Friday, October 23, 2009

उम

चंडीगढ़

आज हुई इनेलो विधायक दल की बैठक में ओमप्रकाश चौटाला को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वहीं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कल रात चुनाव परिणाम आने के बाद राज्यपाल जग्गनाथ पहाडिया को पत्र भेज कर विपक्ष को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की मांग की। चौटाला ने राज्यपाल को दिए पत्र में बताया कि जैसा की आपको पता है कि 11 वीं लोकसभा का कार्यकाल मार्च 2010 में पूरा होना था, लेकिन सरकार ने 6 माह पूर्व चुनाव करवा दिया ताकि प्रदेश की जनता से नया जनादेश प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज जो चुनावी नतीजे सामने आए हैं उनमें स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के विरुद्ध जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि इन हालातों में आपके प्रदेश के सवैंधानिक प्रमुख होने के नाते आपसे निवेदन है कि आप सर्वप्रथम कांग्रेस के विकल्प के रूप में किसी अन्य राजनैतिक दल को गैर कांग्रेस सरकार गठन करने का अवसर प्रदान करें। चौटाला ने आरोप लगाया कि इस समय प्रदेश में एक दुखद घटनाक्रम के तहत कांग्रेस जनादेश खोने के बाद निर्दलीय एवं छोटे दलों के विधायकों की खरीद फरोखत जुटी हुई है और लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है।

Thursday, August 27, 2009

sampat

फतेहाबाद/सुरेश/मुकेश

पूर्व वित्त मंत्री और हाल ही मे इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए प्रो सपत सिंह ने बड़ोपल में पृथ्वी सिंह सरपंच के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता फतेहाबाद से चुनाव लड़ने की है। पार्टी जहां से भी टिकट देगी वह चुनाव लड़ने को तैयार है। यदि उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वे उचाना से इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के विरुद्ध चुनाव लड़ सकते हैं। इस पर सपत सिंह ने कहा कि वह हल्का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वित्तमंत्री बीरेन्द्र सिंह के पास हैं। अगर बीरेन्द्र सिंह मुझे अनुमति देते हैं और कांग्रेस वहां की टिकट देती है तो उनके खिलाफ चुनाव लड़ने में मुझे खुशी होगी। सपत सिंह ने बताया कि फतेहाबाद हल्के में जनसपर्क अभियान के तहत दो तिहाई हल्का कवर कर चुके हैं। लोकदल के जो पुराने कार्यकर्ता थे वे उनको कांग्रेस में शामिल करवा रहे हैं। इनेलो छोड़ने के सवाल पर सपत सिंह ने कहा कि पहले लोकदल होता था, अब इनेलो बन गया है पहले यह ताऊ पार्टी थी, अब चौटाला पार्टी हो गई है। पहले यह आम लोगों की पार्टी थी, अब यह खास लोगों की पार्टी बन गई है। हांसी-बुटाना नहर के मामले पर उनके द्वारा पूर्व में की गई आलोचना पर सपत सिंह ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है, इसलिए वह फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करेंगे मगर इस समस्या का हल करवाने की कोशिश करेंगे। बिजली समस्या पर उन्होंने कहा कि बरसात न आने की वजह से यह समस्या है। उचाना से ओमप्रकाश चौटाला द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि चौटाला ने वहां के उमीदवारों से जबरदस्ती प्रस्ताव करवाये हैं। लोकसभा चुनाव में मुझे उचाना से 32 हजार वोटों की बढ़त मिली थी। चौटाला इस गलत फहमी का शिकार हैं कि वे वोट इनेलो के थे, जबकि वह जीत सपत सिंह की निजी जीत थी। यदि चौटाला उचाना से चुनाव लड़ते हैं तो उनका यह भ्रम निकल जायेगा। उन्होंने बताया कि चुनावी इतिहास में 1987 और 2000 के चुनाव को छोड़ कर उचाना से कभी भी इनेलो नहीं जीती है। सपत सिंह ने यह भी दावा किया कि इनेलो सुप्रीमो एक नहीं दो स्थानों से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अजय और अभय के पास वीटो पावर है यदि उन्होंने वीटो पावर का इस्तेमाल कर लिया तो चौटाला उचाना से चुनाव लड़ने से पीछे भी हट सकते है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सुरक्षित सीटें तलाशने में लगे हैं। इनेलो-भाजपा गठबंधन की टूट पर सपत सिंह बोले दोनों पाटिüयों में कभी भी दिल से गठबंधन नहीं था यह मजबूरियों का गठबंधन था जो देर सवेर टूटना ही था।

