Sunday, November 16, 2008

१ अपनी कंपनी को जाने।

२ उत्पाद पर विश्वास करें और जूनून रखें।

३ मुझे कितना पैसा मिलेगा?

४ आप ख़ुद अपने बॉस हैं।

५ कामों की सूचि बनायें।

६ अपने जीवन साथी को बिज़नस मैं शामिल करें।

७ फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए सामने एक आइना रख लें ।

८ लोगों की पहुँच में रहें।

९ दूसरो की सफलता में अपनी सफलता बनायें।

१० बिज़नस कार्ड का प्रयोग करें। किसी का बिज़नस कार्ड लेते हुए उसके कार्ड को सम्मान दे।

असफलता के कारण

१ लिखित लक्ष्य न होना । वह नहीं जानता की वह जिन्दगी से क्या चाहता है

२ कोई दिशा, भविष्य दृष्टि या सपना नहीं। दुविधाग्रस्त और खोया हुआ।

३ बिज़नस के प्रति कोई गंभीर समर्पण नहीं। इसलिए वह गंभीरता से काम भी नहीं करता है।

४ बहुत जल्दी हार मान मान लेता है। आम तौर पर पहले १०० दिन में ही हार जाता है।

५ आलसी। बिना परिश्रम किए अपने टीम की परिश्रम के पुरुस्कार पाना चाहता है।

६ हर दिन काम नहीं करता।

७ up-लाइन की आमदनी के प्रति द्वेष। काम करना इसलिए बंद कर देता है ताकि उसके up-line को उसकी सफलता पर बोनुस न मिले। यह आतम पराजयवादी नजरिया है।

Thursday, October 16, 2008

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व प्रधान के विरूद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के aadesh

फतेहाबाद 16 अक्तूबर/मुकेश नारंग- आज सुबह तहसील हुडा में एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अपनी बेटी का गलत डोमीसाइल बनवाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। तहसीलदार ज्ञानप्रकाश की तत्परता के चलते उक्त अधिकारी फर्जी डोमीसाइल बनवाते पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार हिजरावां खुर्द निवासी हुडा का एसडीओ अपनी विवाहित बेटी बिमला का डोमीसाइल बनवाने आया था। उक्त अधिकारी ने संबंधित दस्तावेजों में अपनी बेटी को अविवाहित बताते हुए उसका पता हिजरावा खुर्द बताया। दस्तावेजो में नंबरदार की रिपोर्ट व हल्फया बयान भी शामिल थे। तहसीलदार ज्ञानप्रकाश ने बताया कि जब उन्होंने दस्तावेजों में अधिकारी की बेटी का फोटो देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। शक के आधार पर जब उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि नंबरदार की रिपोर्ट अधिकारी ने अपने आप ही बना दी है। इसके साथ-साथ बात भी सामने आई कि अधिकारी की बेटी बिमला अविवाहित न होकर यमुनानगर में विवाहित है। समाचार लिखे जाने तक तहसील के अधिकारी जांच कर रहे थे।

Monday, September 29, 2008

पंजाबी बिरादरी की एकता का शंखनाद







कुरूक्षेत्र/फतेहाबाद 29 सितम्बर/निस- अखिल भारतीय पंचनद समिति के बैनर तले कुरूक्षेत्र में कल पंजाबी बिरादरी की एकता का शंखनाद हो गया। समिति के अध्यक्ष अश्वनी चोपड़ा के नेतृत्व व संत समाज के आशीर्वाद से बंटवारे के समय शहीद हुए निर्दोष दस लाख पंजाबियों को नम आंखों से श्रद्धाजंलि दी गई। श्रद्धाजंलि सभा में उमड़ी हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए अश्वनी चोपड़ा ने देश व प्रदेश के पंजाबियों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्हांेने कहा कि अगर संगठन मजबूत होगा तो सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक तरक्की से हमें कोई नहीं रोक सकेगा। इस सम्मेलन को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना, स्वामी धर्मदेव, उद्योग मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा, विधायक अमीर चंद मक्कड़ सहित अनेक पंजाबी दिग्गजों ने संबोधित किया। फतेहाबाद जिले से सर्वाधिक संख्या में ढोल की थाप पर थिरकते हुए सैंकड़ों पंजाबियों के पंडाल में पहुंचने पर अश्वनी चोपड़ा व मंचासीन सभी अतिथियों ने खड़े होकर स्वागत किया। फतेहाबाद से लगभग 300 महिलाएं सम्मेलन में पहुंची। सम्मेलन को सफल बनाने में फतेहाबाद के निजी स्कूलों के अलावा संयोजक विजय निमोüही, शैलेन भास्कर, राज नांरग, अशोक मक्कड़, आरके मैहता, नरेन्द्र गिल्होत्रा व काका चौधरी की अहम भूमिका रही। सम्मेलन में फतेहाबाद के कैलाश चंद्र रुखाया, डा. चिंरजीलाल महतानी, भगवान दास डूमरा, कर्म नारायण नारंग व फकीरचंद तनेजा को सम्मानित किया गया। अश्वनी चोपड़ा ने डा. चिंरजीलाल महतानी व कैलाश चंद्र के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। श्री रुखाया ने मंच पर मुल्तानी में कविता सुनाकर जमकर वाहवाही बटोरी। पंजाबी बिरादरी की एकता को लेकर किया गया प्रथम गैर राजनीतिक सम्मेलन एकता का संदेश देने में सफल रहा।

का. पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया नही रहे

फतेहाबाद 29 सितम्बर/निस- बरसों से गरीब-मजदूर-किसानों व अन्याय के विरूद्ध लड़ाई लड़ते रहे का. पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया आज हमारे बीच नहीं रहे। 62 वषीüय श्री गोरखपुरिया ने आज लम्बी बीमारी के बाद एम्ज में दोपहर पौने दो बजे अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी, मां, दो बेटे, दो बेटियां व भरा-पूरा माकपा परिवार छोड़ कर गए हैं। छात्र राजनीति से माकपा के रा’य सचिव मंडल तक पहुंचे का. पृथ्वीसिंह प्रदेश में माकपा के संस्थापक सदस्य के रूप में जाने जाते है। उन्होंने डबल एम.ए. किया मगर रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग को लेकर कुरूक्षेत्र में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल के सामने अपनी डिगि्रयां फाड़ कर काफी चर्चा बटोरी। आपातकाल के दौरान वे 19 माह तक जेल में रहे। वर्ष 1972 में उन्होंने बडोपल से, 1977 में ताऊ देवीलाल के सामने भट्टू से तथा 1987, 91 व 96 में उन्होंने फतेहाबाद से चुनाव लड़ा। वे हमेशा कहते थे कि `सत्ता में पहुंचना ही बड़ी बात नहीं है, विपक्ष को मिले वोट भी अपना महत्व रखते हैं।´ पार्टी जिला कमेटी की तरफ से आज का. रामकुमार बहबलपुरिया के नेतृत्व में मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। श्री गोरखपुरिया का अंतिम संस्कार कल सुबह 12 बजे गांव गोरखपुर में होगा।

खाद्य पदार्थो को वैट मुक्त किया जाए - बजरंग

फतेहाबाद 29 सितम्बर/निस- कान्फेड के चेयरमैन व हरियाणा प्रदेश व्यापार म¡डल के प्रधान बजरंग दास गर्ग ने आज व्यापार मंडल अनाजमंडी के प्रधान टेकचंद मिढा को हरियाणा व्यापार मंडल का प्रदेश सचिव मनोनीत करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि महंगाई पर काबू पाने के लिए खाद्य पदार्थो को वैट मुक्त किया जाए तथा आम उपयोग की वस्तुओं पर वैट साढ़े 12 फीसदी की बजाए 4 फीसदी हो। श्री गर्ग ने कहा कि पंाच अक्तूबर को सिरसा में आयोजित की जा रही महाराजा अग्रसैन जयंति ऐतिहासिक होगी। इस जयंति के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व्यापारियों के लिए कल्याणकारी घोषणाएं कर सकते हैं। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि सरकार ने महाराजा अग्रसैन मेडीकल कालेज की ग्रांट बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि मेडीकल कालेज में शीघ्र ही एमडी व एमएस के छह नए कोर्स शुरू हो रहे हैं तथा एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाने की योजना है। अग्रोहा को रेल मार्ग से न जोड़ने पर उन्होंने रेलमंत्री लालू यादव को भी आड़े हाथों लिया। इस अवसर पर डा. आत्मप्रकाश मैहता, शाम लाल, अशोक नारंग, ऋषिकेश गर्ग, ओमप्रकाश सरदाना, सुभाष ललित सहित अनेक व्यापारी नेता मौजूद थे।

