Monday, June 30, 2008

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की सैन्य नगरी रावलपिंडी के कैंट इलाके में सोमवार को दो जोरदार धमाके हुए, लेकिन फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। रावलपिंडी में हुए ये विस्फोट इतने ताकतवर थे कि उनकी आवाज राजधानी इस्लामाबाद तक सुनाई दी। इस्लामाबाद रावलपिंडी से लगा हुआ इलाका है। टेलिविजन चैनल 'आज टीवी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक धमाके से एक इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। इस इमारत में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का दफ्तर है। इस मामले में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।