Wednesday, May 13, 2009

डी ऐ वी की काजल छाई

फतेहाबाद/मुकेश नारंग

स्थानीय डीएवी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा काजल कासवान ने स्वरचित कविता प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल प्राचार्य सुनीता मदान ने बधाई देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता हरियाणा राजय साहित्य अकादमी के तत्वाधान में पानीपत में आयोजित की गई थी। जिसमें स्कूल की छात्रा काजल ने भ्रूण हत्या पर आधारित बेटी की दास्ता नामक स्वरचित कविता सुना कर यह ईनाम प्राप्त किया। प्राचार्य ने इस उपलब्धी पर छात्रा व उसके अभिभावकों को बधाई दी है।

Sunday, November 16, 2008

१ अपनी कंपनी को जाने।

२ उत्पाद पर विश्वास करें और जूनून रखें।

३ मुझे कितना पैसा मिलेगा?

४ आप ख़ुद अपने बॉस हैं।

५ कामों की सूचि बनायें।

६ अपने जीवन साथी को बिज़नस मैं शामिल करें।

७ फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए सामने एक आइना रख लें ।

८ लोगों की पहुँच में रहें।

९ दूसरो की सफलता में अपनी सफलता बनायें।

१० बिज़नस कार्ड का प्रयोग करें। किसी का बिज़नस कार्ड लेते हुए उसके कार्ड को सम्मान दे।

असफलता के कारण

१ लिखित लक्ष्य न होना । वह नहीं जानता की वह जिन्दगी से क्या चाहता है

२ कोई दिशा, भविष्य दृष्टि या सपना नहीं। दुविधाग्रस्त और खोया हुआ।

३ बिज़नस के प्रति कोई गंभीर समर्पण नहीं। इसलिए वह गंभीरता से काम भी नहीं करता है।

४ बहुत जल्दी हार मान मान लेता है। आम तौर पर पहले १०० दिन में ही हार जाता है।

५ आलसी। बिना परिश्रम किए अपने टीम की परिश्रम के पुरुस्कार पाना चाहता है।

६ हर दिन काम नहीं करता।

७ up-लाइन की आमदनी के प्रति द्वेष। काम करना इसलिए बंद कर देता है ताकि उसके up-line को उसकी सफलता पर बोनुस न मिले। यह आतम पराजयवादी नजरिया है।

Thursday, October 16, 2008

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व प्रधान के विरूद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के aadesh

फतेहाबाद 16 अक्तूबर/मुकेश नारंग- आज सुबह तहसील हुडा में एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अपनी बेटी का गलत डोमीसाइल बनवाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। तहसीलदार ज्ञानप्रकाश की तत्परता के चलते उक्त अधिकारी फर्जी डोमीसाइल बनवाते पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार हिजरावां खुर्द निवासी हुडा का एसडीओ अपनी विवाहित बेटी बिमला का डोमीसाइल बनवाने आया था। उक्त अधिकारी ने संबंधित दस्तावेजों में अपनी बेटी को अविवाहित बताते हुए उसका पता हिजरावा खुर्द बताया। दस्तावेजो में नंबरदार की रिपोर्ट व हल्फया बयान भी शामिल थे। तहसीलदार ज्ञानप्रकाश ने बताया कि जब उन्होंने दस्तावेजों में अधिकारी की बेटी का फोटो देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। शक के आधार पर जब उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि नंबरदार की रिपोर्ट अधिकारी ने अपने आप ही बना दी है। इसके साथ-साथ बात भी सामने आई कि अधिकारी की बेटी बिमला अविवाहित न होकर यमुनानगर में विवाहित है। समाचार लिखे जाने तक तहसील के अधिकारी जांच कर रहे थे।