इनैलो-भाजपा गठबंधन आत्मघाती - कुलदीप शर्मा



फतेहाबाद 29 सितम्बर/रमेश गिल्होत्रा- प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने आज यहां पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इनैलो-भाजपा का गठबंधन आत्मघाती है। इस गठबंधन से कांग्रेस को तो कोई खतरा नहीं है लेकिन लोकतंत्र को खतरा है। जब भी इस गठबंधन की सरकार बनी है, लोगों के जान-माल, संपत्ति को खतरा पहुंचा है। यदि भाजपा इनैलो से गठबंधन करती है तो प्रदेश भाजपा में विद्रोह होना तय है। और यदि कुलदीप बिश्नोई से करती है तो यह वोटों की `ओवरलैपिंग´ होगी। इनैलो ने हमेशा सत्ता हथियाने के लिए भाजपा का इस्तेमाल किया है। कुलदीप शर्मा आज यहां दो अक्तूबर को पानीपत में हो रही काग्रेस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे। उनके साथ योजना आयोग के डिप्टी चेयरेमैन रणजीत सिंह, सांसद आत्मा सिंह गिल, कांग्रेस जिला प्रधान रणधीर सिंह, प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा, होशियारी लाल शर्मा, टेकचंद मिढा, अरविन्द शर्मा, डा. वीरेन्द्र सिवाच, जगजीत हुड्डा, डा. मुख्ात्यार सिंह सदर, सुशील बिश्नोई, माधोराम एडवोकेट, डा. आत्मप्रकाश मैहता, विक्की मैहता, रामकुमार जांगड़ा, मुनीष मैहता, महेन्द्र अरोड़ा, सुशील बिश्नेाई, सुनील चौधरी, शम्मी रत्ती, मां जगराम नंगथला, एसएस थिन्द, भवानी सिंह, अशोक बुधीजा, सुमित मुंजाल, बबलू शर्मा, दीपक सेतिया, मुलखराज, विक्की सरदाना, रवि तनेजा सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे। कुलदीप शर्मा ने बताया कि दो अक्तूबर को पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी गांव गढ़सरनाई में 273 लोगांे को प्लाट के दस्तावेज सौंपेगी। हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई को आडे़ हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नेाई को झूठ बोलने में गोल्ड मैडल मिलना चाहिए। कुलदीप बिश्नोई अब राजनीतिक तौर पर अछूत हो गए हैं। अब उनसे न भाजपा, न बसपा गठबंधन करना चाहती है। करनाल के सांसद अरविन्द शर्मा के रैली को लेकर प्रचार न करने व पार्टी विरोधी सुर अपनाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने इस बारे पार्टी हाईकमान को पत्र लिख दिया है। 65 वर्ष से ’यादा उम्र के लोगों की टिकट काटने को सांसद आत्मा सिंह गिल से जोड़कर पूछे गए सवाल में श्री शर्मा ने कहा कि गिल साहब पार्टी के निष्ठावान नेता हैं और अभी उनकी उम्र तो 45 की है।

Saturday, September 27, 2008

अजय चौटाला कुलजीत कुलडिया निवास पर


इनैलो नेता गुरमुख को एक साल की कैद

फतेहाबाद 27 सितम्बर/निस- अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट अनीता दहिया की अदालत ने चैक बाउंस मामले में सुखराज सिंह निवासी माजरा रोड़ की शिकायत पर इनैलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुरमुख सिंह को एक साल कैद व दो हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार सुखराज सिंह ने अदालत मं याचिका दायर कर कहा था कि इनैलो नेता गुरमुख सिंह ने पीटीआई अध्यापक लगवाने के लिए दो लाख रुपए लिए थे मगर वह उन्हें अध्यापक नहीं लगवा सके। दो लाख रुपए वापिस मांगने पर गुरमुख सिंह ने 12 अगस्त 2005 को 50 हजार, 5 दिसंबर 2005 को 25 हजार और 20 जून 2007 को 15 हजार तथा 27 जनवरी 2008 को 25 हजार रुपए लौटा दिए तथा बाकी 85 हजार रुपए की राशि का पीएनबी फतेहाबाद का चैक दे दिया। जब सुखराज ने बैंक में चैक लगाया तो चैक डिस ऑनर हो गया। गुरमुख सिंह ने अदालत में इन आरोपों को गलत ठहराया मगर अदालत ने सुखराज के आरोपों को सही मानते हुए गुरमुख सिंह को एक साल की कैद व दो हजार रुपए जुर्माना ठोका है। दो हजार रुपए न भरने पर अभियुक्त को दो माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

किरण चौधरी फतेहाबाद के भुथन गाँव में






दो बहनों ने प्रेमी संग जान दी

जाखल/ फतेहाबाद 27 सितम्बर/

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आज तड़के दो बहनों व एक युवक का शव रेलवे पुलिस ने बरामद किया है। तीनों की मौत जहर खाने से हुई है। प्रथम दृष्टया स्पष्ट लगता है कि तीनों ने कोल्डडि्रंक्स में कीटनाशक पीकर जान दी है। लड़कियों के सामान से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा गया है कि हम दोनों बहनें खुशी से जान दे रही है। इसके अलावा सुसाइड नोट में एक फोन नंबर भी लिखा था, जिस पर लड़कियों ने अपनी मौत के बाद संपर्क करने की बात कही थी। दोनों मृत लड़कियों की पहचान रीना (19) व मीनू (13) पुत्रिया राम मेहर निवासी करेला (जींद) के रूप में हुई है। उनके साथ जान देने वाले युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी बाजू पर ए।एल. लिखा हुआ है। अभी तक इस सामुहिक आत्महत्या की वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार रीना व मीनू जींद में पढ़ाई के लिए अपनी बड़ी बहन के घर रहती थीं। रीना +2 करने के बाद कम्प्यूटर कोर्स कर रही थी तो मीनू दसवीं के बाद नसिZग का कोर्स कर रही थी। दोनों बहनों के भाई मनोज ने बताया कि उन्होंने एक प्लाट बेचा था। इस प्लाट के सात लाख रुपए 25 सितंबर को उसने गांव जा रही दोनो बहनों को दिए थे। ताकि उनके पिता इन रुपयों को बैंक में जमा करवा सकें। उस दिन के बाद से दोनों बहनें रुपए लेकर लापता हो गई। मृतक लड़कियों के भाई द्वारा दोनों बहनों को सात लाख रुपए देकर बस में चढ़ाने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। कल रात करीब एक बजे ब्यास से आने वाली गाड़ी से दोनों बहनें व एक युवक उतरा। देर रात को स्टेशन पर रेहड़ी लगाने वाले वैंडरों ने इन्हें प्लेटफार्म नंबर एक पर घूमते देखा। इसके बाद करीब दो बजे संभवत: तीनों ने कोल्ड डिं्रक्स के बीच में कीटनाशक मिलाकर अपनी जान दे दी। मीनू की तो मौके पर मौत हो गई मगर कीटनाशक पीने के बाद रीना भागती हुई स्टेशन मास्टर के कमरे तक पहुंची और वहीं धड़ाम से गिर गई। वह बचाने की गुहार कर रही थी। स्टेशन पर काम करने वाले लोगों ने रीना को देखा मगर उसकी जान निकल चुकी थी। वेंडरों ने बताया कि उसके साथ एक लड़का व एक लड़की और थे तो लोग भाग कर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। वहां मीनू बेसुध पड़ी थी मगर युवक की सांसें चल रही थीं। युवक को तुरंत एम्बुलैंस से अस्पताल पहुंचाया गया मगर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से ब्यास से जींद का टिकट मिला है। जबकि लड़कियों के पास मात्र 16 रुपए मिले हैं। मीनू के हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा था, जो मिलाया गया तो वह उसके भाई मनोज का था। मनोज ने मौके पर पहुंच कर दोनों बहनों की तो शिनाख्त कर ली मगर उनके साथ जान देने वाले युवक को पहचानने से इंकार कर दिया। सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह नहीं लिखी है और न ही सात लाख रुपए मिले

