फतेहाबाद 16 अक्तूबर/मुकेश नारंग- आज सुबह तहसील हुडा में एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अपनी बेटी का गलत डोमीसाइल बनवाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। तहसीलदार ज्ञानप्रकाश की तत्परता के चलते उक्त अधिकारी फर्जी डोमीसाइल बनवाते पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार हिजरावां खुर्द निवासी हुडा का एसडीओ अपनी विवाहित बेटी बिमला का डोमीसाइल बनवाने आया था। उक्त अधिकारी ने संबंधित दस्तावेजों में अपनी बेटी को अविवाहित बताते हुए उसका पता हिजरावा खुर्द बताया। दस्तावेजो में नंबरदार की रिपोर्ट व हल्फया बयान भी शामिल थे। तहसीलदार ज्ञानप्रकाश ने बताया कि जब उन्होंने दस्तावेजों में अधिकारी की बेटी का फोटो देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। शक के आधार पर जब उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि नंबरदार की रिपोर्ट अधिकारी ने अपने आप ही बना दी है। इसके साथ-साथ बात भी सामने आई कि अधिकारी की बेटी बिमला अविवाहित न होकर यमुनानगर में विवाहित है। समाचार लिखे जाने तक तहसील के अधिकारी जांच कर रहे थे।
Thursday, October 16, 2008
Subscribe to:
Comments (Atom)