Monday, September 29, 2008

पंजाबी बिरादरी की एकता का शंखनाद







कुरूक्षेत्र/फतेहाबाद 29 सितम्बर/निस- अखिल भारतीय पंचनद समिति के बैनर तले कुरूक्षेत्र में कल पंजाबी बिरादरी की एकता का शंखनाद हो गया। समिति के अध्यक्ष अश्वनी चोपड़ा के नेतृत्व व संत समाज के आशीर्वाद से बंटवारे के समय शहीद हुए निर्दोष दस लाख पंजाबियों को नम आंखों से श्रद्धाजंलि दी गई। श्रद्धाजंलि सभा में उमड़ी हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए अश्वनी चोपड़ा ने देश व प्रदेश के पंजाबियों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्हांेने कहा कि अगर संगठन मजबूत होगा तो सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक तरक्की से हमें कोई नहीं रोक सकेगा। इस सम्मेलन को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना, स्वामी धर्मदेव, उद्योग मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा, विधायक अमीर चंद मक्कड़ सहित अनेक पंजाबी दिग्गजों ने संबोधित किया। फतेहाबाद जिले से सर्वाधिक संख्या में ढोल की थाप पर थिरकते हुए सैंकड़ों पंजाबियों के पंडाल में पहुंचने पर अश्वनी चोपड़ा व मंचासीन सभी अतिथियों ने खड़े होकर स्वागत किया। फतेहाबाद से लगभग 300 महिलाएं सम्मेलन में पहुंची। सम्मेलन को सफल बनाने में फतेहाबाद के निजी स्कूलों के अलावा संयोजक विजय निमोüही, शैलेन भास्कर, राज नांरग, अशोक मक्कड़, आरके मैहता, नरेन्द्र गिल्होत्रा व काका चौधरी की अहम भूमिका रही। सम्मेलन में फतेहाबाद के कैलाश चंद्र रुखाया, डा. चिंरजीलाल महतानी, भगवान दास डूमरा, कर्म नारायण नारंग व फकीरचंद तनेजा को सम्मानित किया गया। अश्वनी चोपड़ा ने डा. चिंरजीलाल महतानी व कैलाश चंद्र के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। श्री रुखाया ने मंच पर मुल्तानी में कविता सुनाकर जमकर वाहवाही बटोरी। पंजाबी बिरादरी की एकता को लेकर किया गया प्रथम गैर राजनीतिक सम्मेलन एकता का संदेश देने में सफल रहा।

का. पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया नही रहे

फतेहाबाद 29 सितम्बर/निस- बरसों से गरीब-मजदूर-किसानों व अन्याय के विरूद्ध लड़ाई लड़ते रहे का. पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया आज हमारे बीच नहीं रहे। 62 वषीüय श्री गोरखपुरिया ने आज लम्बी बीमारी के बाद एम्ज में दोपहर पौने दो बजे अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी, मां, दो बेटे, दो बेटियां व भरा-पूरा माकपा परिवार छोड़ कर गए हैं। छात्र राजनीति से माकपा के रा’य सचिव मंडल तक पहुंचे का. पृथ्वीसिंह प्रदेश में माकपा के संस्थापक सदस्य के रूप में जाने जाते है। उन्होंने डबल एम.ए. किया मगर रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग को लेकर कुरूक्षेत्र में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल के सामने अपनी डिगि्रयां फाड़ कर काफी चर्चा बटोरी। आपातकाल के दौरान वे 19 माह तक जेल में रहे। वर्ष 1972 में उन्होंने बडोपल से, 1977 में ताऊ देवीलाल के सामने भट्टू से तथा 1987, 91 व 96 में उन्होंने फतेहाबाद से चुनाव लड़ा। वे हमेशा कहते थे कि `सत्ता में पहुंचना ही बड़ी बात नहीं है, विपक्ष को मिले वोट भी अपना महत्व रखते हैं।´ पार्टी जिला कमेटी की तरफ से आज का. रामकुमार बहबलपुरिया के नेतृत्व में मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। श्री गोरखपुरिया का अंतिम संस्कार कल सुबह 12 बजे गांव गोरखपुर में होगा।