Saturday, September 13, 2008

सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन





फतेहाबाद 13 सितम्बर/निस- सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा सीनियर मॉडल स्कूल में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं हिना, पिंकी व वंदना तथा सौरभ को पत्रकार संघ के प्रधान रामकुमार भारती ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्लब प्रधान विनोद अरोड़ा ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसीपल सीताराम शर्मा, क्लब सदस्य विकास गोयल, हर्ष टुटेजा, अनिल गेरा, राजीव जैन, सतीश अरोड़ा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल आयोजन दीप गिफ्ट सैंटर के सहयोग से किया गया।

पति का दाह संस्कार रुकवाया

भूना/फतेहाबाद 13 सितम्बर/रमेश/सुदर्शन- लाडवी निवासी रामेश्वर की मौत को लेकर आज उस समय बड़ी ही अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब उसकी पत्नी ने पति का दाह संस्कार रुकवा कर पति की मौत को संदिग्ध बताया। मगर पत्नी द्वारा ली गई पुलिस मदद उस वक्त उसे उलटी पड़ गई, जब मृतक की तलाशी में निकले सुसाईड नोट में मृतक ने अपनी मौत के लिए पत्नी को ही जिम्मेवार ठहरा रखा था। मिली जानकारीके अनुसार लाडवी निवासी रामेश्वर (35) की दिसम्बर 2002 में सिरसा की कीर्ति नगर निवासी प्रिंयका से शादी हुई थी। दोनों का अढ़ाई वर्ष का बेटा भी है। मगर दोनों में अनबन के चलते प्रियंका पिछले सात माह से अपने मायके में रह रही थी। इस बीच रामेश्वर ने अपनी दोनों भैंसें भूना निवासी भाई ताराचंद को दे दी। गत 10 सितंबर की शाम रामेश्वर खाना खाकर खैरी रोड़ स्थित अपनी बहिन कृष्णा के घर चला गया। वहां अगले दिन 11 सितंबर की शाम को उसकी मौत हो गई। रामेश्वर का भाई ताराचंद रामेश्वर के शव को लाडवी गांव ले आया और उसकी पत्नी को सूचना दे दी। आज सुबह जब रामेश्वर के परिजन पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी वक्त रामेश्वर की पत्नी प्रिंयका और उसका मामा आ गए और उन्होंने आरोप लगाए कि रामेश्वर की हत्या की गई है। पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। तलाशी में एक सुसाईड नोट मिला है,जिसमे रामेश्वर ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से तंग ओकर जहर खा रहा है। वहीं इसी सुसाईड नोट पर प्रकाश, सुभाष, शंकर व सतनारायण के नाम भी लिखे हुए हैं मगर दोनों की लिखाई में फर्क है। शव का आज पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। क्योंकि रामेश्वर के परिजन मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे है तो उसकी पत्नी हत्या बता रही है। वहीं सुसाईड नोट मिलने से मामला आत्महत्या का नजर आता है। यदि सुसाईड नोट में लिखाई रामेश्वर की हुई तो उसने जहर खाकर जान दी हुई तो रामेश्वर की पत्नी को लेने के देने पड़ सकते हैं।

समाजसेवा के लिए पद होना जरूरी नहीं - भादू




फतेहाबाद 13 सितम्बर/रमेश गिल्होत्रा- नवयुग निर्माण संस्था के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के दामाद कुनाल भादू ने आज भट्टू में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि समाजसेवा के लिए किसी पद का होना जरूरी नहीं है। यदि मन में समाजसेवा का ज’बा हो तो किसी भी संस्था से जुड़कर इसे भली-भांति किया जा सकता है। ऐसा कि उनकी नवयुग निर्माण संस्था कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था द्वारा 20 सीएफएल वितरण कार्यक्रम, 15 श्रमदान, दो हैल्थ कैम्प सहित 48 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। पत्रकारों द्वारा श्री भादू से यह पूछने पर कि वह विधायक या सांसद पद का चुनाव लड़ना पंसद करेंगे तो इस पर श्री भादू ने कहा कि फिलहाल वह ना तो हां करते हैं और ना ही नहीं। समय आने पर देखते हैं कि ऊंट किस ओर करवट लेगा। परमाणु समझौते पर श्री भादू ने कहा कि यह समझौता होने से सबसे अधिक फायदा फतेहाबाद जिले को ही होगा। कुम्हारिया में परमाणु संयंत्र स्थापित होने से हमेशा के लिए बिजली संकट समाप्त हो जाएगा। गैस्ट टीचरों पर रोहतक में हुए लाठीचार्ज पर श्री भादू का कहना है कि जो कुछ रोहतक में हुआ, वह शिक्षकों के बीच घुसे असामाजिक तत्वों ने किया है। इसके उपरांत श्री भादू ने बिजली बचाओ अभियान के तहत गांव धारणिया, बनगांव, मेहुवाला, भट्टू, रामसरा सहित अनेक गांवों में सीएफएल वितरित की। इस अवसर पर श्री भादू ने कई घरों में स्वयं पीले बल्ब उतारकर सीएफएल लगाई। इस अवसर पर डा. वीरेन्द्र सिवाच, धर्मवीर मलिक, हनुमान सिंह, कृष्ण ढाका, जगजीत हुड्डा, बलजीत बैनीवाल, मनमोहन सांई, रमेश गोयल, धर्मवीर चंद्रावल, विक्की मैहता, प्रवीन भिरडाना, रामनिवास काजलहेड़ी, दलीप सिंह बीघड़, जगराम नंगथला, अजीत, कृष्ण कुमार, कंवरपाल, दर्शन सिंह, लखविन्द्र सिंह, रामनिवास सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।

Thursday, September 11, 2008

बाजरे की सरकारी खरीद 12 सितम्बर से

चण्डीगढ़, 11 सितम्बर - हरियाणा सरकार ने राज्य में बाजरे की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 12 सितम्बर से आरम्भ करने का निर्णय लिया है ताकि इसकी ब्रिकी की विपत्तिजनक स्थिति को रोका जा सके और किसानों को इसका न्यूनत्ाम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुaा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय केे निर्देश हरियाणा भण्डागार निगम, हैफेड, कान्फैड, हरियाणा कृषि उद्योग निगम के प्रबन्ध निदेशकों, भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबन्धक, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक, सभी उपायुक्तों तथा राज्य के सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को पहले ही जारी किए जा चुुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खरीद एजैंसियांें द्वारा खरीफ विपणन सीजन 2008-09 के निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप बाजरे की खरीद सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। केन्द्र सरकार ने खरीफ फसलों के लिए 2008-09 सीजन के औसतन गुणवत्ता पर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया कि या है। धान की साधारण किस्म के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 850 रुपये प्रति çक्वंटल तथा ग्रेड-ए के लिए 880 रुपये प्रति çक्वंटल निर्धारित किया गया है। ज्वार हाइब्रिड के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 840 रुपये çक्वंटल तथा मालदांडी के लिए 860 रुपये प्रति çक्वंटल निर्धारित किया गया है। बाजरा एवं मक्का के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 840 रुपये प्रति çक्वंटल निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार, रगी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 915 रुपये प्रति çक्वंटल, तुर (अरहर) के लिए 2000 रुपये, मूंग के लिए 2520 रुपये, उड़द के लिए 2520 रुपये , मूंगफली çछलका के लिए 2100 रुपये, सोयाबीन पीली के लिए 1390 रुपये तथा काली के लिए 1350 रुपये रखा गया है। सूरजमुखी बीज का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2215 रुपये प्रति çक्वंटल किया गया है। कपास की 24.5 से 25.5 मिलीमीटर स्टेपल लैंथ तथा 3.5 से 5.1 माईक्रोनेयर वैल्यू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये एवं 29.5 से 30.5 मिलीमीटर स्टेपल लैंथ तथा 3.5 से 4.3 माईक्रोनेयर वैल्यू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3000 रुपये निर्धारित किया गया है।

