बिट्टा, कमल शर्मा, राजू सरदाना, जितेन्द्र गिल, दीपक सरदाना, अजय बैनीवाल, नंदकिशोर सेठी, दलीप कथूरिया, टीडी मेहता, अशोक नारंग, हंसराज कटारिया सहित इनैलो के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।