खाद्य पदार्थो को वैट मुक्त किया जाए - बजरंग

फतेहाबाद 29 सितम्बर/निस- कान्फेड के चेयरमैन व हरियाणा प्रदेश व्यापार म¡डल के प्रधान बजरंग दास गर्ग ने आज व्यापार मंडल अनाजमंडी के प्रधान टेकचंद मिढा को हरियाणा व्यापार मंडल का प्रदेश सचिव मनोनीत करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि महंगाई पर काबू पाने के लिए खाद्य पदार्थो को वैट मुक्त किया जाए तथा आम उपयोग की वस्तुओं पर वैट साढ़े 12 फीसदी की बजाए 4 फीसदी हो। श्री गर्ग ने कहा कि पंाच अक्तूबर को सिरसा में आयोजित की जा रही महाराजा अग्रसैन जयंति ऐतिहासिक होगी। इस जयंति के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व्यापारियों के लिए कल्याणकारी घोषणाएं कर सकते हैं। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि सरकार ने महाराजा अग्रसैन मेडीकल कालेज की ग्रांट बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि मेडीकल कालेज में शीघ्र ही एमडी व एमएस के छह नए कोर्स शुरू हो रहे हैं तथा एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाने की योजना है। अग्रोहा को रेल मार्ग से न जोड़ने पर उन्होंने रेलमंत्री लालू यादव को भी आड़े हाथों लिया। इस अवसर पर डा. आत्मप्रकाश मैहता, शाम लाल, अशोक नारंग, ऋषिकेश गर्ग, ओमप्रकाश सरदाना, सुभाष ललित सहित अनेक व्यापारी नेता मौजूद थे।

इनैलो-भाजपा गठबंधन आत्मघाती - कुलदीप शर्मा



फतेहाबाद 29 सितम्बर/रमेश गिल्होत्रा- प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने आज यहां पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इनैलो-भाजपा का गठबंधन आत्मघाती है। इस गठबंधन से कांग्रेस को तो कोई खतरा नहीं है लेकिन लोकतंत्र को खतरा है। जब भी इस गठबंधन की सरकार बनी है, लोगों के जान-माल, संपत्ति को खतरा पहुंचा है। यदि भाजपा इनैलो से गठबंधन करती है तो प्रदेश भाजपा में विद्रोह होना तय है। और यदि कुलदीप बिश्नोई से करती है तो यह वोटों की `ओवरलैपिंग´ होगी। इनैलो ने हमेशा सत्ता हथियाने के लिए भाजपा का इस्तेमाल किया है। कुलदीप शर्मा आज यहां दो अक्तूबर को पानीपत में हो रही काग्रेस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे। उनके साथ योजना आयोग के डिप्टी चेयरेमैन रणजीत सिंह, सांसद आत्मा सिंह गिल, कांग्रेस जिला प्रधान रणधीर सिंह, प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा, होशियारी लाल शर्मा, टेकचंद मिढा, अरविन्द शर्मा, डा. वीरेन्द्र सिवाच, जगजीत हुड्डा, डा. मुख्ात्यार सिंह सदर, सुशील बिश्नोई, माधोराम एडवोकेट, डा. आत्मप्रकाश मैहता, विक्की मैहता, रामकुमार जांगड़ा, मुनीष मैहता, महेन्द्र अरोड़ा, सुशील बिश्नेाई, सुनील चौधरी, शम्मी रत्ती, मां जगराम नंगथला, एसएस थिन्द, भवानी सिंह, अशोक बुधीजा, सुमित मुंजाल, बबलू शर्मा, दीपक सेतिया, मुलखराज, विक्की सरदाना, रवि तनेजा सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे। कुलदीप शर्मा ने बताया कि दो अक्तूबर को पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी गांव गढ़सरनाई में 273 लोगांे को प्लाट के दस्तावेज सौंपेगी। हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई को आडे़ हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नेाई को झूठ बोलने में गोल्ड मैडल मिलना चाहिए। कुलदीप बिश्नोई अब राजनीतिक तौर पर अछूत हो गए हैं। अब उनसे न भाजपा, न बसपा गठबंधन करना चाहती है। करनाल के सांसद अरविन्द शर्मा के रैली को लेकर प्रचार न करने व पार्टी विरोधी सुर अपनाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने इस बारे पार्टी हाईकमान को पत्र लिख दिया है। 65 वर्ष से ’यादा उम्र के लोगों की टिकट काटने को सांसद आत्मा सिंह गिल से जोड़कर पूछे गए सवाल में श्री शर्मा ने कहा कि गिल साहब पार्टी के निष्ठावान नेता हैं और अभी उनकी उम्र तो 45 की है।