फौजी को लूटा

टोहाना 11 सितम्बर/सुगंध- टोहाना रेलवे पुलिस को नहर पुल के नजदीक एक फौजी अर्धबेहोशी की हालत में मिला है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भरती करवाया है। पुलिस को दिए बयान में फौजी ने बताया कि वह फिरोजपुर में फौज में कार्यरत है। एक माह पहले वह करनाटक में अपने घर छुटि्टयां मनाने गया था। गत दिन जब वह करनाटक से फिरोजपुर आने के लिए ट्रेन में बैठा तो दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया और उसका सामान व रुपए लेकर चलते बने। उसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके बाद किसी अनजान व्यक्ति ने उसे टोहाना में नहर पुल के नजदीक छोड़ दिया।

अफीम तस्कर को 10 साल की कैद

फतेहाबाद 11 सितम्बर/निस- अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेएस दहिया की कोर्ट ने अफीम तस्करी के एक मामले की सुनवाई करते हुए अफीम तस्कर रामनारायण निवासी बोस्ती को 10 साल की कैद व एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। पुलिस ने राम नारायण को 25 जनवरी 2003 को चार किलो अफीम सहित काबू किया था।

खेत मजदूर यूनियन का रोष प्रदर्शन




फतेहाबाद 11 सितम्बर/सुदर्शन नरूला- अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन राजय कमेटी के आह्वान पर फतेहाबाद में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व खेत मजदूरों ने आज जिला परिषद सदस्य का. कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया व जमस की सचिव अनीता क्रांति के नेतृत्व में शहर में रोष प्रदर्शन किया और तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंप कर खेत मजदूरों ने सरकार से मांग की है कि सरकार भूमिहीनों व अस्थाई रोजगार वाले गरीबों को बीपीएल में शामिल करें। इसके अलावा मजदूरों ने जरूरतमंद परिवारों को रिहायशी प्लाट देने, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना लागू करने, पैंशन से वंचित बर्जुगो की पैंशन बनाने, बरसात से नष्ट फसलों का मुआवजा देने सहित कई मांगे रखी। इस प्रदर्शन को का. रामकुमार बहबलपुरिया, हरिप्रसाद, दलबीर सिंह, रामचंद्र सहनाल, सुमित चोपड़ा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर का. जगतार सिंह, जोगिन्द्र सिंह भयाना, दीपचंद लालौदा, कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे।

जिला फतेहाबाद का डेवेल्पमेंट प्लान जारी


फतेहाबाद 11 सितम्बर/निस - जिला नगर योजनाकार अनिल नरवाल ने आज जिला फतेहाबाद के तीनों शहरों फतेहाबाद, टोहाना व रतिया का डेवेल्पमेंट प्लान 2021 जारी कर दिया। श्री नरवाल ने बताया कि इस प्लान का उद्देश्य जिले के सभी शहरों को सुनियोजित ढंग से बसाना है। इस प्लान के मुताबिक शहर फतेहाबाद में रिहायश के लिए 15 सैक्टर होंगे, जिनका कुल क्षेत्रफल 1325 हैक्टेयर होगा। रिहायशी सैक्टर में सैक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 7ए, 8 और 8ए, 9, 11, 11ए, 12, 12ए, 15 तथा 21 शामिल होंगे। वहीं इस प्लान के अनुसार पांच सैक्टरों को वाणिजयक उपयोग के लिए निçश्चत किया गया है। इन पांचों सैक्टर कुल क्षेत्रफल 160 हैक्टेयर होगा। सैक्टर 3 के पार्ट के अलावा सैक्टर 10, 13, 14 तथा 16 में वाणिç’यक गतिविधियों के लिए शोरूम, बूथ, शॉप कम फ्लैट आदि काटे जाएंगे। डीटीपी नरवाल ने बताया कि सैक्टर 17 व 20 को औद्योगिक क्षेत्र के लिए सुनिश्चत किया गया है। इसका कुल क्षेत्रफल 125 हैक्टेयर होगा। वहीं परिवहन एवं संचार सुविधाओं के लिए सैक्टर 18 बनाया गया है तथा सैक्टर 5 में बस स्टैंड बनाया जाएगा, यह बस स्टैंड हिसार रोड़ पर पावर हाउस के पास बनेगा। इसके अलावा सैक्टर 18, 19, 5ए व 6 में जन उपयोगिताओं के इस्तेमाल के लिए 200 हैक्टेयर भूमि छोड़ी गई है। इन सैक्टरों में वाटर वक्र्स, सोलिड वेस्ट प्लांट, पावर गि्रड इत्यादि सुविधाएं सरकार मुहैया करवाएगी। सैक्टर 3 के पार्ट, 5 के पार्ट तथा 7 व 16 सैक्टर की 155 हैक्टेयर भूमि को सार्वजनिक व अर्धसार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़ा गया है। इन सैक्टरों में मिनी सचिवालय , जयूडिशियल काम्पलैक्स, जेल, पुलिस स्टेशन, पैरामिलिट्री, शैक्षणिक, मैडीकल, थियेटर जैसे संस्थान ही खुल पाएंगे। यह क्षेत्र लघुसचिवालय के आसपास ही छोड़ा गया है। इसी तरह टोहाना के लिए 11 रिहायशी सैक्टर, जिसमें सैक्टर 2, 3, 4, 5, 6,7, 8, 9, 9ए, 10 तथा 11 का पार्ट सुनिश्चत किया गया है। रिहायशी सैक्टरों के लिए 1460 एकड़ भूमि छोड़ी गई है। वहीं टोहाना में वाणिç’यक उपयोग के लिए 216 एकड़ में सैक्टर 14, 4, 5,6, 7, 10 एवं 11 का पार्ट तय किया गया है। औद्योगिक गतिविधियों के लिए 300 एकड में सैक्टर 1 व 6, परिवहन एवं संचार के लिए 625 एकड भूमि, सार्वजनिक उपयोग के लिए 125 एकड़ तथा सार्वजनिक व अर्धसार्वजनिक कार्यो के लिए 160 एकड़ भूमि छोड़ी गई है। रतिया के डेवेल्पमेंट प्लान 2025 के मुताबिक रिहायशी क्षेत्रों के लिए 400 हैक्टेयर भूमि तय हुई है। जिसमें सैक्टर 1, 2, 5, 6, 9, 10, 11, 12 तथा 13 शामिल हैं। वाणिजयक गतिविधियों के लिए 128 हैक्टेयर भूमि में सैक्टर 5, 6 तथा 16 होंगे। वहीं औद्योगिक सैक्टर के लिए 215 हैक्टेयर में सैक्टर 4, 7, 8 तय किए गए हैं। रतिया में बस स्टैंड सैक्टर 6 में बनेगा जबकि अन्य परिवहन एवं संचार गतिविधियां सैक्टर 3 में होंगी। जन उपयोगिताओं के लिए 77 हैक्टेयर भूमि सैक्टर 17 व 14 में छोड़ी गई है। सार्वजनिक व अर्धसार्वजनिक गतिविधियों के लिए 39 हैक्टेयर का सैक्टर 14 छोड़ा गया है। डीटीपी नरवाल ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अब इस डेवेल्पमेंट प्लान से हटकर कोई संस्थान व निर्माण नहीं कर सकता। यदि कोई व्यक्ति विपरीत जोन में कोई निर्माण करता है तो उसके विरूद्ध कारüवाई की जाएगी।

Friday, September 5, 2008

रामहंस चेरिटेबल नेत्रालय में मनेगा विश्व अधंता निवारण माह



फतेहाबाद 05 सितम्बर/निस -श्री रामहंस चेरिटेबल नेत्रालय में जयपुर से डा. मनोज कुमार ने आज से जवाईनिंग कर ली है। इस मौके पर आज उन्होंने अस्पताल में आए हुए मरीजों का चैकअप किया। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन अमीर चावला ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 10 सितंबर से 10 अक्तूबर विश्व अधंता निवारण माह मनाया जा रहा है। इस मौके पर राजू गिल्होत्रा, रामकिशन गोयल आदि मौजूद थे।

शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया






फतेहाबाद 05 सितम्बर/रमेश गिल्होत्रा/सुरेश फतेहाबाद जिले के विभिन्न स्कूलों में आज शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने भी कक्षाओं में शिक्षकों के किरदार निभाकर शिक्षक दिवस मनाया। वहीं फतेहाबाद के डीएवी स्कूल में उत्साहपूर्वक शिक्षक दिवस मनाया। इस मौके पर स्कूल में हवन यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल में अध्यापकों के लिए आयोजित संगोष्ठी में अध्यापकों ने मिलकर बच्चों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया व उनके निवारण के लिए समाधान भी सुझाया गया। इस उपलक्ष्य में आज स्कूल में दूसरी से चौथी कक्षा तक कक्षाओं का संचालन पांचवीं कक्षा के बच्चों ने अध्यापकों का किरदार निभाते हुए किया। अंत में स्कूल प्रिंसीपल सुनीता मदान ने सभी अध्यापकों को सम्मानित किया। इसी प्रकार एमएम कालेज ऑफ एजुकेशन में अध्यापक दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मोनिका, लालचंद व चरणजीत की टीम प्रथम, सुमन, सुनील व रवि की टीम द्वितीय रही। कालेज प्राचार्या ममता चौधरी ने सभी अध्यापकों को बधाई दी। इसी प्रकार एमएम डिग्री कालेज में भी अध्यापक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कन्या कालेज के प्राचार्य अशोक भाटिया ने शिरकत की। इस मौके पर श्री भाटिया ने डा। राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में प्रिंसीपल डीके कौशिक ने श्री भाटिया का आभार जताया। इस अवसर पर प्रो. जेएल ठक्कर, एलआर भयाना, केएल आनंद, आरके कौशिक सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे। हिजरावां खुर्द में शिक्षक दिवस पर ग्राम पंचायत की ओर से शिक्षक ऊषा झांब, गुरमीत सिंह, दयावंती, रिचा, मदन लाल, बलबीर सिंह व कुसुम बजाज को सरपंच दलीप सिंह फौजी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक अश्वनी कंपानी, देवेन्द्र दहिया सहित अनेक अध्यापक मौजूद थे। फतेहाबाद के ब्ल्यू बर्ड स्कूल में भी शिक्षक दिवस पर डा. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। स्कूल प्रिंसीपल विजय मगन ने सभी अध्यापकों को बधाई दी। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वाइस प्रिंसीपल वीना भयाना की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने सभी अध्यापकों को अध्यापक दिवस की बधाई दी। इसी प्रकार अमेरिकन इंस्टीच्यूट ऑफ इंग्लिश पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्यमें सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम में विजेता रहे गौरव फुटेला को सम्मानित किया गया। अंत में सैंटर संचालक बलदेव व वीरेन्द्र ने बधाई दी।

पुलिस का आप्रेशन नाईट डैमोन्सटे्रशन



फतेहाबाद 05 सितम्बर/मुकेश नारंग- पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह के नेतृत्व में कल रात जिले भर में आप्रेशन नाईट डैमोन्सटे्रशन अभियान चलाया गया। जिसमें रात 11 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक सभी नाकों, चौकियों, संदिग्ध जगहो पर चैकिंग की गई। इस अभियान में जिले भर के लगभग सभी कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस लाइन से शुरू होकर यह अभियान रतिया, टोहाना, भूना, जाखल सहित जिले के अन्य सभी स्थानों पर चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सौरभ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान पाया गया कि शहर में जीटी रोड़ पर दुकानदारों का लोहे का सामान बाहर पड़ा होता है, जिसे चोर आसानी से चुरा सकते हैं। अगर दुकानदार इस तरह से सहयोग नहीं करेंगे तो चोरों पर कैसे काबू पाया जा सकता है? उन्होंने कहा कि मोटर साइकिल पर तीन सवारियां लेकर चलने वाले वाहन चालकों से सख्ती से निपटा जाएगा। जांच के बाद पाया गया है कि आम तौर पर डकैती करने वाले एक मोटर साइकिल पर तीन युवक बैठ कर आते हैं। पुलिस कप्तान ने लूट की घटनाओं से निपटने के लिए लोगों से आग्रह किया है कि वे जब कोई बडी कैश डील करते हैं तो थाने से गनमैन साथ ले जा सकते हैं। एसपी सिंह ने बताया कि जीपीएस सिस्टम लागू होने से गश्ती वाहनों में 30 प्रतिशत तेल की बचत हुई है। इस सिस्टम के लागू होने से गश्ती वाहन चालक गाड़ी की गलत एन्ट्री नहीं कर सकते। इस सिस्टम के आने से प्रत्येक पीसीआर की लोकेशन जीपीएस पर बैठकर देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक थाने में एक वीडियो हैण्डीकैम कैमरा दिया गया है ताकि प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाली भीड़ की वीडियो बनाई जा सके और दोषी लोगों के खिलाफ सही कारüवाई हो सके। गौरतलब रहे कि हिसार के पुलिस कप्तान के विदेश जाने के कारण सौरभ सिंह ही हिसार जिले का अतिरिक्त तौर पर कार्यभार संभाले हुए हैं।

पीले व गुलाबी कार्ड की समस्या को लेकर डीसी से मिले



फतेहाबाद 05 सितम्बर/सुदर्शन नरूला -पीले व गुलाबी कार्ड की समस्या को लेकर संन्यास आश्रम रोड़, जण्डी मोहल्ला, रेगर बस्ती की दर्जनों महिलाएं व पुरूष आज पार्षद वीरेन्द्र नारंग के नेतृत्व में डीसी जेएस अहलावत व एडीसी सी.जी. रजनीकांथन से मिले। अधिकारियों से मिलकर उक्त मोहल्लावासियों ने पुन: बीपीएल सर्वे करवाने की मांग की है। इस मौके पर सुरेश कुमार, हरफूल सिंह, डूगर सिंह, फुलां सिंह, राजू, गोपालचंद सहित अनेक लोग मौजूद थे।

ओमजी कलेक्शन का भव्य शुभारंभ


फतेहाबाद 05 सितम्बर/निस -चार मरला कालोनी में आज रेडीमेड गारमेंट के शोरूम ओमजी कलेक्शन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर प्रदीप बतरा, नरेश सरदाना, डा. रवि डाबड़ा, अशोक गेरा, तरूण चौधरी, राजू मुंजाल, अशोक नारंग, मुकेश बजाज, राकेश कटारिया, तुलसी रहेजा, मेहरचंद गिल्होत्रा, अशोक मैहता सहित पधारे अनेकों गणमान्य लोगों का शोरूम मालिक रवि चौधरी व नितिन झंडई ने स्वागत किया।

स्कूल वाहनों की चैंकिंग के निर्देश



फतेहाबाद 05 सितम्बर/मुकेश नारंग

कल भूना के एक निजी स्कूल की वैन पलटने की घटना को गंभीरता से लेते हुए डीसी जेएस अहलावत ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्कूल वाहनों की चैंकिंग करनेके निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने वाहन चालकों व परिचालकों को वाहन नियंत्रित गति से चलाने की हिदायत दें। यदि कोई भी चालक लापरवाही बरतता पाया तो उसके खिलाफ सख्त कारüवाई की जाएगी।

अभय को पुन: प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर मिठाईयां बांटी

फतेहाबाद 05 सितम्बर/निस-हरियाणा के खेलरत्न अभय चौटाला को पुन: हरियाणा ओलम्पक संघ का प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर फतेहाबाद में बॉक्सिंग एसोसिएशन व इनैलो खेल प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओ ने केक काटा व मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर कृष्ण गोदारा, रमेश सिंगला, राजेन्द्र बिल्ला, प्रमोद बजाज, अजय गोयल, सुरेन्द्र लेगा, इंद्र गावड़ी, राजेन्द्र सूरा सहित अनेक इनैलो नेता मौजूद थे।

चौटाला को जमानत



नई दिल्ली 05 सितम्बर


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी। इसी अदालत ने रा’य में तीन हजार से अधिक जेबीटी टीचरों की भरती में दोनों द्वारा कथित गडबडी को लेकर सम्मन जारी किया था। विशेष सीबीआई अदालत के जज आर.के. यादव ने 50-50 हजार के मुचलके पर दोनों की जमानत मंजूर कर ली। गौरतलब रहे कि सीबीआई ने हाईकोर्ट के निर्देश पर ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय सिंह, ओएसडी संजीव कुमार, आईएएस अधिकारी विद्याधर व शेरसिंह बड़शामी के विरूद्ध मुकद्दमा दर्ज किया था।