Saturday, September 27, 2008

अजय चौटाला कुलजीत कुलडिया निवास पर


इनैलो नेता गुरमुख को एक साल की कैद

फतेहाबाद 27 सितम्बर/निस- अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट अनीता दहिया की अदालत ने चैक बाउंस मामले में सुखराज सिंह निवासी माजरा रोड़ की शिकायत पर इनैलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुरमुख सिंह को एक साल कैद व दो हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार सुखराज सिंह ने अदालत मं याचिका दायर कर कहा था कि इनैलो नेता गुरमुख सिंह ने पीटीआई अध्यापक लगवाने के लिए दो लाख रुपए लिए थे मगर वह उन्हें अध्यापक नहीं लगवा सके। दो लाख रुपए वापिस मांगने पर गुरमुख सिंह ने 12 अगस्त 2005 को 50 हजार, 5 दिसंबर 2005 को 25 हजार और 20 जून 2007 को 15 हजार तथा 27 जनवरी 2008 को 25 हजार रुपए लौटा दिए तथा बाकी 85 हजार रुपए की राशि का पीएनबी फतेहाबाद का चैक दे दिया। जब सुखराज ने बैंक में चैक लगाया तो चैक डिस ऑनर हो गया। गुरमुख सिंह ने अदालत में इन आरोपों को गलत ठहराया मगर अदालत ने सुखराज के आरोपों को सही मानते हुए गुरमुख सिंह को एक साल की कैद व दो हजार रुपए जुर्माना ठोका है। दो हजार रुपए न भरने पर अभियुक्त को दो माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