Thursday, September 4, 2008

छात्रों ने जाम लगाया



भूना 04 सितम्बर/उमाशंकर-


समीपवर्ती गांव सनियाना में बस की समस्या को लेकर आज दर्जनों छात्रों ने करीब तीन घंटे तक यातायात अवरूद्ध कर दिया। जाम पर मौजूद छात्र सरकार व रोडवेज जीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि बस चालकों द्वारा मनमानी के चलते उनके गांवों में बसें नहीं रुकती, जिसके वह अक्सर स्कूल जाने से वंचित रह जाते हैं। छात्रों का कहना था कि बस चालक विद्यार्थियों के झुंड को देखते ही बस को तेज गति से भगा ले जाते हैं। यही नहीं, विद्यार्थियों के पास बने होने के बावजूद भी उन्हें बस में नहीं चढ़ने दिया जाता। जाम की सूचना मिलने पर भूना के एसएचओ मौके पर पहुचे। लेकिन गुस्साए छात्र अपनी मांग पर अड़ गए कि जब तक जीएम मौके पर आकर आश्वासन नहीं देते, तब तक वह जाम नहीं खोलेगे। लेकिन बाद में एसएचओ ने जब छात्रों को आश्वासन दिया कि वह इस बारे में जीएम से बात कर जल्द ही समस्या का हल निकालेंगे, तो गुस्साए छात्रों ने जाम खोल दिया।

स्कूल वैन पलटने से 32 छात्राएं घायल



भूना/फतेहाबाद 04 सितम्बर/रमेश गिल्होत्रा -


आज सुबह एक निजी स्कूल की वैन पलटने से वैन में सवार 25 छात्राएं व पांच छात्रों सहित 32 जनों के घायल होने का समाचार है। घायलों में से 7 छात्राओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फतेहाबाद रैफर कर दिया गया है। जिनमें से तीन छात्राओं को अग्रोहा रैफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायल हुए सभी छात्र-छात्राएं नाढ़ोड़ी व हसंगा के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार न्यू सनराइज सी।सै. स्कूल की वैन नंबर एचआर 62-1393 आज सुबह नाढ़ोड़ी व हसंगा से विद्यार्थियों को लेकर स्कूल की ओर लौट रही थी कि करीब साढ़े आठ बजे भूना से दो किलोमीटर दूर नाढ़ोड़ी रोड़ पर सामने से आ रही रोडवेज की बस को साइड देने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। वैन के पलटने में वैन में सवार गगनदीप कौर, रेनू देवी, सुमन, कांता देवी, संतोष, पूनम, सरोज, शिल्पा, कविता, प्रशांत, रजनी देवी, मंजू, अंतिमा, नारायणी, सरला, सुमन, प्रोमिला, संदीप, सुरेन्द्र व अमित कुमार सहित 30 विद्याथी, चालक अनूप सिंह व परिचालक घायल हो गए। घायलों में गगनदीप कौर, रेनू देवी, कविता, सुमन, प्रशांत, मोनिका, सुमन रानी की गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उन्हें फतेहाबाद रैफर कर दिया है। जहां से गगनदीप कौर, रेनू व सुमन को अग्रोहा मेडीकल में रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्कूल प्रिंसीपल नेहा रेवडी, मैनेजिंग डायरेक्टर अजय रेवड़ी सहित छात्रों के अभिभावक मौके पर भी पहुंच गए। घटना स्थल पर युवक गोल्डी ने बहादुरी का परिचय देते हुए घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला। घायल छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उक्त वैन का चालक अक्सर तेज गति से वैन चलाता था, जिस बारे कई बार उनके अभिभावकों ने स्कूल में शिकायत भी की थी लेकिन स्कूल संचालकों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अभिभावकों में घटना को लेकर काफी रोष है।


हजकां भाजपा में गठबंधन के आसार

करनाल 04 सितम्बर/साभार

-`ना-ना करते प्यार, उसी से कर बैठे´ गीत की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार हरियाणा में गठजोड़ का मन बना लिया है। माना जा रहा है कि भाजपा की पहली पंसद हरियाणा जनहित कांग्रेस है और दोनों दलों के बीच अंतिम दौर मे पहुंच चुकी वार्ता अगर सिरे चढ़ी तो लोकसभा में दोनों के बीच 8:2 के अनुपात में समझौता तो होगा ही, साथ ही विधानसभा में सत्ता में आने पर अढ़ाई-अढ़ाई साल सत्तासुख भोगने की व्यवस्था भी की जाएगी। सूत्रो से प्राप्त जानकारी देते हुए भाजपा के कुछ केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं की टोली हालांकि अभी भी इंडियन नैशनल के साथ चुनावी तालमेल के पक्ष में है लेकिन पार्टी की प्रदेश इकाई के अधिकांश पदाधिकारियों द्वारा हजकां के पक्ष में वीटो करने और बिश्नोई कैम्प की जोरदार ऑफर के बाद भाजपा का इनैलो समर्थक धड़ा पिछड़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिश्नोई कैम्प ने भाजपा से लोकसभा की यद्यपि तीन सीटें मांगी थी लेकिन दोनों दलों के बीच सौदा 8:2 के अनुपात में होने की उम्मीद बन रही है। बताया जा रहा है कि हजकां की निगाह प्रदेश की गुड़गांव, हिसार और कुरूक्षेत्र लोकसभा सीटों पर हैं और बिश्नोई कैम्प ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को इस बात के संकेत भी दे दिए हैं कि राष्ट्रहित और प्रदेश हित में वह कुरूक्षेत्र सीट का त्याग भी कर सकते हैं। भाजपाई सूत्रों ने दोनों दलों के बीच गठजोड़ के लिए चल रहे प्रयासों की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले को लेकर भाजपा की दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक हो चुकी है। प्राप्त जानकारीके अनुसार दोनों दलों में बन रही सहमति के अनुसार विधानसभा की 90 सीटों में से दोनों दल 45-45 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और सत्ता में आने पर जम्मू कश्मीर की तर्ज पर दोनों दलों की अढ़ाई-अढ़ाई साल तक अपना मुख्यमंत्री बनाने का अवसर मिलेगा। सूत्र इस बात का संकेत भी दे रहे हैं कि शायद बिश्नोइ कैम्प अपने खाते में आने वाली लोकसभा की दो सीटें कमल (भाजपा) के निशान पर लड़ने का मन बना सकता है। भाजपाईयों का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो इसका लाभ भी भाजपा को ही होगा और भविष्य में हजकां कोटे के सांसदों द्वारा दलबदल किए जाने की आशंका भी समाप्त हो जाएगी।

Wednesday, September 3, 2008

आंगनवाड़ी वर्कर द्वारा जोरदार प्रदर्शन




फतेहाबाद 03 सितम्बर/रमेश गिल्होत्रा-


आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन ने आज ब्लाक प्रधान सुनीला बठेजा की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला प्रधान रमेश रानी ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई नई कूपन प्रणाली से आंगनवाड़ी वर्करों पर काम का बोझ और अधिक बढ़ जाएगा। प्रदर्शन के बाद वर्करों ने सीडीपीओ ऊषा ग्रोवर को एक ज्ञापन सौप कर उनकी मांगे पूरी करने मांग रखी। इस मौके पर चंद्र गोस्वामी, कृष्णा रानी, राज रानी, संकसं के जिला सचिव बेगराज, ब्लाक प्रधान मोहन लाल नारंग भी मौजूद थे।

कन्या महाविद्यालय में मेडिकल कैंप



फतेहाबाद 03 सितम्बर/रमेश गिल्होत्रा


-राजकीय कन्या महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में आज कालेज की ओर से तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा। अनामिका बिश्नोई की टीम ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर कालेज प्राचार्य अशोक भाटिया ने आए हुए चिकित्सकों का स्वागत किया। यह जानकारी देते हुए कालेज की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी जसबीर कौर ने बताया कि उच्चतर शिक्षा आयुक्त द्वारा लगाए जा रहे इस कैम्प में उनके कालेज की परफोरमेंस के आधार पर कालेज में लगने वाले विभिन्न कैम्पों के लिए एक लाख 70 हजार रुपए की ग्रांट दी गई है। इस कैम्प में छात्राओं के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ ब्लड ग्रुप चैक किया जाएगा व हैपेटाइटिस के टीके लगाए जाएंगे। इस मौके पर डा. सीता राम शर्मा, वीरेन्द्र अटवाल, सीएल जस्सू, अनिल मैहता, सुरेन्द्र सैनी, शिव कुमार, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे।