किरण चौधरी फतेहाबाद के भुथन गाँव में






दो बहनों ने प्रेमी संग जान दी

जाखल/ फतेहाबाद 27 सितम्बर/

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आज तड़के दो बहनों व एक युवक का शव रेलवे पुलिस ने बरामद किया है। तीनों की मौत जहर खाने से हुई है। प्रथम दृष्टया स्पष्ट लगता है कि तीनों ने कोल्डडि्रंक्स में कीटनाशक पीकर जान दी है। लड़कियों के सामान से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा गया है कि हम दोनों बहनें खुशी से जान दे रही है। इसके अलावा सुसाइड नोट में एक फोन नंबर भी लिखा था, जिस पर लड़कियों ने अपनी मौत के बाद संपर्क करने की बात कही थी। दोनों मृत लड़कियों की पहचान रीना (19) व मीनू (13) पुत्रिया राम मेहर निवासी करेला (जींद) के रूप में हुई है। उनके साथ जान देने वाले युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी बाजू पर ए।एल. लिखा हुआ है। अभी तक इस सामुहिक आत्महत्या की वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार रीना व मीनू जींद में पढ़ाई के लिए अपनी बड़ी बहन के घर रहती थीं। रीना +2 करने के बाद कम्प्यूटर कोर्स कर रही थी तो मीनू दसवीं के बाद नसिZग का कोर्स कर रही थी। दोनों बहनों के भाई मनोज ने बताया कि उन्होंने एक प्लाट बेचा था। इस प्लाट के सात लाख रुपए 25 सितंबर को उसने गांव जा रही दोनो बहनों को दिए थे। ताकि उनके पिता इन रुपयों को बैंक में जमा करवा सकें। उस दिन के बाद से दोनों बहनें रुपए लेकर लापता हो गई। मृतक लड़कियों के भाई द्वारा दोनों बहनों को सात लाख रुपए देकर बस में चढ़ाने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। कल रात करीब एक बजे ब्यास से आने वाली गाड़ी से दोनों बहनें व एक युवक उतरा। देर रात को स्टेशन पर रेहड़ी लगाने वाले वैंडरों ने इन्हें प्लेटफार्म नंबर एक पर घूमते देखा। इसके बाद करीब दो बजे संभवत: तीनों ने कोल्ड डिं्रक्स के बीच में कीटनाशक मिलाकर अपनी जान दे दी। मीनू की तो मौके पर मौत हो गई मगर कीटनाशक पीने के बाद रीना भागती हुई स्टेशन मास्टर के कमरे तक पहुंची और वहीं धड़ाम से गिर गई। वह बचाने की गुहार कर रही थी। स्टेशन पर काम करने वाले लोगों ने रीना को देखा मगर उसकी जान निकल चुकी थी। वेंडरों ने बताया कि उसके साथ एक लड़का व एक लड़की और थे तो लोग भाग कर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। वहां मीनू बेसुध पड़ी थी मगर युवक की सांसें चल रही थीं। युवक को तुरंत एम्बुलैंस से अस्पताल पहुंचाया गया मगर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से ब्यास से जींद का टिकट मिला है। जबकि लड़कियों के पास मात्र 16 रुपए मिले हैं। मीनू के हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा था, जो मिलाया गया तो वह उसके भाई मनोज का था। मनोज ने मौके पर पहुंच कर दोनों बहनों की तो शिनाख्त कर ली मगर उनके साथ जान देने वाले युवक को पहचानने से इंकार कर दिया। सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह नहीं लिखी है और न ही सात लाख रुपए मिले

Saturday, September 13, 2008

सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन





फतेहाबाद 13 सितम्बर/निस- सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा सीनियर मॉडल स्कूल में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं हिना, पिंकी व वंदना तथा सौरभ को पत्रकार संघ के प्रधान रामकुमार भारती ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्लब प्रधान विनोद अरोड़ा ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसीपल सीताराम शर्मा, क्लब सदस्य विकास गोयल, हर्ष टुटेजा, अनिल गेरा, राजीव जैन, सतीश अरोड़ा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल आयोजन दीप गिफ्ट सैंटर के सहयोग से किया गया।

पति का दाह संस्कार रुकवाया

भूना/फतेहाबाद 13 सितम्बर/रमेश/सुदर्शन- लाडवी निवासी रामेश्वर की मौत को लेकर आज उस समय बड़ी ही अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब उसकी पत्नी ने पति का दाह संस्कार रुकवा कर पति की मौत को संदिग्ध बताया। मगर पत्नी द्वारा ली गई पुलिस मदद उस वक्त उसे उलटी पड़ गई, जब मृतक की तलाशी में निकले सुसाईड नोट में मृतक ने अपनी मौत के लिए पत्नी को ही जिम्मेवार ठहरा रखा था। मिली जानकारीके अनुसार लाडवी निवासी रामेश्वर (35) की दिसम्बर 2002 में सिरसा की कीर्ति नगर निवासी प्रिंयका से शादी हुई थी। दोनों का अढ़ाई वर्ष का बेटा भी है। मगर दोनों में अनबन के चलते प्रियंका पिछले सात माह से अपने मायके में रह रही थी। इस बीच रामेश्वर ने अपनी दोनों भैंसें भूना निवासी भाई ताराचंद को दे दी। गत 10 सितंबर की शाम रामेश्वर खाना खाकर खैरी रोड़ स्थित अपनी बहिन कृष्णा के घर चला गया। वहां अगले दिन 11 सितंबर की शाम को उसकी मौत हो गई। रामेश्वर का भाई ताराचंद रामेश्वर के शव को लाडवी गांव ले आया और उसकी पत्नी को सूचना दे दी। आज सुबह जब रामेश्वर के परिजन पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी वक्त रामेश्वर की पत्नी प्रिंयका और उसका मामा आ गए और उन्होंने आरोप लगाए कि रामेश्वर की हत्या की गई है। पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। तलाशी में एक सुसाईड नोट मिला है,जिसमे रामेश्वर ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से तंग ओकर जहर खा रहा है। वहीं इसी सुसाईड नोट पर प्रकाश, सुभाष, शंकर व सतनारायण के नाम भी लिखे हुए हैं मगर दोनों की लिखाई में फर्क है। शव का आज पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। क्योंकि रामेश्वर के परिजन मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे है तो उसकी पत्नी हत्या बता रही है। वहीं सुसाईड नोट मिलने से मामला आत्महत्या का नजर आता है। यदि सुसाईड नोट में लिखाई रामेश्वर की हुई तो उसने जहर खाकर जान दी हुई तो रामेश्वर की पत्नी को लेने के देने पड़ सकते हैं।

समाजसेवा के लिए पद होना जरूरी नहीं - भादू




फतेहाबाद 13 सितम्बर/रमेश गिल्होत्रा- नवयुग निर्माण संस्था के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के दामाद कुनाल भादू ने आज भट्टू में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि समाजसेवा के लिए किसी पद का होना जरूरी नहीं है। यदि मन में समाजसेवा का ज’बा हो तो किसी भी संस्था से जुड़कर इसे भली-भांति किया जा सकता है। ऐसा कि उनकी नवयुग निर्माण संस्था कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था द्वारा 20 सीएफएल वितरण कार्यक्रम, 15 श्रमदान, दो हैल्थ कैम्प सहित 48 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। पत्रकारों द्वारा श्री भादू से यह पूछने पर कि वह विधायक या सांसद पद का चुनाव लड़ना पंसद करेंगे तो इस पर श्री भादू ने कहा कि फिलहाल वह ना तो हां करते हैं और ना ही नहीं। समय आने पर देखते हैं कि ऊंट किस ओर करवट लेगा। परमाणु समझौते पर श्री भादू ने कहा कि यह समझौता होने से सबसे अधिक फायदा फतेहाबाद जिले को ही होगा। कुम्हारिया में परमाणु संयंत्र स्थापित होने से हमेशा के लिए बिजली संकट समाप्त हो जाएगा। गैस्ट टीचरों पर रोहतक में हुए लाठीचार्ज पर श्री भादू का कहना है कि जो कुछ रोहतक में हुआ, वह शिक्षकों के बीच घुसे असामाजिक तत्वों ने किया है। इसके उपरांत श्री भादू ने बिजली बचाओ अभियान के तहत गांव धारणिया, बनगांव, मेहुवाला, भट्टू, रामसरा सहित अनेक गांवों में सीएफएल वितरित की। इस अवसर पर श्री भादू ने कई घरों में स्वयं पीले बल्ब उतारकर सीएफएल लगाई। इस अवसर पर डा. वीरेन्द्र सिवाच, धर्मवीर मलिक, हनुमान सिंह, कृष्ण ढाका, जगजीत हुड्डा, बलजीत बैनीवाल, मनमोहन सांई, रमेश गोयल, धर्मवीर चंद्रावल, विक्की मैहता, प्रवीन भिरडाना, रामनिवास काजलहेड़ी, दलीप सिंह बीघड़, जगराम नंगथला, अजीत, कृष्ण कुमार, कंवरपाल, दर्शन सिंह, लखविन्द्र सिंह, रामनिवास सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।