कुलदीप बिश्नोई ने काबली के निधन पर शोक जताया



फतेहाबाद 03 सितम्बर/निस -हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने आज गांव निम्बड़ी में पूर्व मंत्री मनीराम गोदारा के पौत्र सुनील काबली के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे । इस अवसर पर देवीलाल मांझू, मंगत राम लालवास, कुलवंत बराड़, जरनैल सिंह, बाबा बूटा सिंह, जयगोपाल शर्मा, रणसिंह बैनीवाल, सुभाष रायल, काका चौधरी, सुरेश काकड़, कृष्ण रोहज, बलवान सिंह दौलतपुरिया, डा. जितेन्द्र चौधरी, सुभाष बिश्नोई, सुभाष खिलेरी, संदीप ऐचरा, राजविन्द्र चहल, धर्मपाल शर्मा, देवेन्द्र ढुकिया, राजेन्द्र जैलदार, तरसेम आदि अनेक हजकां नेता मौजूद थे।

रोटरी क्लब ग्लैक्सी मरीजो की मदद को आगे आई



फतेहाबाद 03 सितम्बर/सुदर्शन नरूला-


रोटरी क्लब फतेहाबाद ग्लैक्सी द्वारा आज सामान्य अस्पताल में मरीजों के लिए स्टूल वितरित किए गए। इस मौके पर क्लब सदस्यों ने अस्पताल में टी।बी. से पीडि़त मरीज सुखवंत सिंह को 1100 रुपए व प्रहलाद सिंह को 500 रुपए की राशि दवाईयों के खर्च के लिए प्रदान किए। इस अवसर पर सामान्य अस्पताल के सीएमओ जे.के. बिश्नोई व एसएमओ हीरा लाल गुप्ता ने क्लब के इस कार्य की भूरि-भूरि सराहना की तथा क्लब सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान प्रदीप झाझड़ा, सोमदत्त, सुधीर गढ़वाल, सचिन, रुपेश गर्ग, अवतार सिंह, दर्शन सिंह, दिलबाग, जयदेव गोदारा, नरेन्द्र, भूषण, बलविन्द्र, मनदीप सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।


किसानों को नहीं मिल रही सुविधाएं -बलवान



फतेहाबाद 03 सितम्बर/निस-


हजकां किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कैथल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, करनाल, पंचकूला, पलवल आदि जिलों का दौरा कर किसानों व वर्करों की समस्याएं सुनी। अपने दौरों के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए श्री दौलतपुरिया ने कहा कि आज प्रदेश के किसानों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कांग्रेस से दुखी होकर किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। श्री दौलतपुरिया ने दावा किया है कि हजकां की सरकार आते ही किसानों को नकली खाद, नकली बीज व धोखाधड़ी से मुक्ति दिलवाई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ अनूप धूडि़या, अनिल बैनीवाल, स। त्रिलोचन सिंह, नूतन कौर, जोगिन्द्र नाथ, हरिन्द्र कल्याण, रमेश बजाज, मामचंद सैनी सहित अनेक हजकां पदाधिकारी व नेता मौजूद थे।


हत्यारिन पत्नी को उम्र कैद

फतेहाबाद 03 सितम्बर/निस -

जिला सत्र न्यायाधीश आरएस विर्क की कोर्ट ने आज हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपने पति की हत्यारिन पत्नी परमजीत कौर निवासी रत्ताथेह को उम्रकैद व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। परमजीत ने अपने पति जसबीर सिंह से अनबन के चलते 31 दिसंबर 2004 को कुल्हाड़ा मार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक जसबीर के भाई हरपाल ने पुलिस में अपनी भाभी परमजीत के खिलाफ शिकायत दी थी।

सत्र के आखिरी दिन सत्ता पक्ष और इनैलो में तीखी नोंक-झोंक



चंडीगढ़ 03 सितम्बर/निस


हरियाणा विधान सभा सत्र के आखिरी दिन भी आज सत्ता पक्ष और इनैलो में जमकर नोंक-झोंक हुई। सत्र का शुभारंभ होते ही सत्ता पक्ष ने इनैलो सुप्रीमो चौटाला को प्रताडि़त करने संबंधी प्रस्ताव पर जयों ही चर्चा शुरू की, इनैलो विधायक सुशील इंदौरा ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार किसी मुद्दे पर स्पैशल रिपोर्ट नहीं ला सकती। वह या तो प्राथमिक रिपोर्ट ला सकती है या फाइनल रिपोर्ट ला सकती है। मगर सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने जब पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला पर भ्रष्टाचार के आरोप जड़े तो डा. सुशील इंदौरा ने कैप्टन यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनका परिवार तो भ्रष्टाचार के मामले में आजकल अखबार की सुर्खिया बना हुआ है। वह किस तरह दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा सकते हैं इस बात पर दोनों पक्षों में काफी तू-तड़ाक हो गई। इस पर स्पीकर ने सुशील इंदौरा को `नेम´ कर सदन से बाहर निकाल दिया, मगर इनैलो विधायकों ने विरोध जारी रखा। इस पर स्पीकर ने इनैलो विधायक बलवंत सिंह सढौरा, रामफल चिडाना, शहीदांखान व ईश्वर पलाका को भी `नेम´ कर सदन से बाहर भेज दिया। इतने सदस्यों को बाहर निकालने से खफा बाकी बचे इनैलो विधायक सीता राम व ज्ञानचंद ओड भी वॉक आउट कर गए। सीता राम ने आज प्रदेश में फैले मलेरिया व डेंगू पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी रखा। वहीं सुशील इंदौरा ने रतिया में घग्घर नदी पर बने पुल टूट जाने का मुद्दा उठाया। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील इंदौरा ने सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि यह प्रोपर्टी डीलरों की सरकार है। इस सरकार ने नामी प्रापेर्टी डीलरों के लिए तो कानून बना दिया है, मगर बेनामी प्रोपर्टी डीलरों के विरूद्ध क्या कानून है? सरकार सदन में तानाशाही रवैया रखे हुए हैं। डा. इंदौरा ने कहा कि हरियाणा के लोगों से गलती हुई है कि उन्होंने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दे दिया है। जनता की इस गलती का हुड्डा सरकार जमकर फायदा उठा रही है। यमुनानगर में कल हुई हिंसा पर डा. इंदौरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार साम्प्रदायिकता फैलाने मेंकोई कसर नहीं छोड़ रही है। जब उपायुक्त ही लोगों को थप्पड़ मारने लगंेगे तो लोकतंत्र की कल्पना करना मुश्किल है।

पानी की जंग

रतिया 03 सितम्बर/राजेन्द्र/सचिन-

गांव लालवास में आज सिंचाई विभाग द्वारा खूनन-दादुपुर माइनर को बंद कर इन माइनरों का पानी सिरसा भेजने के विरोध में दर्जनों गांवों के किसान लालवास हैड पर जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किसानों का गुस्सा देखकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। गुस्साए किसान माइनर बंद न होने देने के लिए लालवास हैड पर डेरा जमाए हुए हैं और किसानों ने घोषणा की है कि वे किसी भी हालत में दोनों माइनरों का पानी बंद नहीं होनें देंगे। जब तक लालवास हैड में पानी रहेगा व तब तक इन दोनों माइनरों में पानी चलता रहेगा। हालांकि उत्तेजित किसानों को समझाने के लिए तहसीलदार राजेन्द्र गहलोत व पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे मगर किसान टस से मस न हुए। किसानों के रवैये को देख अधिकारी वहां से वापिस लौट गए है। समाचार लिखे जाने तक किसान लालवास हैड पर ही डेरा जमाए हुए थे और स्थिति तनावपूर्ण थी। मिली जानकारी के अनुसार सिरसा जिले में पिछले कई दिनों से चल रहे जल संकट को लेकर किसानों ने सिरसा के जिलाधीश से अतिरिक्त नहरी पानी उपलब्ध करवाने की मांग की थी। इस पर सिरसा के जिलाधीश ने फतेहाबाद के जिलाधीश से लालवास हैड का पानी सिरसा भेजने का अनुरोध किया था। बताया गया है कि फतेहाबाद के जिलाधीश के आदेशों पर नहरी विभाग के एसडीओ खूनन व दादुपुर माइनर का पानी बंद कर सिरसा में छोड़ने ही वाले थे कि इस बात का पता खूनन व दादुपुर माइनर से सटे किसानों को चल गया। सूचना मिलते ही सैंकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर ट्रालियो पर लालवास पहुंच गए। गुस्साए किसान प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए माइनर बंद न करने की मांग पर अड़े थे। बताया गया है कि पहले तो एसडीओ किसानों को समझा-बुझाकर माइनर बंद करने पर उतारू थे लेकिन किसानों की बढ़ती तादाद देखकर उन्होंने प्रशासन को सूचित कर दिया और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलवा लिया। माइनर बंद होने की सूचना पर मंगत राम लालवास, सरपंच जयोति राम, मेजर सिंह, पाला राम, बृजलाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों का समर्थन किया। इस मौके पर खूनन गांव के सरपंच मिल्खा सिंह, बहाल सिंह, पाल सिंह, पृथ्वी सिंह, मेजर सिंह, प्रीतम सिंह, संदीप आदि मौजूद थे।

Monday, September 1, 2008

कालाबाजारी करने वालो पर नियंत्रण करे राज्य सरकार - शैलजा





फतेहाबाद 01 सितम्बर/साकेत मैहता-


केंद्रीय शहरी रोजगार मंत्री कुमारी शैलजा ने आज स्थानीय रैस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश में हो रही रसोई गैस व अन्य जरूरी सामानों की किल्लत पर कहा कि राजय सरकार को चाहिए कि वह कालाबाजारी करने वाले लोगों पर नियंत्रण करे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव अगले वर्ष समय पर ही होंगे। कांग्रेस सरकार अपनी उपलब्धयों, जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना लागू करना, सूचना का अधिकार लागू करने सहित अनेक मुद्दो पर मैदान में उतरेगी और पुन: कांग्रेस की सरकार बनेगी। महंगाई पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महंगाई अंतराष्ट्रीय कारणों से है, जिन पर हमारा नियंत्रण नहीं है। मगर विकास दर कायम है। केंद्र व राजय सरकार गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत कर रही है। हमारी सोच है कि गरीबों को सही दाम पर राशन मिले। यदि कहीं रसोई गैस और राशन वितरण में गड़बड़ी हो रही है तो राज्य सरकार को उस पर नियंत्रण करना चाहिए। रसोई गैस की किल्लत पर उन्होंने स्वीकार किया कि लगातार सब्सीडी की वजह से घाटे में चल रही कंपनियों ने गैस की आपूर्ति कम की है। मगर सही जरूरतमंदों को गैस आज भी समय पर मिल रही है। बीपीएल सर्वे पर प्रदेश में मच रहे शोर पर उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्देश दे दिए हैं कि जो पात्र रह गए हैं, उन्हें इसमें शामिल किया जाए। अमरनाथ श्राईन बोर्ड के मामले में केन्द्र सरकार द्वारा बैकफुट पर जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसमें कोई अहम जैसी बात नहीं है। सरकार जनहित के लिए कदम उठाती है। इस कदम को बैकफुट पर जाना नहीं कहा जा सकता। भाजपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने इस आग को बुझाने की बजाए भड़काने की कोशिश की। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र ही यह मसला ठीक जाएगा। वह चुनाव कहां से लड़ेंगी, के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अंबाला से ही चुनाव लडूंगी। कार्यकर्ताओं द्वारा सिरसा से चुनाव लड़ने का बार-बार आग्रह करने पर वह सिर्फ मुस्करा कर रह गई। इस अवसर पर उपायुक्त जेएस अहलावत, एसडीएम जयकिशन आभीर, सीटीएम सतीश जैन, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अरविन्द शर्मा, मुख्त्यार सिंह सदर, माधोराम एडवोकेट, होशियारी लाल शर्मा, सुशील बिश्नोई, कृष्ण जिंदल, गोपीराम, राजेन्द्र ठाकुर, डा आत्म प्रकाश मैहता, जगजीत सिंह हुड्डा, विक्की मैहता, ओमप्रकाश जाखड़, सुभाष नायक, भोजाराम सरपंच, संत लाल मैहता, जोगिन्द्र, ओपी गांधी, गुरप्रीत संधू सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।


इनैलो का प्रदर्शन,जाम






फतेहाबाद 01 सितम्बर/मुकेश नारंग


इनैलो ने आज बीपीएल व पैंशन सर्वे में हुई धांधली, बिजली संकट, महंगाई, धान की खरीद सहित कई मुद्दों को लेकर आज इनैलो जिला प्रधान निशान सिंह के नेतृत्व में शहर में एक विशाल जुलूस निकाला और उपायुक्त जेएस अहलावत को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने लघुसचिवालय व बीघड़ मोड़ पर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रास्ता भी जाम किया। शहर थाना अध्यक्ष कपिल सिहाग के आग्रह पर इनैलो प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी कररहे थे। इनैलो कार्यकर्ता आज सुबह अनाजमंडी के शैड के नीचे इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं को इनेलो जिला प्रधान निशान सिंह, पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, कुलजीत सिंह कुलडि़या, कृष्णा पूनिया, रामराज मैहता, सुरेन्द्र लेगा, आत्मप्रकाश बतरा सहित कई नेताओं ने संबोंधित करते हुए कहा कि सरकार बीपीएल के नाम पर गरीबों के साथ मजाक कर रही है। इनैलो ने इस धांधली में लिप्त अधिकारियों के विरूद्ध कारवाई की भी मांग की। उपायुक्त को राजयपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर है, बिजली पानी का गंभीर संकट है, बढ़ती महंगाई और सरकारी भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। किसानों का धान मंडियों में आ रहा है। लेकिन प्रदेश व केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण मंडियों में धान को खरीदने वाला कोई नहीं है। किसानों को बाजरे का कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में नए सिरे से बीपीएल सर्वे करवाने की मांग की गई है। उपायुक्त जेएस अहलावत ने ज्ञापन स्वीकार करने के बाद इनैलो प्रदर्शनकारियों को विश्वास दिलाया कि बीपीएल व पैंशन का पुन: सर्वे किया जाएगा और सभी गरीबों के साथ न्याय किया जाएगा। इस अवसर पर युवा इनैलो प्रधान राजेन्द्र बिल्ला, रमेशसिंगला, पृथ्वी सिंह गिलांखेड़ा, मेहरचंद झंडई, पवन चुघ, सूबे सिंह ढाका, विजय चौधरी, राजेन्द्र सूरा, जुगलाल टुटेजा, रामप्रताप पूनिया, मोहन लाल जुनेजा, लक्ष्मी नारायण देहडू, विद्यारत्ती, सुमनलता सिवाच, पूर्ण नारंग, सरोज सांगा, कृष्ण मांजू, सतपाल सिवाच, राजबीर बैनीवाल, पटेल सिंह, प्रमोद बजाज, कपिल पूनिया, राजू मुंजाल, दीपू टूटेजा, उमेद सिंह नंबरदार, रवि गढवाल, इंद्र गावड़ी, केएस बिट्टा, कमल शर्मा, राजू सरदाना, जितेन्द्र गिल, दीपक सरदाना, अजय बैनीवाल, नंदकिशोर सेठी, दलीप कथूरिया, टीडी मेहता, अशोक नारंग, हंसराज कटारिया सहित इनैलो के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Saturday, August 30, 2008

डीएवी स्कूल में प्रतियोगिता







फतेहाबाद 30 अगस्त/निस


डीएवी स्कूल के प्राईमरी विभाग के कक्षा द्वितीय के विद्यार्थियों के लिए मिट्टी द्वारा आकृतियां बनाना और अंगूठे द्वारा चित्रकारी करना प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मिट्टी से आकृति बनाने की प्रतियोगिता में नेहल व गौतम प्रथम, मयंक व अंकिता द्वितीय, मयूर व नवप्रीत तृतीय रहे। जबकि जयोत्सना, पार्थ व निशिता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अंगूठे से चित्रकारी में उत्कर्ष प्रथम, शब्द और ऋद्धि द्वितीय तथा लविश, रुपाली और लक्ष्य तृतीय तथा चारवी, श्रेया, जयंत और नाजनीन को सांत्वना पुरस्कार मिला।