Thursday, September 11, 2008

बाजरे की सरकारी खरीद 12 सितम्बर से

चण्डीगढ़, 11 सितम्बर - हरियाणा सरकार ने राज्य में बाजरे की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 12 सितम्बर से आरम्भ करने का निर्णय लिया है ताकि इसकी ब्रिकी की विपत्तिजनक स्थिति को रोका जा सके और किसानों को इसका न्यूनत्ाम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुaा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय केे निर्देश हरियाणा भण्डागार निगम, हैफेड, कान्फैड, हरियाणा कृषि उद्योग निगम के प्रबन्ध निदेशकों, भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबन्धक, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक, सभी उपायुक्तों तथा राज्य के सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को पहले ही जारी किए जा चुुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खरीद एजैंसियांें द्वारा खरीफ विपणन सीजन 2008-09 के निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप बाजरे की खरीद सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। केन्द्र सरकार ने खरीफ फसलों के लिए 2008-09 सीजन के औसतन गुणवत्ता पर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया कि या है। धान की साधारण किस्म के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 850 रुपये प्रति çक्वंटल तथा ग्रेड-ए के लिए 880 रुपये प्रति çक्वंटल निर्धारित किया गया है। ज्वार हाइब्रिड के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 840 रुपये çक्वंटल तथा मालदांडी के लिए 860 रुपये प्रति çक्वंटल निर्धारित किया गया है। बाजरा एवं मक्का के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 840 रुपये प्रति çक्वंटल निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार, रगी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 915 रुपये प्रति çक्वंटल, तुर (अरहर) के लिए 2000 रुपये, मूंग के लिए 2520 रुपये, उड़द के लिए 2520 रुपये , मूंगफली çछलका के लिए 2100 रुपये, सोयाबीन पीली के लिए 1390 रुपये तथा काली के लिए 1350 रुपये रखा गया है। सूरजमुखी बीज का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2215 रुपये प्रति çक्वंटल किया गया है। कपास की 24.5 से 25.5 मिलीमीटर स्टेपल लैंथ तथा 3.5 से 5.1 माईक्रोनेयर वैल्यू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपये एवं 29.5 से 30.5 मिलीमीटर स्टेपल लैंथ तथा 3.5 से 4.3 माईक्रोनेयर वैल्यू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3000 रुपये निर्धारित किया गया है।

फौजी को लूटा

टोहाना 11 सितम्बर/सुगंध- टोहाना रेलवे पुलिस को नहर पुल के नजदीक एक फौजी अर्धबेहोशी की हालत में मिला है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भरती करवाया है। पुलिस को दिए बयान में फौजी ने बताया कि वह फिरोजपुर में फौज में कार्यरत है। एक माह पहले वह करनाटक में अपने घर छुटि्टयां मनाने गया था। गत दिन जब वह करनाटक से फिरोजपुर आने के लिए ट्रेन में बैठा तो दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया और उसका सामान व रुपए लेकर चलते बने। उसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके बाद किसी अनजान व्यक्ति ने उसे टोहाना में नहर पुल के नजदीक छोड़ दिया।

अफीम तस्कर को 10 साल की कैद

फतेहाबाद 11 सितम्बर/निस- अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेएस दहिया की कोर्ट ने अफीम तस्करी के एक मामले की सुनवाई करते हुए अफीम तस्कर रामनारायण निवासी बोस्ती को 10 साल की कैद व एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। पुलिस ने राम नारायण को 25 जनवरी 2003 को चार किलो अफीम सहित काबू किया था।

खेत मजदूर यूनियन का रोष प्रदर्शन




फतेहाबाद 11 सितम्बर/सुदर्शन नरूला- अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन राजय कमेटी के आह्वान पर फतेहाबाद में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व खेत मजदूरों ने आज जिला परिषद सदस्य का. कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया व जमस की सचिव अनीता क्रांति के नेतृत्व में शहर में रोष प्रदर्शन किया और तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंप कर खेत मजदूरों ने सरकार से मांग की है कि सरकार भूमिहीनों व अस्थाई रोजगार वाले गरीबों को बीपीएल में शामिल करें। इसके अलावा मजदूरों ने जरूरतमंद परिवारों को रिहायशी प्लाट देने, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना लागू करने, पैंशन से वंचित बर्जुगो की पैंशन बनाने, बरसात से नष्ट फसलों का मुआवजा देने सहित कई मांगे रखी। इस प्रदर्शन को का. रामकुमार बहबलपुरिया, हरिप्रसाद, दलबीर सिंह, रामचंद्र सहनाल, सुमित चोपड़ा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर का. जगतार सिंह, जोगिन्द्र सिंह भयाना, दीपचंद लालौदा, कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे।